Uttarakhand HOPE Portal | hope.uk.gov.in |
उत्तराखंड के नागरिको को लाभ प्रदान करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने Uttarakhand HOPE Portal का आरंभ किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से राज्य के बेरोजगार युवाओ को रोजगार प्राप्त करने के लिए विभिन्न अवसर प्रदान किये जाएंगे। राज्य के सभी बेरोजगार युवाओ के द्वारा Hope Portal (Helping Out People Everywhere) पर कुशल पेशेवर पंजीकरण फार्म (Skilled Professional Registration Form) के माध्यम से आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
राज्य के ऐसे युवा जो हाल ही में आए प्रवासी श्रमिकों के साथ रह रहे हैं, इस पोर्टल की सहायता से उन सभी युवाओ का डेटा एकत्र किया जाएगा। इस आर्टिकल में हम इस पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता और आवश्यक दस्तावेज आदि। यदि आप इस पोर्टल से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े|
Uttarakhand HOPE Portal
Hope.uk.gov.in पोर्टल को 13 मई 2020 को सचिवालय में कैबिनेट की उपस्थिति में उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल के तहत, कुशल/अकुशल युवाओं का एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा| और इस आधार पर राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे|
उत्तराखंड राज्य के सभी युवा नागरिक जो विभिन्न राज्यों और उत्तराखंड में काम कर रहे हैं, जो वर्तमान में एक संस्था में काम कर रहे हैं, या नागरिक जो उत्तराखंड में कौशल विकास विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, तो उन सभी नागरिकों के लिए उत्तराखंड होप पोर्टल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल पर उपलब्ध डेटा बेस का उपयोग राज्य के सभी विभागों और अन्य रोजगार प्रदाता युवाओं को स्वरोजगार/रोजगार प्रदान करने के लिए भी किया जाएगा।
पोर्टल का नाम | Uttarakhand HOPE Portal |
आरम्भ की गई | उत्तराखंड सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
लाभ | रोजगार प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | hope.uk.gov.in |
Uttarakhand HOPE Portal का उद्देश्य
उत्तराखंड आशा पंजीकरण शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कुशल और अकुशल युवाओं का एक डेटाबेस बनाना और उन्हें रोजगार या स्वरोजगार प्रदान करना है। इसके तहत, राज्य के युवाओं के आंकड़ों को सरकार द्वारा एकत्र किया जाएगा, जिसने हाल ही में प्रवासी श्रमिकों के साथ रहना शुरू किया है।
ये सभी युवा नागरिक इस पोर्टल के तहत आवेदन करने के लिए पात्र हैं, साथ ही Hope Portal (Helping Out People Everywhere)की मदद के साथ, राज्य के युवा रोजगार प्राप्त करने में सक्षम होंगे और वे आत्मनिर्भर और मजबूत बन पाएंगे। इस पोर्टल के डेटा बेस का उपयोग राज्य के सभी विभागों और अन्य रोजगार प्रदाता को रोजगार के साथ जोड़ने के लिए किया जाएगा।
पात्रता मानदंड
- आवेदक को उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- कुशल श्रमिक और बेरोजगार युवा पोर्टल के तहत पंजीकरण हेतु पात्र है।
- इसके अतिरिक्त जो युवा नागरिक इसके तहत आवेदन करना चाहते है उनके पास खुद का पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- जन्म की तारीख
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
पंजीकरण कैसे करें?
Hope Portal (Helping Out People Everywhere) के तहत पंजीकरण करने की प्रक्रिया निचे दी गई है:-
- सबसे पहले Uttarakhand Hope Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- इसके साथ ही जो नागरिक नौकरी प्रदाता के रूप में पंजीकरण कर रहे है उन्हें इम्प्लॉयर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा|
- इस पेज पर आपकी स्क्रीन पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे- आपका नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, आपका पता, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, ईमेल आईडी, वर्तमान /अन्तिम नौकरी का विवरण, आप की वर्तमान आय, अगर आप किसी क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं तो उसकी जानकारी, सरकार से आपकी क्या मुख्य अपेक्षा क्या हैं आदि दर्ज करना होगा|
- उपरोक्त प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- इस प्रक्रिया का पालन करके आप पोर्टल के तहत पंजीकरण कर लेंगे।
पंजीकरण की स्थिति कैसे देखें?
पंजीकरण की स्थिति देखने की प्रक्रिया निचे दी गई है:-
- सबसे पहले Uttarakhand Hope Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको सर्च एप्लिकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- अब आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना करना होगा।
- इसके बाद आपको चेक एप्लिकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण की स्थिति प्रदर्शित ही जाएगी|
- इस प्रक्रिया का पालन करके आप अपने रजिस्ट्रेशन की स्थिति चेक कर सकते है।
कुछ महत्वपूर्ण FAQ उत्तर
होप पोर्टल क्या है?
यह पोर्टल उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा कुशल पेशेवर पंजीकरण के लिए लॉन्च किया गया है। राज्य के प्रवासी श्रमिक और बेरोजगार युवा इस पोर्टल पर नौकरी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
HOPE पोर्टल को किसने लॉन्च किया है?
HOPE Portal को उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने लॉन्च किया है|
उत्तराखंड होप पोर्टल को कब लॉन्च किया गया?
राज्य सरकार द्वारा HOPE Portal को 13 मई 2020 को लॉन्च किया गया|
HOPE Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तराखंड HOPE पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट hope.uk.gov.in है|