UP Samuhik Vivah Yojana 2023 सामूहिक विवाह योजना रजिस्ट्रेशन

UP Samuhik Vivah Yojana | up.gov.in |

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली और बीपीएल कार्ड धारक परिवार से संबंध रखने वाली बेटियों/विधवा महिलाओं/तलाकशुदा महिलाओं के लिए एक योजना शुरू की है इस योजना का नाम मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना(UP Samuhik Vivah Yojana) है| Mukhymantri Samuhik Vivah Yojana के माध्यम से राज्य की महिलाओ को विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के तहत सामूहिक विवाह करने वाले प्रत्येक जोड़े की शादी पर प्रदेश सरकार द्वारा ₹51000 खर्च किए जाएंगे। जिसमें से ₹35000 कन्या के सीधा बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं और ₹10000 की विवाह संस्कार सामग्री वर-वधू को विवाह के समय पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। ₹6000 विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।

पहले इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर कुल मिलाकर ₹35000 रुपए खर्च किए जाते थे जिसमें ₹20000 बेटी के खाते में हस्तांतरित किए जाते थे। इस लेख में हम UP Samuhik Vivah Yojana 2022 से संबंधित संपूर्ण जानकारी साझा करेंगे यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी एकत्र करना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

UP Samuhik Vivah Yojana

 

UP Samuhik Vivah Yojana

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का ढांचा सामाजिक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा तैयार किया गया है। इस योजना के तहत राज्य में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है जिसमें गरीब एवं बीपीएल कार्ड धारक परिवारों की प्रत्येक बेटी के विवाह पर ₹51000 खर्च किए जाते हैं। इसके अलावा निराश्रित असहाय विधवा महिलाओं एवं तलाकशुदा महिलाओं को भी इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाता है।

प्रदेश सरकार द्वारा सितंबर तक निर्धारित लक्ष्य 15000 सामूहिक विवाह के सापेक्ष 15,268 जोड़ों की शादी पर 77.87 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। UP Samuhik Vivah Yojana के तहत ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक आवेदक को सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए, खंड विकास अधिकारी कार्यालय एवं नगर क्षेत्र के संबंधित नगर निकायों में आवेदन जमा करना होंगा।

योजना का नाम मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
शुरू की गई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य की गरीब परिवारों की बेटी, बहु
लाभ आर्थिक सहायता
अधिकारिक वेबसाइट up.gov.in

UP Samuhik Vivah Yojana का उद्देश्य

हमारे देश में आज भी कई ऐसे गरीब परिवार हैं जिन्हें महंगाई के इस दौर में अपनी बेटियों की शादी करने में काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी के लिए दूसरे नागरिकों से भीख मांगने और पैसे उधार लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। गरीब परिवारों की इस समस्या के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की है|

इस योजना के तहत राज्य में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। जिसमें हर जोड़े पर ₹51000 सरकार द्वारा खर्च किया जाता है। जिसमें से ₹35000 की आर्थिक सहायता सीधे बेटी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। यूपी सामूहिक विवाह योजना 2022 को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब परिवार बिना किसी के आगे हाथ फैलाये और आर्थिक तंगी के अपनी बेटियों की शादी अच्छे से कर सकें।

UP Samuhik Vivah Yojana के लाभ

  • इस योजना का लाभ गरीब व् बीपीएल श्रेणी से संबंध रखने वाले परिवारों की बेटियों को दिया जाता है।
  • प्रदेश की विधवा महिलाओं एवं तलाकशुदा महिलाओं को भी इस योजना का लाभ देने का प्रावधान है।
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत, उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सामूहिक विवाह आयोजन में शादी करने वाले हर जोड़ों को 51000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ मिलता है।
  • UP Samuhik Vivah Yojana के तहत लाभान्वित होकर राज्य के सभी वर्ग के गरीब परिवार अपनी बेटियों का अच्छे से कन्यादान कर सकें।

UP Pankh Portal Registration uppankh.in Login यूपी पंख

UP Samuhik Vivah Yojana कैलेंडर 2023 (सामूहिक विवाह कैलेंडर 2022-23)

UP Samuhik Vivah Yojana 2023 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार अब ‘सामूहिक विवाह पखवाड़ा’ मनाने की तैयारी में है। सरकार जल्द ही सामूहिक विवाह को मेगा इवेंट के रूप में आयोजित करने जा रही हैं। जिसके लिए सामाजिक कल्याण विभाग ने सामूहिक विवाह का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी असीम अरुण ने राज्य के सभी जिला अधिकारियों से कहा है कि सभी जिलों में सामूहिक विवाह पकवाड़ा धूमधाम से मनाया जाए।

उन्होंने कहा है कि के शुभ मुहूर्त अनुसार सभी जिले अपने-अपने यहां सामूहिक विवाह पखवाड़ा आयोजित करें और इन विवाह में जनप्रतिनिधियों को भी उपस्थित जरूर होनी चाहिए। इस बार विवाह के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार है:-

महीने शुभ मुहूर्त के दिन
नवंबर 2022 के महीने में शुभ मुहूर्त के दिन 25,26,27,28 एवं 29 को है।
दिसंबर 2022 के महीने में शुभ मुहूर्त के दिन 1,2,3,4,7,8,9 और 14 को है।
जनवरी 2023 के महीने में शुभ मुहूर्त के दिन 15,18,20,22,24,25,26,27,28 और 29 को है।
फरवरी 2023 के महीने में शुभ मुहूर्त के दिन 4,6,7,9,10,12,13,14,16,17,18,22,23,24,27 एवं 29 को है।
मार्च 2023 के महीने में शुभ मुहूर्त के दिन 1,6,8,9 और 13 को है।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • विवाह के समय कन्या की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक और वर की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए।
  • राज्य की वह महिलाएं जो स्वयं के पुनर्विवाह के लिये आर्थिक रुप से असक्षम है और जिनका कानूनी रूप से तलाक हो गया है वह भी इस योजना का लाभ लेने की पात्र है।
  • विधवा महिलाएं भी इस योजना का लाभ लेने की पात्र है।
  • इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को दिया जाएगा जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हो।
  • कन्या का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • वर-वधू की फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • होमपेज पर नया पंजीकरण के तहत अपनी जाति के अनुसार लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आवेदक विवरण, शादी विवरण, वार्षिक आय का विवरण एवं बैंक विवरण दर्ज करना होगा।
  • सभी विवरण भरने के बाद Save के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप UP Samuhik Vivah Yojana 2022 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • होमपेज से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म में पूछे गई सभी आवश्यक जानकारियों को भरना होगा।
  • अब फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी है तो खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना होगा।
  • अगर आप नगर क्षेत्र के निवासी है तो अपने फॉर्म को संबंधित नगरीय निकायों में जाकर जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  • होमपेज पर आवेदन पत्र की स्थिति के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर, बैंक खाता संख्या, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड भरना होगा।
  • अब लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।

संपर्क विवरण (Contact Details)

इस आर्टिकल में हमने UP Samuhik Vivah Yojana 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर दी है। अगर फिर भी आपको इस योजना से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप नीचे दिए गए संपर्क नंबर पर संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नंबर इस प्रकार है:-

  • सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग संपर्क नंबर – 18004190001
  • अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी आवेदन संपर्क नंबर – 0522-2288861, Toll Free Number – 18001805131
  • अल्पसंख्यक वर्ग श्रेणी आवेदन संपर्क नंबर – 0522-2286199

कुछ महत्वपूर्ण अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक कल्याण के लिए राज्य में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का शुभारम्भ किया गया है।जिसके तहत गरीब परिवार के विवाह के जोड़े को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किसने किया?

इस योजना का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया है|

सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि कैसे प्राप्त की जाती है?

सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि डीबीटी के द्वारा बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।

यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आवेदन कैसे करे?

इस योजना के तहत आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते है इसलिए सबसे पहले आपको इस योजना से सम्बंधित आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना होगा और इस आवेदन फॉर्म में सभी जरुरी दस्तावेज और जानकारी भरकर नगर निगम या नगर पंचायत में जा कर जमा करना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top