UP Police Pay Slip | UP Police Pay Slip Download 2023 | UP Police Salary Slip Online @ uppolice.gov.in | उत्तर प्रदेश पुलिस सैलरी स्लिप (वेतन पर्ची) | यूपी पुलिस पे स्लिप कैसे देखें | UP Police Nominal Roll Pay Slip | up police constable salary slip |
केंद्र सरकार व् राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर डिजिटल इंडिया को हर जगह से महत्व देने की कोशिश में लगे है| अब इसी राह में उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना एक कदम आगे बढ़ाया है| उत्तरप्रदेश सरकार ने अपने राज्य के सभी पुलिस कर्मचारियों जैसे– कॉन्स्टेबल, एसआई, इंस्पेक्टर, एएसआई को उनकी UP Police Pay Slip एवं अन्य भुगतान की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है।
इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के पुलिस कर्मचारिओं/अधिकारियों को अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आधिकारिक पोर्टल uppolice.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक बार रजिस्टर्ड होने के बाद पुलिस अधिकारी व् कर्मचारी आसानी से अपनी हर महीने की पे स्लिप एवं नॉमिनल रोल की जानकारी ऑनलाइन देख/प्राप्त कर सकते हैं।
इस लेख के माध्यम से हम uppolice.gov.in पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे रजिस्टर्ड होने की प्रक्रिया एवं पोर्टल के माध्यम से अपनी पे स्लिप एवं अन्य भुगतान की डिटेल देखने की प्रक्रिया आदि| अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती है और आप अपनी UP Police Salary Slip 2023 को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|
UP Police Pay Slip
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह पहल करने से यूपी भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो अपने प्रदेश पुलिस सेवा में सभी रैंक या पद के कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को वेब पोर्टल के माध्यम से प्रतिमाह UP Police Pay Slip 2023 ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान कर रहा है। यह सुविधा ऑनलाइन प्राप्त होने से यूपी के पुलिस कर्मचारियों/अधिकारियों को अपनी पे स्लिप और नॉमिनल रोल की जानकारी देखने के लिए सरकारी कार्यालयों में जाने जरुरत नहीं पड़ेगी|
जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। प्रदेश सरकार का इस ऑनलाइन सुविधा को शुरू करने का निर्णय बहुत ही सराहनीय है| इस सुविधा के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती अधिकारी व् कर्मचारी आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर से उत्तर प्रदेश पुलिस वेब पोर्टल पर लॉगइन करके अपनी यूपी पुलिस पे स्लिप 2023 की जांच कर सकते हैं और इसके साथ ही जरुरत पड़ने पर पे स्लिप को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
लेख का विषय | UP Police Pay Slip |
शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के पुलिस सेवा में भर्ती सभी पद एवं रैंक के अधिकारी व् कर्मचारी |
लाभ | हर महीने की पे स्लिप एवं अन्य भुगतान से जुड़ी जानकारी का ऑनलाइन उपलब्ध होना| |
अधिकारिक पोर्टल | uppolice.gov.in |
UP Police Pay Slip के लाभ
- यूपी पुलिस के सभी कर्मचारी/अधिकारी पे स्लिप को आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
- राज्य के पुलिस कर्मचारी/अधिकारी अब पीएफ विवरण, वार्षिक सैलरी डिटेल्स आदि को भी इस पोर्टल पर देख व डाउनलोड कर सकते है।
- इस पोर्टल का लाभ केवल रजिस्टर्ड पुलिसकर्मी ही ले सकते है|
- पुलिस कर्मचारी एवं अधिकारी अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ही आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी व पासवर्ड के माध्यम से इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।
- यूपी पुलिस पोर्टल (uppolice.gov.in ) के माध्यम से यूपी पुलिस सर्विस में काम करने वाले कर्मियों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी ।
UP Police Pay Slip पर उपलब्ध सेवाएं
यूपी पुलिस सर्विस के सभी पद एवं रैंक के कर्मचारी और अधिकारी अपने निम्नलिखित भुगतान से संबंधित जानकारी को इस पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं:-
- यूपी पुलिस सैलरी स्लिप/पे स्लिप।
- मंथली/मासिक सैलरी स्लिप व स्टेटमेंट
- कांस्टेबल मंथली/मासिक सैलरी
- अल्लोनसेस(Allowances/भत्ता) एंड पर्क डिटेल्स
- नॉमिनल रोल लॉगिन
उत्तर प्रदेश पुलिस नॉमिनल रोल सिस्टम (बायो-डाटा इनफार्मेशन)(Uttar Pradesh Police Nominal Roll System (Bio-Data Information))
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा पुलिस नाममात्र रोल नंबर दिया जाता है। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को यह नॉमिनल नंबर संभाल कर रखना होता है। क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग इस नाममात्र संख्या के माध्यम से अपने विभाग के सभी पुलिस कर्मियों/अधिकारियों को ट्रैक कर सकता है।
इस नंबर का प्रयोग करते हुए पुलिस कर्मियों/अधिकारी का व्यक्तिगत विवरण जैसे कर्मचारी/अधिकारी का नाम, रैक का नाम, माता-पिता का नाम, सेवा में शामिल होने की तिथि, राज्य, जिला, जन्म तिथि, लिंग और श्रेणी, आदि भी प्राप्त कर सकते हैं। इस नंबर का उपयोग पंजीकरण संख्या और लॉगिन आईडी के रूप में भी किया जाता है। इस नंबर का उपयोग करके पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।
UP Police Salary Slip 2023 Rank Wise Details(रैंक के अनुसार यूपी पुलिस के वेतन का विवरण)
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग मे पोस्ट व रैंक पर के अनुसार सैलरी दी जाती है उसका विवरण हम नीचे सूची में प्रदान कर रहे हैं:-
पोस्ट का नाम | यूपी पुलिस पे स्लिप | ग्रेड पे |
यूपी पुलिस कांस्टेबल मंथली सैलरी | अप टू 20,200 रूपए | ₹ 7200 |
हेड कांस्टेबल | 5200 से 20,200 रुपये | ₹9400 |
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर | 5200 से 20,200 रुपये | ₹10400 |
यूपी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर | 9300 से 34,800 रुपये | ₹12600 |
इंस्पेक्टर | 9300 से 34,800 रुपये | ₹13800 |
असिस्टेंट कमांडेंट | 15,600 से 39,100 रुपये | ₹16200 |
डिप्टी कमांडेंट | 15,600 से 39,100 रुपये | ₹19800 |
सेकंड-इन-कमांडेंट | 39,100 रुपये | ₹22800 |
कमांडेंट | अप टू 67,000 रूपीस | ₹26100 |
DIG (डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल) | अप टू 67,000 रूपीस | ₹30000 |
IG (इंस्पेक्टर जनरल) | 37,400 से 67,000 रुपये | _ |
ADG (एडिशनल डायरेक्टर जनरल) | 79,000 रुपये | _ |
SDG (स्पेशल डायरेक्टर जनरल) | 75,500 से 80,000 रुपये | _ |
DG (डायरेक्टर जनरल) | अप टू 80,000 रूपीस | _ |
7वें वेतन आयोग के बाद यूपी पुलिस कर्मचारी/अधिकारी सैलरी
पोस्ट का नाम | सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी |
यूपी पुलिस कांस्टेबल मंथली सैलरी | अप टू रूपीस 60,600 |
हेड कांस्टेबल | 15,600 से 60,600 रुपये |
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर | अप टू रूपीस 60,600 |
यूपी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर | 27,900 से 1,04,400 रुपये |
इंस्पेक्टर | 27,900 से 1,04,400 रुपये |
असिस्टेंट कमांडेंट | 46,800 से 1,17,300 रुपये |
डिप्टी कमांडेंट | 46,800 से 1,17,300 रुपये |
सेकंड-इन-कमांडेंट | 1,17,300 रुपये |
कमांडेंट | अप टू रूपीस 2,01,000 |
DIG (डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल) | अप टू रूपीस 2,01,000 |
IG (इंस्पेक्टर जनरल) | 1,12,000 से 2,01,000 रुपये |
ADG (एडिशनल डायरेक्टर जनरल) | अप टू रूपीस 2,25,000 |
SDG (स्पेशल डायरेक्टर जनरल) | 2,25,000 से 2,30,300 रुपये |
DG (डायरेक्टर जनरल) | 2,50,000 रुपये |
UP Police Pay Slip Eligibility Criteria(पात्रता मानदंड)
इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के पात्र:-
- व्यक्ति को पुलिसकर्मी होना चाहिए|
- पुलिसकर्मी यूपी पुलिस सर्विस (UP Police Service) में कार्यरत होना चाहिए|
- सभी पद एवं रैंक पर कार्यरत अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए इस पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- एम्प्लोयी संख्या या विभाग द्वारा जारी पुलिस पहचान पत्र।
- लॉगइन आईडी नंबर
- पर्सनल इनफॉरमेशन
uppolice.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें?
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुल जाएगा।
- होमपेज पर New Registration or Sign Up के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में रजिस्ट्रेशन हेतु लॉगइन आईडी की जानकारी भरना होगी।
- इसके बाद आपको पासवर्ड बनाना होगा।
- अब मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं कैप्चा कोड भरना होगा।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा उस ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में भरना होगा।
- इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
- अब आप आसानी से लॉगिन कर सकते हैं और इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस पोर्टल पर लॉगइन कैसे करें?
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुल जाएगा।
- होमपेज पर आपको Log in सेक्शन पर जाना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर यूजरनेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड भरना होगा।
- अब लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार से आप उत्तर प्रदेश पुलिस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
UP Police Pay Slip Download कैसे करें?
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस की Official Website पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर Personnel के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- यहां PPS के विकल्प पर जाना होगा और Generate Pay Slip के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा|
- इस पेज पर पर्सनल नंबर, महीना व साल भरना होगा।
- इसके बाद शो रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने उत्तर प्रदेश पुलिस नॉमिनल रोल सिस्टम पर भरी जानकारी के अनुसार महीने एवं साल की सैलरी स्लिप खुल जाएंगी।
- इस सैलरी स्लिप को डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।