UP Pankh Portal | uppankh.in | up pankh portal registration online | up pankh portal registration @ uppankh.in registration |
केंद्र सरकार देश की जनता की सुविधा के लिए समय-समय पर पोर्टल और योजनाओं का संचालन करती रहती है। इसके अलावा राज्य सरकार भी समय-समय पर इसी प्रकार की योजना एवं पोर्टल का निर्माण एवं संचालन करती रहती है ताकि राज्य के नागरिक अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान कर अपने बेहतर भविष्य के लिए विकास एवं सहयोग कर सकें। इसी तरह, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसे UP Pankh Portal 2023 नाम दिया गया है।
UP Pankh Portal को विशेष रूप से छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से यूपी के छात्रों को लाभ मिलेगा। इस पोर्टल पर कक्षा 9वीं से 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि छात्र अपना बेहतर मार्गदर्शन कर सकें। केवल उत्तर प्रदेश राज्य के छात्र ही इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं।
जिसके लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इस लेख के माध्यम से हम इस पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे जैसे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, लॉगिन, लाभ, उद्देश्य आदि| यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े|
UP Pankh Portal
उत्तर प्रदेश के छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा UP Pankh Portal शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र करियर संबंधी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यूपी पंख पोर्टल छात्रों को उनके करियर के लिए काउंसलिंग की सुविधा प्रदान करेगा।
इसके अलावा, सभी छात्र करियर से संबंधित अपनी किसी भी समस्या या शंका का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। सुविधा का लाभ घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से उठाया जा सकता है। जिसके लिए छात्रों को यूपी पंख पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सरकार UP Pankh Portal के माध्यम से छात्रों को पेशेवर परामर्श प्रदान करेगी। छात्र अपनी रूचि के अनुसार अपना करियर चुन सकेंगे।
इसके अलावा किसी भी समस्या को लेकर आप ऑनलाइन प्रोफेशनल काउंसलिंग भी कर सकेंगे।
पोर्टल का नाम | UP Pankh Portal 2023 |
लांच किया गया | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
संबंधित बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा विभाग |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं |
अधिकारिक वेबसाइट | uppankh.in |
UP Pankh Portal का उद्देश्य
UP Pankh Portal का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराना है। अधिकतर यह देखा जाता है कि बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद छात्र भविष्य में क्या करें, कौन सा कोर्स चुनें या किस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना है, वे इन समस्याओं से घिरे रहते हैं और वे अपने माता-पिता या अभिभावकों से इन सभी बातों के बारे में बात करने में संकोच करते है। इस समस्या को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पंख पोर्टल शुरू किया गया है।
UP Pankh Portal पर छात्रों के लिए उपलब्ध सेवाएं
- उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल पर विद्यार्थियों को करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी।
- छात्र इस पोर्टल के माध्यम से किसी भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए छात्रों को छात्रवृत्ति की पात्रता को पूरा करना होगा।
- पंख पोर्टल के माध्यम से कॉलेज का चुनाव कर सकते हैं और छात्र किसी अच्छे कॉलेज में प्रवेश भी ले सकते हैं।
- इस पोर्टल पर छात्रों के लिए परीक्षा का विकल्प भी है। विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर परीक्षा दे सकते हैं।
- यूपी पंख पोर्टल के माध्यम से छात्र अपने करियर से संबंधित जानकारी, वोकेशनल कोर्स से संबंधित जानकारी, कौशल से संबंधित जानकारी, छात्रवृत्ति और परीक्षा से संबंधित जानकारी आदि प्राप्त कर सकते हैं।
- पंख पोर्टल पर विद्यार्थियों के लिए कई सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं जैसे कौशल विकास से जुड़ी सेवाएं भी विद्यार्थी अपना भविष्य बना सकते हैं।
पात्रता मानदंड क्या है?
- उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए छात्र को सरकारी स्कूल में अध्ययनरत होना चाहिए।
- इस पोर्टल के लिए केवल उत्तर प्रदेश के छात्र ही पात्र होंगे।
- कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?(up pankh portal registration kaise kare)
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको प्रवेश के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर लॉग इन करें का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको करियर डैशबोर्ड पर जाने के लिए लॉगइन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- इसके लिए आपको छात्र यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- छात्र यूनिक आईडी और पासवर्ड के लिए आपको अपने प्रिंसिपल से संपर्क करना होगा।
- यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद आपको लॉग इन करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने करियर का पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आप विभिन्न प्रकार करियर संबंधी ऑप्शन को देख सकते हैं।
- आप इन ऑप्शन में से अपनी रुचि अनुसार ऑप्शन पर क्लिक कर करियर क्षेत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं उसमें आगे की शिक्षा हेतु बेहतर कॉलेज और एडमिशन संबंधी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
- आपको और भी अनेक सुविधाएं इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होगी।
- जिनका लाभ आप पंख पोर्टल पर लॉगइन करके उठा सकते हैं।
आईडी नंबर एवं पासवर्ड कैसे प्राप्त करें?
यदि आप यूपी पंख पोर्टल के अंतर्गत लॉगइन करना चाहते है और आपको अपना आईडी नंबर एवं पासवर्ड नहीं पता है तो आप अपने स्कूल/कॉलेज के संबंधित टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके अपना आईडी नंबर और पासवर्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं इसके पश्चात आप सफलतापूर्वक लॉगिन कर सकते हैं|
कुछ महत्वपूर्ण अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
UP Pankh Portal क्या है?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी पंख पोर्टल लांच किया गया है। जानकारी के लिए बता दें पोर्टल एक कैरियर मार्गदर्शन पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं पास करने वाले छात्रों को कैरियर सम्बन्धी गाइडेंस दी जाएगी
यूपी पंख पोर्टल का उद्देश्य क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पंख पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने भविष्य में क्या करेंगे, कौन सा कोर्स चुने या किस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाए|