श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना | scholarshipportal.mp.nic.in | shram kalyan scholarship mp |

हमारे देश में कई छात्र ऐसे हैं जो शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक होने के बावजूद आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्रों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार समय समय पर विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित करती रहती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी ऐसी ही एक छात्रवृत्ति योजना आरंभ की गई हैं जिसका नाम मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना 2023 है। इस योजना के अंतर्गत MP राज्य के छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इस लेख में हम इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस आदि। यदि आप इस scholarship scheme से संबंधित जानकारी एकत्र करना चाहते है और लाभ प्राप्त करना चाहते है तो लेख को अंत पढ़े|

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना

 

Table of Contents

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना

Labor Welfare Educational Scholarship Scheme को मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत शुरू किया गया है। श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 के अन्तर्गत मध्यप्रदेश में स्थापित कारखानों या संस्थाओं में कार्यरत श्रमिकों/कर्मचारियों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

Madhya Pradesh Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana के माध्यम से कक्षा 5वीं से 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, पीजीडीसीए, डीसीए, बीई, एमबीबीएस में पढ़ने वाले छात्रों को प्रत्येक कक्षा के लिए Madhya Pradesh Labor Welfare Board द्वारा निर्धारित छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। इस योजना के तहत, एक परिवार के केवल दो बच्चे ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान विद्यार्थी के खाते में ई-पेमेंट के माध्यम से किया जाएगा। यह भुगतान कल्याण आयुक्त के अनुमोदन के उपरान्त क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से किया जायेगा। श्रम कल्याण शैक्षिक छात्रवृत्ति योजना के नियम एवं शर्तों के संबंध में यदि कोई विवाद उत्पन्न होता है तो कल्याण आयुक्त का निर्णय अंतिम माना जायेगा।

योजना का नाम मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना
आरंभ की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी मध्य प्रदेश के नागरिक
लाभ शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति मिलना
आधिकारिक वेबसाइट scholarshipportal.mp.nic.in

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य मजदूरों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना है। अब प्रदेश के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी, उनकी आर्थिक स्थिति शिक्षा के बीच बाधक नहीं बनेगी। क्योंकि उन्हें मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इस योजना के माध्यम से पांचवीं कक्षा से उच्च स्तर की शिक्षा तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह योजना राज्य में बेरोजगारी दर को कम करने के लिए भी काम करेगी।

MP श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना 2023 के लाभ

MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana के निम्नलिखित लाभ हैं-:

  • इस योजना के माध्यम से मजदूरों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से 5वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से सभी बच्चों तक शिक्षा का मूल अधिकार पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
  • इस योजना से राज्य के बच्चे मजबूत और स्वावलंबी बनेंगे।
  • यह योजना राज्य में बेरोजगारी की दर को कम करेगी।

MP Vimarsh Portal– विमर्श पोर्टल, MP Education Portal

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना 2023 की विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना को मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत आरंभ किया गया है।
  • वह सभी श्रमिक जो श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 के अंतर्गत मध्यप्रदेश में स्थापित कारखाने या संस्थान में कार्यरत हैं केवल उन्हीं श्रमिकों के बच्चे इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे।
  • इस राशि का भुगतान कल्याण आयुक्त की स्वीकृति के बाद क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
  • यदि छात्रवृत्ति योजना के नियम एवं शर्तों से संबंधित किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है तो कल्याण आयुक्त का निर्णय अंतिम माना जाएगा।
  • छात्र द्वारा जमा किए गए आवेदनों का सत्यापन क्षेत्रीय प्रभारी या फिर अधिकारी निर्धारित मापदंडों के अनुसार करेगा।
  • छात्रवृत्ति की राशि का निर्धारण एवं भुगतान कल्याण आयुक्त द्वारा किया जाएगा।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के माता पिता श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 के अंतर्गत मध्यप्रदेश में स्थापित कारखाने या संस्था में कार्यरत होने चाहिए।
  • एक परिवार के केवल 2 बच्चे ही इस योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे।
  • संस्थानों में कार्यरत प्रबंधकीए क्षमता वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के बच्चे इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र नहीं होंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु का प्रमाण
  • छात्र की अंकसूची
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आय का प्रमाण
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर

मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक योजना के अंतर्गत चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले छात्र द्वारा निर्धारित ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र का प्रिंट निकाला जाएगा।
  • जिसके बाद छात्र प्रपत्र पर स्वयं के हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य/प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं कारखाना/संस्था/स्थापना के प्रबंधक के हस्ताक्षर करवाकर आवेदन पत्र को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
  • आवेदन पत्र के साथ उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची, बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड की छाया प्रति भी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
  • जमा किए गए सभी आवेदनों का सत्यापन क्षेत्रीय प्रभारी/अधिकारी निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाएगा।
  • सत्यापन के बाद सभी योग्य छात्रों को स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी।
  • छात्रवृत्ति की राशि का निर्धारण एवं भुगतान कल्याण आयुक्त द्वारा किया जाएगा।

मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल कर जाएगा।
  • होम पेज पर पंजीयन (Registration) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ड्राप डाउन बॉक्स में पंजीयन करें(Register) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर पंजीयन फॉर्म (Registration Form) खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरनी होगी जैसे:-
    • नाम
    • आधार कार्ड नंबर
    • जेंडर
    • डेट ऑफ बर्थ
    • फादर नेम
    • मदर नेम
    • कैटेगरी
    • रिलिजन
    • पता
    • जिला
    • ब्लॉक
    • पिन कोड
    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल एड्रेस
    • समग्र आईडी
  • जानकारी भरने के बाद दिया गया कैप्चा कोड एंटर करना होगा|
  • इसके बाद चेक फ्रॉम वैलिडेशंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने लॉगइन क्रैडेंशियल्स दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म (Application Form)खुल जाएगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में पूछ गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी।
  • जानकारी भरने के बाद सबमिट(Submit) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब इस आवेदन पत्र का प्रिंट निकालना होगा।
  • इसके बाद आवेदन पत्र पर स्वयं के हस्ताक्षर, माता पिता के हस्ताक्षर, शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य या प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं कारखाना/संस्था/स्थापना की प्रबंधक के हस्ताक्षर करवाने होंगे।
  • अंत में इस आवेदन पत्र को सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

लॉगइन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल कर जाएगा।
  • होम पेज पर लॉगिन (Login) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर लॉगइन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म में अपनी यूजर आईडी पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
  • अंत में लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद पंजीयन(Registration) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अपने आवेदन की स्थिति जाने (Know Your Application Status) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज में अपनी एप्लीकेंट आई डी, एकेडमी ईयर तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके आवेदन की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

संपर्क विवरण(Contact Details)

इस लेख के माध्यम से हमने Madhya Pradesh Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर दी है यदि आप अभी भी किसी प्रकार के समस्या का सामना कर रहे है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है|

  • हेल्पलाइन नंबर:– 0755-2572753,2572753

कुछ महत्वपूर्ण अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना क्या है?

ये मध्य प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी छात्रवृत्ति योजना है। इस योजना में आवेदन करने पर छत्रवृत्ति मिलेगी जिससे विद्याथी अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगे।

MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana में कौन कौन आवेदन कर सकता है?

इसमें मध्य प्रदेश के श्रमिकों के बच्चे आवेदन कर सकते है। आप इसकी पात्रता शर्तों को जानने के लिए हमारे लेख को पढ़ सकते हैं।

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में आवेदन करने हेतु कौन सी आधिकारिक वेबसाइट है?

आप को योजना के अंतर्गत निर्धारित की गयी आधिकारिक वेबसाइट http://scholarshipportal.mp.nic.in/ पर जाना होगा। जिसके बाद आप अपना पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना में एक परिवार के कितने बच्चों को लाभ मिल सकता है?

इस योजना में आवेदन करने के लिए एक श्रमिक परिवार के दो बच्चे ही पात्र माने जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top