Service Plus | serviceonline.gov.in | Service Plus Online in Hindi |
Service Plus 2023 की शुरुआत देश के सभी राज्यों के नागरिको को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं और सरकारी योजनाओ का लाभ प्रदान करने के लिए किया गया है | Service Plus Portal पर उपलब्ध सेवाएँ भिन्न हो सकती हैं। उपलब्ध सेवाओं के कुछ उदाहरणों में सरकारी लाभों के लिए आवेदन करना, करों का भुगतान करना और व्यवसाय लाइसेंस प्राप्त करना शामिल है।
इस लेख के माध्यम से हम इस ऑनलाइन पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे रजिस्ट्रेशन कैसे करे? ,उद्देश्य ,लाभ तथा विशेषताए महत्वपूर्ण दस्तावेज़, आदि| यदि आप इस पोर्टल से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
Service Plus
Service Plus एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो नागरिकों को सरकारी सेवाओं और सूचनाओं तक पहुंच सहित कई तरह की सेवाएं प्रदान करता है। इस ऑनलाइन पोर्टल पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सभी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस ऑनलाइन पोर्टल पर 1000+ से अधिक सेवाओं और 24 से अधिक राज्यों को शामिल किया गया है।
देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस पोर्टल पर सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सभी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें इस सर्विस प्लस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
पोर्टल का नाम | Service Plus Portal 2023 |
आरम्भ की गई | भारत सरकार द्वारा |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
लाभ | सरकारी योजनाएँ एवं सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | serviceonline.gov.in |
Service Plus का उद्देश्य
सर्विस प्लस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पाने के लिए देश के लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे और कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इन सभी समस्याओं को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार ने इस सर्विस प्लस पोर्टल की शुरुआत की है।
अब देश की जनता घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपने राज्य के अनुसार इस ऑनलाइन पोर्टल पर दी जा रही सभी सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकती है। इससे लोगों का समय भी बचेगा।
Service Plus पर प्रदान की जाने वाली सेवाएं
नागरिको को प्रदान की जाने वाली सेवाओं को सरकार द्वारा चार वर्गों में अलग – अलग आधार के रूप में रखा गया है। जो की इस प्रकार है:-
- किसी प्रकार का व्यापार लाइसेंस, इमारत बनवाने की अनुमति इस प्रकार की सेवाओं को नियामक सेवाओं में रखा गया है।
- जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र इस प्रकार की सेवाओं को वैधानिक सेवाओं में रखा गया है।
- NREAGS, IAY, विध्वा पेंशन तथा पेंशन से जुड़ी अन्य सेवाएं इस प्रकार की सेवाओं को विकासात्मक सेवाओं में रखा गया है।
- बिल भुगतान तथा अन्य उपयोगी राशि संबंधी सेवाओं को उपभोक्ता उपयोगिता सेवाओं में रखा गया है।
रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
इच्छुक नागरिक सर्विस प्लस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-
- सबसे पहले सर्विस प्लस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
- होमपेज पर Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- नए पेज पर फॉर्म खुलेगा|
- इस फॉर्म में पूछी गयी जानकारी भरनी होगी जैसे अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि|
- जानकारी भरने के बाद CAPTCHA CODE दर्ज करना होगा।
- उपरोक्त प्रक्रिया पूरी करने के बाद Submit के विकल्प पर क्लिक होगा|
- इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायगा।
लॉगिन कैसे करें?
- सबसे पहले सर्विस प्लस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको “Login” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा।
- इस लॉगिन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे- यूजर आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि भरनी होगी|
- अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
- सबसे पहले सर्विस प्लस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको “Track Application” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर पॉप विन्डो खुल जाएगी।
- पॉप विन्डो पर आपको आवेदन की स्थिति देखने के लिए “Through Application Reference Number, Through OTP/Application Details” के विकल्पों में से कोई एक विकल्प का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
Contact Us
इस लेख के माध्यम से हमने आपको Service Plus Portal से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप नीचे दिए गए ई-मेल संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
- Email ID – [email protected]
कुछ महत्वपूर्ण अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
सर्विसप्लस का उपयोग क्या है?
सर्विसप्लस किसी भी केंद्र या राज्य सरकार के विभाग या स्थानीय सरकारों (पंचायतों, नगर पालिकाओं आदि) को सेवा से संबंधित सभी मेटाडेटा को परिभाषित करने की सुविधा देता है जैसे सेवा परिभाषा, सेवा कवरेज, लक्षित लाभार्थी, लागू सबमिशन मोड, लागू सेवा शुल्क, आवेदन फॉर्म का निर्माण आदि|
मैं सेवा के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ?
सर्विसप्लस पर लॉग इन करने के बाद, अप्लाई फॉर सर्विसेज > व्यू ऑल अवेलेबल सर्विसेज ऑप्शन पर क्लिक करें और जिस सर्विस के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे खोजें।
होमपेज पर Newly Launched Services के विकल्प पर क्लिक करें, अपना राज्य चुनें और जिस सेवा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे खोजें।
पासवर्ड कैसे रीसेट करें?
लॉगिन पेज पर उपलब्ध पासवर्ड भूल गए पर क्लिक करें और पूछे गए अनुसार अपना पंजीकृत ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करें और पासवर्ड रीसेट करने के लिए आपको एक सूचना भेजी जाएगी।
क्या ऑनलाइन भुगतान उपलब्ध है?
हां, सेवा की प्रकृति के आधार पर ऑनलाइन भुगतान उपलब्ध है।