Sant Ravidas Swarojgar Yojana | mp.gov.in | scdevelopmentmp.nic.in |
केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए सरकार विभिन्न प्रकार की प्रशिक्षण योजनाओं से लेकर ऋण वितरण योजनाओं को समय समय पर संचालित करती रहती है। मध्य प्रदेश सरकार भी ऐसी ही एक योजना संचालित करने जा रही है। जिसका नाम Sant Ravidas Swarojgar Yojana है।
इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए ऋण (लोन) दिया जायेगा। इस लेख के माध्यम से हम संत रविदास स्वरोजगार योजना से जुडी पूरी जानकारी साझा करेंगे जैसे योजना के लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि| यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत पढ़े|
Sant Ravidas Swarojgar Yojana
Sant Ravidas Swarojgar Yojana शुरू करने की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत रविदास जयंती के अवसर पर की है। इस योजना का संचालन अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम द्वारा किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जाएगा।
मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा| सरकार द्वारा ऋण गारंटी ली जाएगी और 5% ब्याज अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सर्विस सेक्टर और रिटेल ट्रेड के लिए सरकार की ओर से 25 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा| इस ऋण की गारंटी भी सरकार द्वारा ली जाएगी और 5% ब्याज अनुदान प्रदान किया जाएगा।
इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को रोजगार प्राप्त होगा। इसके अलावा यह योजना प्रदेश के नागरिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी। Sant Ravidas Swarojgar Yojana के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
योजना का नाम | Sant Ravidas Swarojgar Yojana |
आरंभ की गई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के नागरिक |
लाभ | रोजगार प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | scdevelopmentmp.nic.in |
Sant Ravidas Swarojgar Yojana का उद्देश्य
Sant Ravidas Swarojgar Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। ताकि प्रदेश का कोई भी नागरिक बेरोजगार न रहे। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे नागरिक अपना स्वरोजगार स्थापित कर सके।
यह योजना बेरोजगारी दर को कम करेगी और नागरिकों के बीच अपना उद्योग स्थापित करने की भावना को बढ़ावा देगी। यह योजना राज्य के नागरिकों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी। इसके अलावा इस योजना से राज्य के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा।
Sant Ravidas Swarojgar Yojana के लाभ
- इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को रोजगार प्राप्त होगा।
- स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।
- मैन्युफैक्चरिंग इकाई के लिए 1 लाख रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाएगा।
- सर्विस सेक्टर एवं रिटेल ट्रेड के लिए सरकार द्वारा 25 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाएगा।
- इन ऋण की गारंटी सरकार द्वारा ली जाएगी एवं 5% ब्याज का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
- यह योजना प्रदेश के नागरिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी।
- प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा।
पात्रता मानदंड क्या है?
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक पिछड़ी जाति से होना चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज क्या है?
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि
आवेदन कैसे करें?
मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में Sant Ravidas Swarojgar Yojana शुरू करने की घोषणा की है। जल्द ही मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करेगी। जिसके माध्यम से लाभार्थी इस योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे।
जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाती है, हम आपको इस लेख के माध्यम से बता देंगे।