Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal | rakshapension.desw.gov.in | Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal in Hindi |
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पेंशन संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल का नाम Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal है। रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल के माध्यम से सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके आश्रितों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान किया जायेगा| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने “सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस(आर्म्ड फोर्सेज वेटरनस डे)” पर इस पोर्टल की घोषणा की है।
आज हम इस लेख के माध्यम से रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। यदि आप इससे संबंधित सभी जानकारी एकत्र करना चाहते हैं तो आपको इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा।
Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal
हमारे देश में कई प्रकार की पेंशन योजनाएं चलाई गई हैं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि, जिनसे हमारे देश के जरूरतमंद नागरिक लाभ लेते हैं। सरकार ने सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए पेंशन योजना भी चलाई है। लेकिन होता यह है कि पेंशन मिलने में या उसमें कोई दिक्कत आ जाए तो वह दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक जाते हैं और फिर भी कई बार उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है| इसी को ध्यान में रखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस ऑनलाइन पोर्टल की शुरुवात की है।
इस पोर्टल के माध्यम से सेवानिवृत्त सैनिक एवं उनके आश्रित इस पोर्टल पर जाकर पेंशन संबंधी समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं। यह एक ऐसा पोर्टल है जिस पर भूतपूर्व सैनिक सीधे अपनी शिकायत भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग तक पहुंचा सकते हैं।
पोर्टल का नाम | Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal |
शुरू किया गया | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा |
लाभार्थी | देश के सैनिक |
आधिकारिक वेबसाइट | rakshapension.desw.gov.in |
Raksha Pension Shikayat Nivaran का उद्देश्य
इस पोर्टल को शुरू करने का मकसद पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से वे पेंशन या अन्य चीजों से संबंधित समस्याओं को लेकर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। ताकि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। और उन्हें व उनके परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसे में न तो उन्हें कहीं बाहर जाने की जरूरत पड़ेगी और न ही किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने पड़ेंगे| घर बैठे काम आसानी से हो जाएगा।
Raksha Pension Shikayat Nivaran के लाभ
इस योजना को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा शुरू किया गया। जिसमें कई तरह के लाभ प्राप्त करने के तरीके दिए गए हैं। कुछ लाभ निम्लिखित है-
- रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल को भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रितों की संबंधी शिकायतों सहित परिवारिक पेंशन और निवारण के लिए इस पोर्टल को विकसित किया गया है।
- इसका लाभ सैनिक के परिवारजनों को और रिटायर सैनिकों को प्राप्त कराया जाएगा।
- यह पोर्टल सीधे भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग के पास आवेदकों को अपनी शिकायत दर्ज कराने में सक्षम बनाएगा।
- रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए पूर्व सैनिक का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
- पोर्टल पर आवेदन करने पर आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ईमेल और एसएमएस के द्वारा चल रही कार्यवाही की जानकारी आवेदक को दी जाएगी।
- इसके लिए पूर्व सैनिकों और आश्रितों को किसी भी सरकारी दफ्तर में एप्लिकेशन लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। इस पोर्टल में जाकर आप अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करवा सकते हैं।
- अब जो भी काम किए जाएंगे वो डिजिटल के माध्यम से किए जाएंगे। ताकि जो भी चीजें हो वो कागज की जगह एक सॉफ्ट कॉपी में सेव हो।
- इस पोर्टल पर आवेदक द्वारा शिकायतों के निर्माण की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से फीडबैक भी दिया जा सकता है।
NSP Central Sector Scholarship Scheme: New Apply Online
Shikayat Nivaran Portal के लिए पात्रता क्या है?
- रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए पूर्व सैनिक होना चाहिए।
- इसके लिए सैनिक का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया क्या है?
- सबसे पहले आपको रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Lodge Your Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने ग्रीवेंस रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
- क्या शिकायत भूतपूर्व सैनिक से संबंधित है?
- क्या शिकायत पेंशन मामलों से संबंधित है?
- Yes ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको continue पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने शिकायत पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारियों को सावधानीपूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको टाइप ऑफ रिटायरमेंट के ऑप्शन का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी।
- फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
ऊपर दी गई सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। - इस प्रकार रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर आपकी शिकायत करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ईमेल और एसएमएस के माध्यम से शिकायत के निवारण की जानकारी दे दी जाएगी।
शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया क्या है ?
- सबसे पहले आपको Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- इस होम पेज पर आपको View Your Grievance Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने View Status का पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने शिकायत की स्थिति का पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आप अपने द्वारा की गई शिकायत की स्थिति की जाँच कर सकते है
फीडबैक देने की प्रक्रिया क्या है ?
शिकायतों के निपटान की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से आवेदक द्वारा इस पोर्टल पर फीडबैक भी दिया जा सकता है-
- सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Feedback के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आप अपना फीडबैक दे सकते हैं।