Rajasthan Majdur Card | jansoochna.rajasthan.gov.in | majdur card rajasthan in hindi |
राजस्थान सरकार ने राज्य के मजदूर नागरिकों के लिए श्रमिक कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है| राजस्थान के श्रमिक नागरिक अब घर बैठे ही श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की श्रमिक योजनाओं का लाभ Rajasthan Majdur Card 2023 से प्राप्त कर सकते है।
इस लेख में हम राजस्थान मजदुर कार्ड से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे और साथ ही हम राजस्थान राज्य के श्रमिक नागरिकों के लिए मजदूर कार्ड ऑनलाइन पंजीकरण (Rajasthan Majdur Card Online Apply) कैसे करते है उसके बारे में भी जानकारी साझा करेंगे। अगर आप Rajasthan Labor Card से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को को अंत तक पढ़े।
Rajasthan Majdur Card
राजस्थान राज्य के श्रमिक नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार ने श्रमिक कार्ड योजना की शुरवात की है| इसके तहत राज्य के मजदुर नागरिक अपना पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है और साथ ही सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते है|
Rajasthan Majdur Card के माध्यम से श्रमिक वर्ग परिवारों के सभी छात्र विभिन्न प्रकार की शिक्षा के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। इसके साथ ही राजस्थान के श्रमिक परिवार के सदस्य स्वास्थ्य सुविधाएँ जैसे -बीमा और (प्रसूति) बच्चे के जन्म के समय में होने वाले अस्पताल के खर्चे आदि से संबंधित सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
Rajasthan Majdur Card के लिए वह सभी नागरिक जो किसी भवन निर्माण में कुशल ,अकुशल शारीरिक श्रम के रूप में कार्य करते है या कारपेंटर, फिटर या बार बेंडर, पत्थर तोड़ने का कार्य करने वाले, राज मिस्त्री, पुताई का कार्य करते आवेदन कर सकते है| श्रमिक कार्ड के माध्यम से श्रमिक वर्ग की सभी योजनाओं का लाभ मजदुर प्राप्त कर सकते हैं।
इस मजदूर कार्ड को सरकार के द्वारा समय समय पर राज्य के मजदूर नागरिकों को विशेष प्रकार के लाभ पहुंचाने के लिए जारी किया है| अब राज्य के नागरिक इस कार्ड की मदद से सभी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते है।
आर्टिकल | राजस्थान मजदुर कार्ड 2023 ऑनलाइन पंजीकरण |
विभाग | श्रम विभाग राजस्थान |
लाभार्थी | राज्य के श्रमिक नागरिक |
लाभ | सभी श्रमिक श्रेणी एवं अन्य प्रकार के सभी सरकारी योजनाओं का लाभ |
आधिकारिक वेबसाइट | jansoochna.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Majdur Card का उद्देश्य
राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू किया गया Rajasthan Majdur Card का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिक नागरिकों को विशेष प्रकार की सुविधाएँ इस लेबर कार्ड के माध्यम से उपलब्ध करना है । हम सभी जानते है की हमारे देश के श्रमिक श्रेणी के नागरिकों की आर्थिक स्थिति कितनी दयनीय है वह अपने रोजमर्रें की जिंदगी में होने वाली जरूरतों को भी बमुश्किल पूर्ण कर पाते है।
जिससे उन्हें अपने जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। इन्ही सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एवं मजदूर नागरिकों को समाज में एक अलग पहचान दिलाने के लिए राजस्थान मजदुर कार्ड को शुरू किया गया। इस कार्ड के तहत राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएँ एवं बच्चों की शिक्षा से जुड़ी सभी प्रकार की योजनाओं के लाभ प्रदान किए जाएंगे|
राजस्थान राज्य के सभी श्रमिक श्रेणी के नागरिकों का लेबर कार्ड योजना के माध्यम से विकास किया जायेगा। लेबर कार्ड के अंतर्गत श्रमिक व्यक्ति अपनी पहचान को प्रमाणित कर सकते है। यह श्रमिक व्यक्तियों के लिए एक दस्तावेज के रूप में कार्य करेगा।
Rajasthan Majdur Card के लाभ
Rajasthan Majdur Card के अंतर्गत निम्नलिखित योजनाओं के लाभ प्रदान किए जाएंगे:-
राजस्थान श्रमिक कार्ड योजना विवरण | लाभ |
निर्माण श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना | इसके माध्यम से श्रमिक नागरिकों को टूलकिट के लिए 400 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। |
निर्माण श्रमिक सुलभ्य आवास योजना | श्रमिक सुलभ्य आवास योजना के तहत श्रमिकों को पट्टे की जमीन में घर बनाने हेतु 50 हजार रूपए तक की वित्तीय राशि का लाभ प्रदान किया जायेगा। |
निर्माण श्रमिक जीवन व् भविष्य सुरक्षा योजना | श्रमिक जीवन व् भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत श्रमिक नागरिक के द्वारा लिए जाने वाले बीमा योजना में राजस्थान सरकार के द्वारा प्रीमियम की राशि को जमा किया जायेगा। |
प्रसूति सहयता योजना | प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिक परिवार की महिला को बेटी के जन्म पर राजस्थान सरकार की ओर से 21 हजार रूपए एवं बेटे के जन्म पर 20 हजार रूपये की सहायता प्रदान की जाएगी। |
शुभशक्ति योजना | इस योजना के माध्यम से श्रमिक परिवार में बेटी के जन्म होने पर 50 हजार रूपए की सहायता परिवार को प्रदान की जाएगी। |
निर्माण श्रमिक शिक्षा व् कौशल विकास योजना | इस योजना के अंतर्गत से राजस्थान मजदूर कार्ड के तहत श्रमिक के बच्चों को शिक्षा हेतु 8 हजार रूपए से लेकर 25 हजार रूपए तक की स्कॉलरशिप उनके कोर्स के आधार पर प्रदान की जाएगी। |
सिलिकोसिस पीड़ित हिताधिकारीयो हेतु सहायता योजना | सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित हिताधिकारी के रूप में मंडल में पंजीकृत सभी श्रमिकों को 1 लाख रूपए से लेकर 3 लाख रूपए तक की राशि प्रदान की जाएगी। |
Rajasthan Majdur Card पात्रता मानदंड
- श्रमिक नागरिक को राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक नागरिक श्रमिक कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है।
- मजदूर नागरिक के पास मनरेगा रोजगार के तहत 90 दिन का कार्य किया जाना भी आवश्यक है।
- आवेदक नागरिक के पास श्रमिक प्रमाण पत्र होना आवश्यक है|
- आवेदक व्यक्ति के पास सभी प्रकार के दस्तावेज का होना आवश्यक है।
Rajasthan Majdur Card आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- भामाशाह कार्ड
- राशन कार्ड की प्रति
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल प्रमाण पत्र
- श्रमिक प्रमाण पत्र (Labour Certificate)
- सालाना आय प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट से संबंधी समस्त विवरण
- मोबाइल नंबर
ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें? Majdur Card Online Registration
राज्य के इच्छुक श्रमिक नागरिक श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें इस बात की जानकारी दे दें कि राजस्थान सरकार द्वारा लेबर कार्ड बनाने के लिए अभी ऑनलाइन सेवाएं जारी नहीं की गई हैं आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:-
- सबसे पहले श्रमिक नागरिक को अपने क्षेत्र के श्रम विभाग कार्यालय में जाना होगा।
- वहां से आवेदन हेतु एप्लीकेशन फॉर्म(Application Form) प्राप्त करना होगा।
- राजस्थान मजदुर कार्ड पंजीकरण फॉर्म (majdur card rajasthan download) यहाँ से डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र में दी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्ववक पढ़े|
- पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को फॉर्म में भरना होगा। जैसे आवेदक का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, मकान नंबर, मोहल्ला, ग्राम पंचायत, जिला एवं भामाशाह कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता संबंधी समस्त विवरण आदि।
- अब पंजीकरण फॉर्म के साथ मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज की कॉपी को और आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो को फॉर्म के साथ सलंगन करें।
- इसके बाद संबंधित कार्यालय में आवेदन पत्र को जमा कर दें।
श्रमिक कार्ड विवरण कैसे देखे? (श्रमिक कार्ड कैसे चेक करें?)
- लाभार्थी नागरिक को जनसूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज में योजनाओं के लाभार्थी वाले ऑप्शन में क्लिक करना होगा।
- अगले पेज में आवेदक को Labour Card Holder Information के विकल्प के विकल्प पर करना होगा।
- अब अगले पेज में आवेदक को now about your labour card के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आवेदक को रजिस्ट्रेशन नंबर ,जन आधार नंबर ,या आधार नंबर में किसी एक का चयन करना होगा। और आईडी नंबर को दर्ज करना होगा।
- अंत में खोजे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आवेदक की स्क्रीन में श्रमिक कार्ड विवरण से संबंधी सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी खुल जाएगी।
कुछ महत्वपूर्ण अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
श्रमिक कार्ड योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार के द्वारा कब की गयी?
सत्र 2017-18 में राजस्थान सरकार के द्वारा श्रमिक कार्ड योजना की शुरुआत की गयी।
राजस्थान मजदुर कार्ड 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
राजस्थान श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट- jansoochna.rajasthan.gov.in है।
श्रमिक कार्ड के माध्यम से नागरिकों को किस प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा?
स्वास्थ्य से संबंधी योजनाओं शिक्षा से जुड़ी सभी प्रकार की श्रमिक योजनाओं एवं मकान बनाने हेतु पट्टे की जमीन खरीदने के लिए आर्थिक सहायता का लाभ और अन्य प्रकार की संचालित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ श्रमिक कार्ड के तहत मजदूर नागरिकों को प्रदान किया जायेगा।
मजदुर कार्ड के लिए उम्मीदवार कौन-कौन से तरिके से आवेदन कर सकते हैं?
मजदूर कार्ड के लिए उम्मीदवार ऑफलाइन ऑनलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं।