पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना | punjab.gov.in | Punjab Divyangjan Shaktikaran (Sashaktikaran) Yojana (PDSY) | Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana Registration | पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Divyangjan Shaktikaran Yojana Benefits | Punjab Disability Empowerment Scheme 2020
पंजाब के मुख्यमंत्री श्री अमरेंद्र सिंह जी ने पंजाब राज्य के दिव्यांगजनों के लिए एक योजना का शुभारंभ किया है इस योजना का नाम Punjab Divyangjan Shaktikaran (Sashaktikaran) Yojana (PDSY) है| पंजाब सरकार इस योजना के माध्यम से राज्य के दिव्यांग जनों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करेगी।विकलांगों को सहायता प्रदान करने के लिए राज्य मंत्रिमंडल द्वारा इस योजना की घोषणा की गई, इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
हम अपने इस लेख के माध्यम से आप सभी को इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जैसे पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना क्या है?, इसका लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो यदि आप Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।
Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana
पंजाब सरकार के द्वारा पंजाब राज्य के दिव्यांगजनों के लिए शुरू की गई Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana को कैबिनेट ने 18 नवंबर 2020 को मंजूरी दे दी है। इस योजना के अंतर्गत पंजाब के दिव्यांग निवासियों का सशक्तिकरण किया जाएगा। Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2 चरणों में शुरू की जाएगी। प्रथम चरण में नि:शक्तजनों के लिए चल रही योजनाओं को सुदृढ़ किया जायेगा तथा द्वितीय चरण में निःशक्तजनों के सशक्तिकरण हेतु कुछ नवीन अन्तःक्षेपों का प्रावधान सरकार द्वारा निर्धारित किया जायेगा।
योजना का नाम | पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना |
लांच की गई | पंजाब सरकार द्वारा |
लाभार्थी | पंजाब के दिव्यांग नागरिक |
उद्देश्य | राज्य के दिव्यांग नागरिकों को सशक्त बनाना |
आधिकारिक वेबसाइट | punjab.gov.in |
Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana कार्यान्वयन
पंजाब के मुख्यमंत्री श्री अमरिंदर सिंह जी ने इस योजना को वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग में लॉन्च किया। इस योजना का कार्यान्वयन सामाजिक सुरक्षा और महिला तथा बाल विकास मंत्री के नेतृत्व में एक सलाहकार समूह बनाकर किया जाएगा। इस सलाहकार समूह में सभी कैबिनेट मंत्रि होंगे। इस सहायता समूह के अंतर्गत राज्य सरकार दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2023 को लागू करेगी। इस योजना के माध्यम से राज्य के दिव्यांग नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana फेज 1st
दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के 1st फेज के तहत, सरकार के विभिन्न घोषणापत्रों द्वारा जनता के लिए घोषित योजनाओं को बल प्रदान किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार दिव्यांगजन लोगों के लिए जो भी सुविधाएं मुहैया करा रही है, वह उन तक पहुंच रही है। इनमें स्वास्थ्य देखभाल सुविधा, शिक्षा, नौकरी आदि सुविधाएं शामिल हैं। इस योजना के तहत सर्जन रोजगार विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पीडीडब्ल्यू (PWD(Person With Disability)) के सभी रिक्त पदों को अगले 6 माह में जारी कर दिया जाए।
Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana फेज 2nd
Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2023 फेज 2 में नई सुविधाएं शामिल की जाएंगी। ये सुविधाएं वो होंगी जो अब तक राज्य और केंद्र सरकार की ओर से विकलांगों को नहीं दी गई हैं। पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना चरण 2 के अंतर्गत कुछ नए हस्तक्षेप शामिल किए जाएंगे जो इस प्रकार हैं:-
- मुफ्त शिक्षा
- गतिशीलता ऐड
- सहयोगी यंत्र कुछ
- मनोरंजन गतिविधियां
- पीड़ित विकलांगता का उपचार
- विकलांग छात्रों का सशक्तिकरण
- एक कैलेंडर वर्ष में 5 दिन की विशेष छुट्टी
- विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए गृह विद्यालय
- विकलांगता वाले शिक्षकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए राज्य पुरस्कार
Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana का उद्देश्य
पंजाब सरकार के द्वारा शुरू की गई Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के दिव्यांग नागरिकों को आत्मनिर्भर व् सशक्त बनाना है। ताकि राज्य के किसी भी दिव्यांग नागरिक को किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े| इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाएं दिव्यांगों तक पहुंचाई जाएंगी। जिससे कि कोई भी दिव्यांग नागरिक इन सुविधाओं से वंचित ना रहे।
2 फेस में लांच की जाने वाली Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2023 में पहले फेज में सरकार द्वारा पहले से चलाई जाने वाली योजनाओं को सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा तथा दूसरे फेस में कुछ नए हस्तक्षेप किए जाएंगे जो केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा पहले नहीं प्रदान किए जा रहे थे।
Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana के लाभ और विशेषताएं
- पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना का आरंभ राज्य के दिव्यांग नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए किया गया है।
- इस योजना का कार्यान्वयन सामाजिक सुरक्षा और महिला तथा बाल विकास मंत्री के नेतृत्व में एक सलाहकार समूह बनाकर किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं सभी लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं या नहीं।
- Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana के अंतर्गत हेल्थ केयर, शिक्षा, नौकरी आदि जैसी सुविधाएं शामिल है।
- इस योजना के अंतर्गत अगले छह माह में रोजगार सर्जन विभाग द्वारा सभी p.w.d. पोस्ट को भरा जाएगा।
- इस योजना को 2 फेस में लांच किया जाएगा।
- पहले फेस में सरकार द्वारा दिव्यांगों को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं को सभी लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।
- दूसरे फेज में 13 नए हस्तक्षेप का प्रावधान किया जाएगा।
पात्रता मानदंड
- आवेदक पंजाब का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक दिव्यांग होना चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पीडब्ल्यूडी(Person With Disability) सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2023 में आवेदन कैसे करें?
जो इच्छुक लाभार्थी पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना की घोषणा की गई है। इस योजना में आवेदन करने के लिए अभी सरकार द्वारा कोई भी आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2023 में आवेदन करने की प्रक्रिया प्रदान की जाती है हम अपने इस लेख के माध्यम से साझा कर देंगे| हमारे इस लेख से जुड़े रहे।
Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2023 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
दिव्यांगजन शक्तिकरण योजना किस राज्य में लागू की गई है?
पंजाब
इस योजना की घोषणा एवं क्रियान्वयन का भार कौन वहन करेगा?
पंजाब सरकार द्वारा इस योजना की घोषणा की गई है और उनके द्वारा एक सलाहकार समूह बनाया जाएगा, जिसकी देखरेख में योजना को लागू किया जाएगा।
इस योजना के तहत नौकरी के अलावा विकलांग लोगों को क्या लाभ मिलेगा?
विकलांगों के लिए उपाय, सहायक उपकरण, कैलेंडर वर्ष में 5 दिनों का विशेष अवकाश, मुफ्त शिक्षा, विकलांग लड़कियों का सशक्तिकरण, मनोरंजक गतिविधियाँ, आवश्यक बच्चों के लिए गृह विद्यालय, उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य पुरस्कार आदि।