Punjab Anaaj Kharid Portal | Punjab Anaaj Kharid Portal Online | anaajkharid.in | पंजाब अनाज खरीद पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | पंजाब अनाज खरीद पोर्टल क्या है | anaajkharid.in Portal
पंजाब सरकार ने राज्य के सभी किसानों के लिए अनाज की खरीद व् विक्री के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल का Punjab Anaaj Kharid Portal है| हमारे देश के किसान भाई अनाज बेचने को लेकर काफी परेशानियों का सामना करते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने पंजाब अनाज खरीद पोर्टल को आरंभ किया है।
इस पोर्टल के माध्यम से अब किसी किसान भाई को अपने अनाज के विक्रय के लिए किसी प्रकार की कोई परेशानी से नहीं गुजरना होगा| राज्य के किसान नागरिक anaajkharid.in के माध्यम से सरलता से अनाज का विक्रय कर सकेंगे।
इस लेख के माध्यम से हम इस पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे जैसे Punjab Anaaj Kharid Portal क्या है?, पंजाब अनाज खरीद पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता , उद्देश्य , लाभ आदि| यदि आप इस पोर्टल से संबंधी जानकारी जानने की इच्छा रखते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।
Punjab Anaaj Kharid Portal क्या है?
पंजाब सरकार ने Punjab Anaaj Kharid Portal को शुरू किया है इस पोर्टल को पंजाब के खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के द्वारा संचालित किया जाएगा| इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी किसान वर्ग के नागरिकों को फसल बेचने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस ऑनलाइन प्रक्रिया की सहायता से किसान नागरिक बिना किसी समस्या के अपनी फसलों को बेच सकेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से मिलो के आवंटन तथा उनके पंजीकरण को भी ऑनलाइन किया जाएगा और इसके अलावा और भी प्रक्रिया है जैसे कि आवेदन शुल्क जमा करना, स्टॉक की निगरानी करना आदि भी इस पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा।
इस Anaaj Kharid Portal Punjab के माध्यम से किसान नागरिक फसल के क्रय विक्रय से संबंधी सभी विवरणों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। Punjab Anaaj Kharid Portal पर आर्थिया पंजीकरण तथा मिलर पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया हम आपको इस लेख के माध्यम से प्रदान करेंगे।
पोर्टल का नाम | पंजाब अनाज खरीद पोर्टल |
लांच किया गया | पंजाब सरकार द्वारा |
लाभार्थी | पंजाब के किसान नागरिक |
लाभ | ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होना |
ऑफिशियल वेबसाइट | anaajkharid.in |
Punjab Anaaj Kharid Portal का उद्देश्य
खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत शुरू Punjab Anaaj Kharid Portal का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसान वर्ग के नागरिकों को फसलों के विक्रय के लिए ऑनलाइन सुविधाएँ प्रदान करना है। यह पोर्टल किसानों को उनकी बेची गई फसल का समर्थन मूल्य उपलब्ध कराएगा और सभी प्रकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को किसान-नागरिकों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाने में भी मदद करेगा।
यह सुविधा पंजाब सरकार द्वारा किसानों को अपनी फसल बेचने की समस्या के समाधान के लिए उपलब्ध कराई गई है। 1 अक्टूबर 2020 से पोर्टल का लाभ किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें वे पंजीकरण कराकर सभी सेवाएं आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। anaajkharid.in पोर्टल मुख्य रूप से आढ़ती, आटा चक्की मिल में आवेदन करने वाले किसानों के लिए समर्पित है। इस पोर्टल में किसानों से भारी मात्रा में धान एकत्र किया जाएगा।
Punjab Anaaj Kharid Portal के लाभ
- anaajkharid.in किसानों को अनाज खरीद की सभी सुविधाएँ प्रदान करेगा।
- पोर्टल में धान की खरीद करने वाली एजेंसिया एवं जो किसान अपनी फसल को बेच रहे है का विवरण अपडेट किया जायेगा|
- धान की कितनी खरीद हुई एवं किसके द्वारा धान को ख़रीदा गया इसके सभी विवरण जानकारी को भी पोर्टल में उपलब्ध किया जायेगा।
- पंजाब अनाज खरीद पोर्टल के माध्यम से किसानों को उनके समर्थन मूल्य के आधार पर फसल का दाम प्रदान किया जायेगा। जिससे उनके आर्थिक स्तर को एक नई गति प्राप्त होगी।
- लगभग 170 मिट्रिक टन धान की खरीद Punjab Anaaj Kharid Portal के माध्यम से की जाएगी।
पात्रता मानदंड
- आवेदक पंजाब का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसान होना चाहिए|
- राज्य के सभी किसान जिनके पास आय तथा फसल उत्पादन का विवरण है|
- आवेदक को सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों को पूरा करना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड कॉपी
- कैंसिल चेक
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आय प्रमाण पत्र लाइसेंस कॉपी
Punjab Anaaj Kharid Portal फार्मर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन टाइप का सिलेक्शन करना होगा।
- इसमें आपको इंडियन/रेजिडेंट इंडियन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा|
- इस फॉर्म मे अपना मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स, आरथिया डिटेल्स को भरना होगा।
- अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।
anaajkharid.in पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?(Punjab Anaaj Kharid Portal Login)
- सबसे पहले पंजाब अनाज खरीद की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में आपको यूजरनाम और पासवर्ड आदि भरना होगा|
- अंत में लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
Punjab Anaaj Kharid Portal पर आर्थीया पंजीकरण कैसे करें?
आर्थिया पंजीकरण करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले पंजाब अनाज खरीद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आर्थिया रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा|
- इस पेज में अपना मोबाइल नंबर एंटर करना होगा।
- अब आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा|
- इस को ओटीपी ओटीपी बॉक्स में भरना होगा।
- अब continue के बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे कि पैन नंबर, मोबाइल नंबर, लाइसेंस नंबर, ईमेल आईडी आदि भरना होगा।
- इसके बाद कैंसिल चेक, लाइसेंस कॉपी फोटो, पेन कॉपी अपलोड करनी होगी।
- अब अपने बैंक का विवरण भरना होगा और प्रोपराइटर की डिटेल्स भरनी।
- अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपका एक्नॉलेजमेंट नंबर जनरेट हो जाएगा।
आटा चक्की मिल के लिए पंजीकरण कैसे करें?
यदि आप आटा चक्की मिल के लिए पंजीकरण करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले पंजाब अनाज खरीद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर मिलर रजिस्ट्रेशन(Miller Registration) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
- इस पेज में रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
- इस पेज में आपको दो ऑप्शन दिए होंगे:-
- अप्लाई फॉर प्रोविजनल परमिशन (Apply For Provisional Permission)
- फाइनल रजिस्ट्रेशन ऑफ न्यू राइस मिल (Final Registrations of New Mill)
- अपनी जरूरत के अनुसार चयन करना होगा।
- आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि आपका नाम, पता आदि भरना होगा।
- अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
Contact Details
इस लेख के माध्यम से हमने Punjab Anaaj Kharid Portal से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के माध्यम से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
- Helpline Number- 7743011156, 7743011157
- Email Id- [email protected]
Punjab Anaaj Kharid Portal से संबंधित प्रश्न उत्तर
पंजाब अनाज खरीद पोर्टल को किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?
पंजाब के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा अनाज खरीद पोर्टल को लॉन्च किया गया है।
इस पोर्टल के तहत कौन से किसान नागरिक पंजीकरण कर सकते है?
राज्य के वह सभी किसान नागरिक अनाज खरीद पोर्टल में farmer registration on anaaj kharid portal कर सकते है जो ऑनलाइन माध्यम से अपनी फसलों का विक्रय करना चाहते है।
किसान नागरिकों को इस सेवा के माध्यम से क्या लाभ प्राप्त हुए है?
इस पोर्टल की सेवा के माध्यम से किसान नागरिकों को अनाज खरीद की प्रक्रिया और आसान हो गयी उन्हें पोर्टल के माध्यम से फसल के विक्रय के रूप में सभी सेवाएं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हो रही है।
क्या पोर्टल में धान की खरीद एवं एजेंसी एवं व्यापारियों से संबंधी डेटा को एकत्रित किया जायेगा?
हाँ किसानों एवं एजेंसियों एवं धान की कितनी खरीद हुई से जुड़ी सभी आवश्यक विवरणों की जानकारी को पोर्टल में अपडेट किया जायेगा। जिसका डेटा विभाग के द्वारा सुरक्षित रखा जायेगा।
Punjab अनाज खरीद पोर्टल पर पंजीकरण करने हेतु इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Punjab अनाज खरीद पोर्टल पर पंजीकरण करने हेतु इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://anaajkharid.in है।