Pratibha Kiran Scholarship 2023: प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Login, Status

Pratibha Kiran Scholarship | प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप | scholarshipportal.mp.nic.in | pratibha kiran scholarship 2023 last date | 

देश मैं कई छात्राएं ऐसी है जो शिक्षा प्राप्त करना चाहती है पर पारवारिक आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ है। केंद्र और राज्य सरकार ऐसी प्रतिभाशाली छात्राओं के लिए समय समय पर कई तरह की योजनाएं शुरू करती रहती है। ऐसी कई योजनाओं के माध्यम से उनको छात्रवृत्ति प्रदान कराई जाती है। जिससे कि वह अपनी शिक्षा बिना किसी आर्थिक तंगी के प्राप्त कर सके।

ऐसी ही वजह के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी एक छात्रवृत्ति योजना आरंभ की गई है इस स्कालरशिप का नाम Pratibha Kiran Scholarship है। प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप के माध्यम से प्रतिवर्ष छात्राओं को आर्थिक सहायता छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी।

इस लेख के माध्यम से हम इस छात्रवृत्ति से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे यदि आप इस Scholarship Scheme के बारे में जानना चाहते है और इसका लाभ उठाना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े|

Pratibha Kiran Scholarship

Pratibha Kiran Scholarship

प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली छात्राओं को हर साल छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ प्रदेश के शहरी क्षेत्रों की बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्राप्त कर सकती है। प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति के तहत ₹500 प्रति माह की दर से छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

यह यह वित्तीय साहयता 10 महीने के लिए दी जाएगी। जिसका मतलब है कि छात्रा को प्रति वर्ष ₹5000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति योजना राज्य में छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। वे सभी छात्राएं जिन्होंने 12 वीं कक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्र हैं।

योजना का नाम MP Pratibha Kiran Scholarship
आरंभ की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी मध्य प्रदेश की छात्राएं
लाभ वित्तीय साहयता
आधिकारिक वेबसाइट scholarshipportal.mp.nic.in

Pratibha Kiran Scholarship का उद्देश्य

प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना और राज्य के बेटियों को सशक्त व् आत्मनिर्भर बनाना है | क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के छात्राओं को छात्रवृत्ति की सौगात प्रदान करने जा रही है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की छात्रा बिना किसी आर्थिक तंगी के शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।

Pratibha Kiran Scholarship के लाभ

मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप के लाभ निम्नलिखित है:-

  • छात्रवृत्ति ₹500 प्रति माह की दर से प्रदान की जाएगी।
  • यह योजना माध्यम से छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Mp Online Portal: MP Online Login at mponline.gov.in

Pratibha Kiran Scholarship MP की विशेषताएं

  • इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • छात्रवृत्ति ₹ 500 प्रति माह की दर से प्रदान की जाएगी।
  • यह छात्रवृत्ति राशि 10 माह तक दी जाएगी। यानी छात्राओं को हर साल ₹5000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • सभी शहरी क्षेत्र की लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • 12वीं कक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली सभी छात्राएं इस योजना का लाभ पाने की पात्र हैं।
  • आवेदन के बाद लाभ राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से छात्र के खाते में वितरित की जाएगी।

पात्रता मानदंड

  • छात्रा मध्य प्रदेश राज्य के शहरी क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए।
  • छात्रा द्वारा 12वीं कक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए होने चाहिए।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल प्रमाण पत्र
  • शहरी आवासीय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की अंक पत्रिका
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की प्रति
  • मोबाइल नंबर

Pratibha Kiran Scholarship आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर स्टूडेंट कार्नर के अंतर्गत रजिस्टर योरसेल्फ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर जाएगा|
  • इस पेज मे अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुआ ओटीपी ओटीपी बॉक्स में भरना होगा।
  • अब वेरीफाई ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस पंजीकरण फॉर्म में सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, माता का नाम, समग्र आईडी, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, कैटेगरी आदि दर्ज करनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको पंजीकरण करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करके लॉगइन करना होगा।
  • मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर अप्लाई/न्यू एप्लीकेशन के विकल्प करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसके बाद इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी।
  • फिर सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

स्टूडेंट लोगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर स्टूडेंट लोगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपना यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
  • अंत में लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप स्टूडेंट लॉगिन कर सकेंगे।

(How to Track Application Status)एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक कैसे करें?

  • सबसे पहले प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद ट्रेक एप्लीकेशन स्टेटस के अंतर्गत ट्रैक गांव की बेटी/ प्रतिभा किरण/ विक्रमादित्य योजना एप्लीकेशन स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपनी एप्लीकेंट आईडी, एकेडमिक ईयर तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
  • अंत में शो माय एप्लीकेशन(Show My Application) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • एप्लीकेशन स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

इंस्टीट्यूट लोगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद इंस्टीट्यूट लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपना यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
  • इसके बाद लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप इंस्टीट्यूट लॉगइन कर सकेंगे।

कुछ महत्वपूर्ण अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

प्रतिभा किरण योजना के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता हैं?

इस छात्रवर्ती योजना के लिए मध्य प्रदेश की छात्रायें जो 12वीं कक्षा में 65% अंकों या इससे अधिक पास कर चुकी है।

मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

इस स्कॉलरशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी हमने उपरोक्त लेख में दे दी है।

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना में कितने रुपये मिलेंगे?

इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार 5000 रूपये सालाना छात्रवर्ती के रूप में प्रदान करेगी।

एमपी प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति सूची कैसे खोजें?

उम्मीदवार इस छात्रवृत्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट से एमपी प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति सूची 2022 पा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top