Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana 2023 Online Application

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana | pmayg.nic.in

हमारे देश में ऐसे कई नागरिक है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और इस वजह से वो नागरिक अपना खुद का घर बनवाने व् पुराने घर की मरम्मत करवाने में असमर्थ है| इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana का शुभारंभ किया गया है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने Gramin Awas Yojana को वर्ष 2015 में लांच किया था।

केंद्र सरकार इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को घर की मरम्मत करवाने एवं घर बनवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यह वित्तीय सहायता समतुल्य भूमि के लिए ₹120000 और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए ₹130000 है| इस लेख के माध्यम से हम PMAY Gramin Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े|

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana

Table of Contents

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana के तहत कुल 130075 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। PMAY Gramin के तहत होने वाली कुल लागत मैदानी क्षेत्रों में 60:40 के अनुपात में और पहाड़ी क्षेत्रों में 90:10 के अनुपात में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच साझा की जाएगी।

Gramin Awas Yojana 2023 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकानों के निर्माण का कार्य वर्ष 2022 तक पूर्ण किया जायेगा। PMAY Gramin के तहत कमजोर वर्ग के लोगों को पक्का मकान बनाने के लिये दी जाने वाली राशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित की जायेगी।

योजना का नाम Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana
संबंधित विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय
लाभार्थी देश के नागरिक
लाभ वित्तीय साहयता
आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगों को अपना खुद का पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय साहयता प्रदान करना| कई ऐसे नागरिक जो अपना खुद का घर चाहते है लेकिन आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने की वजह नहीं बना पाते लेकिन अब Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana 2023 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो के कमज़ोर वर्गों के लोगो स्वयं का पक्का घर बना सकेंगे और स्वयं का पक्का बनाने का सपना साकार कर सकेंगे| साथ ही Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana के अंतर्गत पक्का शौचालय बनाने के लिए 12000 रूपये की सहायता भी दी जाएगी|

Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana (PMGSY)

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana के लाभार्थी

  • अनुसूचित जाति
  • अनुसूचित जनजाति
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
  • कम आय वाले लोग
  • महिलाएं किसी भी जाति या धर्म की
  • मध्यम वर्ग 1
  • मध्यमवर्ग 2

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana की विशेषताएं

  • इस योजना के तहत 1 करोड़ घरों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • ग्रामीण आवास योजना 2023 के तहत आवास निर्माण के लिए जगह 20 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 25 वर्ग मीटर की जाएगी, जिसमें रसोई का क्षेत्र भी शामिल है।
  • इस योजना के तहत मैदानी क्षेत्रों में इकाई सहायता 1.20 लाख रुपये और पहाड़ी क्षेत्रों में इकाई सहायता 1.30 लाख रुपये है।
  • Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana की कुल लागत 1,30,075 करोड़ रुपये है, जिसे केंद्र सरकार और राज्य सरकारें 60:40 के अनुपात में वहन करेंगी।
  • ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों का निर्धारण SECC 2011 के आँकड़ों के आधार पर किया जायेगा।
  • किसी राज्य में दुर्गम क्षेत्रों का वर्गीकरण राज्य सरकारों को करना होगा। ऐसा वर्गीकरण किसी अन्य प्रावधान के तहत राज्य में मौजूदा वर्गीकरण के आधार पर और मानदंड आधारित पद्धति का उपयोग करके किया जाएगा।
  • हिमालय राज्य:- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी इस श्रेणी में शामिल होंगे।

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

  • शौचालय को ग्रामीण आवास योजना का अभिन्न अंग बनाया गया है। शौचालय बन जाने के बाद ही घर को पूर्ण माना जाएगा।
  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए सरकार द्वारा ₹12000 की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इसके अतिरिक्त मनरेगा के अन्तर्गत गृह निर्माण हेतु 90/95 व्यक्ति दिवस अकुशल श्रमिक मजदूरी का भी प्रावधान किया गया है।
  • प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का विद्युतीकरण विद्युत मंत्रालय की दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना/सौभाग्य योजना के माध्यम से किया जाएगा।
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए भी मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे।
  • इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत पाइप से जलापूर्ति कराने के भी प्रयास किए जाएंगे।
  • मकान का आवंटन विधवा, अविवाहित एवं अलग रह रहे व्यक्ति को छोड़कर पति-पत्नी के नाम संयुक्त रूप से किया जायेगा।
  • 31 मार्च तक अकेले या संयुक्त रूप से 68 प्रतिशत आवास ग्रामीण महिलाओं के नाम स्वीकृत किये गये हैं।
  • घर के निर्माण की अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्रियों का उपयोग करके ग्रामीण राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षित करने के लिए पूरे भारत में एक प्रशिक्षण और प्रमाणन कार्यक्रम शुरू किया गया है।
  • 8 अप्रैल तक 1.18 लाख ग्रामीण राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
  • कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana के तहत आवासों का निर्माण 45 से 60 दिनों में पूरा किया गया है, जो पहले 125 दिनों में पूरा किया जाता था|

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana का 3 वर्षों के लिए किया गया विस्तार

8 दिसंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana को अगले 3 साल तक जारी रखने को मंजूरी दी है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया ब्रीफिंग के जरिए दी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को मार्च 2024 तक बढ़ा दिया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले शेष पात्र नागरिक इस योजना के माध्यम से पक्के मकान प्राप्त कर सकेंगे।

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana के विस्तार के बाद शेष 155.75 लाख आवासों का निर्माण किया जाएगा। इससे 2.95 करोड़ आवासों के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। 155.75 लाख आवासों के निर्माण में सरकार द्वारा 198581 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए ।
  • ऐसे परिवार जिनमे 16 से 59 वर्ष की आयु का कोई वयस्क सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • महिला मुखिया वाले परिवारों जिनमे 16 से 59 वर्ष की आयु का कोई वयस्क सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • ऐसे परिवार जिसमे 25 वर्ष से अधिक आयु का कोई साक्षर वयस्क सदस्य नहीं होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड|
  • आवेदक का पहचान पत्र|
  • पासपोर्ट साइज फोटो|
  • आवेदक का बैंक खाता |
  • बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए|
  • मोबाइल नंबर|

Gramin Awas Yojana 2023 Online Registration कैसे करें?

इस योजना के अंतर्गत वही ग्रामीण क्षेत्र के लोग आवेदन कर सकते है जिनका नाम 2011 सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना सूचि में होगा| अगर आपका नाम इस सूचि में है तो आप क्षेत्रीय पंचायत से आपको ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन के लिए यूज़रनाम तथा पासवर्ड दिया जायेगा |

PMAY Gramin 2023 के तहत आप इस यूज़र नाम तथा पासवर्ड से आवेदन फॉर्म भर सकते है और आवेदन करके ग्रामीण क्षेत्र के कमज़ोर वर्ग के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते है और अपना पक्का घर बनाने का सपना पूरा कर सकते है | Gramin Awas Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन तीन चरणो में पूरा किया जायेगा |

पहला चरण

  • सबसे पहले PM Gramin Awas Yojana की ओफिसिअल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आपके सामने Home Page खुल जाएगा|
  • होम पेज पर आपको DATA ENTRY के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • PMAY Rural ऑनलाइन आवेदन लॉगिन पेज खुल जाएगा|
  • इसके बाद पंचायत तथा ब्लॉक स्तर से मिला हुआ Username, Paasword की मदद से पंजीकरण लॉगइन करना होगा |
  • अब अपनी सुविधा अनुसार यूज़र नाम पासवर्ड को बदल दे |
  • इसके बाद आपको PMAY Online Login पोर्टल पर चार विकल्प दिखाई देंगे पहला PMAY G ऑनलाइन आवेदन, दूसरा आवास आप द्वारा खींची गयी फोटो का सत्यापन, तीसरा स्वीकृति पत्र Download करना, चौथा FTOके लिये ऑर्डर शीट तैयार करना |
  • इन चारो विकल्प में से पहले वाले PMAY G ऑनलाइन पंजीकरण पर Click करने पर पंजीकरण फॉर्म को ओपन हो जाएगा |

दूसरा चरण

  • PMAY G के पंजीकरण फॉर्म में Personal Details, Bank A/C Details, Convergence Details, Details From Concern Office डिटेल्स भरनी होंगी|
  • पंजीकरण के प्रथम भाग में लाभार्थी पंजीकरण की सभी सूचनाएं भरनी होगा एवं मुखिया का चयन करके मुखिया की सभी जानकारी उपलब्ध करनी होगी|

तीसरा चरण

  • आवेदन फॉर्म को संशोधित करने के लिए के पोर्टल को यूज़र पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा तथा पंजीकरण फॉर्म को संशोधित करने के लिए Registration Form पर क्लिक करे |
  • इस तरह आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवेदन फॉर्म भर कर आवेदन कर सकते है और Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana का लाभ उठा सकते है |

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Beneficiary Details कैसे देखें?

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने Home Page खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको स्टेकहोल्डर्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आईएवाई/पीएमएवाईजी बेनेफिशरी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा।
  • अंत में Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • बेनेफिशरी डिटेल आपके सामने होंगी।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास ऐप डाउनलोड(Prime Minister Rural Housing App Download) कैसे करें?

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर Mobile App Download करने की लिंक मिलेगी।
  • यदि आप एंड्रॉयड यूज़र है तो आपको गूगल प्ले स्टोर की लिंक पर क्लिक करना होगा और यदि आपको आईफोन यूजर है तो आप ऐप स्टोर वाली लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने ऐप आ जाएगा।
  • अब आप इसे Download कर सकते हैं।

Helpline Number

इस लेख में हमने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप टोल फ्री नंबर या ई-मेल पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं|

PMAY G के कुछ महत्वपूर्ण पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

पीएमएवाई-जी योजना क्या है?

पीएमएवाई-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवश्यक उपयोगिताओं के साथ पक्के घर उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ बनाई गई थी। यह योजना उन लोगों के लिए है जिनके पास घर नहीं है और वे कच्चे घरों या फिर ऐसे घरों में रहते हैं जो गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

️ क्या प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान की मरम्मत के लिए आवेदन किया जा सकता है?

जी “हां” अगर आपका मकान बना हुआ है और आप गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं और आपके मकान को मरम्मत की आवश्यकता है तो आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के मरम्मत के लिए भी आवेदन कर सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं ।

️ क्या बिना आधार कार्ड के प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लिया जा सकता है?

“नहीं” ऐसा करना संभव नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आपका ऑनलाइन आवेदन फॉर्म तभी खुलता है जब आप अपना आधार कार्ड संख्या दर्ज करते हैं । और ऑफलाइन भी आवेदन बिना आधार कार्ड के संभव नहीं है।

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana की Official Website क्या है?

इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://pmayg.nic.in है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top