Pm Kisan FPO Yojana | enam.gov.in | fpo registration process in hindi |
भारत सरकार देश में किसान भाइयों की स्थिति सुधारने के लिए समय समय पर कई कल्याणकारी योजनाएं चलती रहती हैं। ऐसी ही एक कल्याणकारी योजना केंद्र सरकार ने शुरू की हैं जिसका नाम PM Kisan FPO Yojana 2023 है। इस योजना के अंतर्गत पीएम मोदी ने 10,000 एफपीओ खोलने के लिए पीएम किसान एफपीओ योजना Farmer Producer Organizations (FPO) के गठन और संवर्धन की शुरुआत की है|
इस लेख में हम पीएम किसान FPO योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे पीएम किसान FPO योजना क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। यदि आप PM Kisan FPO Yojana से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़े।
PM Kisan FPO Yojana
प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई PM Kisan FPO Yojana के तहत अगर संगठन मैदानी इलाकों में काम करता है तो उसमें कम से कम 300 किसान शामिल होने चाहिए। इसी तरह यह संस्था पहाड़ी इलाकों में काम करती है, इसलिए इससे 100 किसानों को जोड़ा जाए। तभी वह इस योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे।
इस पीएम किसान एफपीओ योजना 2023 का लाभ लेने के लिए देश के किसानों को PM Kisan FPO Yojana के तहत आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत देश के किसानों को अन्य प्रकार के लाभ भी प्राप्त होंगे जैसे गठित संगठनों से जुड़े किसानों को उनकी उपज के लिए बाजार मिलेगा। साथ ही जरूरी सामान जैसे खाद, बीज, दवाइयां और कृषि उपकरण खरीदना भी उनके लिए बेहद आसान होगा। एक और बड़ा फायदा यह होगा कि किसान बिचौलियों से मुक्त होंगे। एफपीओ प्रणाली में किसानों को उनकी फसल के अच्छे दाम मिलेंगे।
योजना का नाम | पीएम किसान FPO योजना |
शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश के किसान |
लाभ | आर्थिक सहायता |
आधिकारिक वेबसाइट | enam.gov.in |
PM Kisan FPO Yojana का उद्देश्य
इस योजना के माध्यम से भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य कृषि सेक्टर को आगे बढ़ाना। इस योजना के ज़रिये किसानो की आय में वृद्धि करना और किसानो के हित में कार्य करना है। केंद्र सरकार ने PM Kisan FPO Yojana 2023 की शुरुवात उन किसानों को ध्यान में रखते हुए की जिनकी जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है|
देश में ऐसे बहुत से किसान है जिनको खेती करने से ज्यादा फायदा नहीं मिल रहा है| ऐसे ही किसानो को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए भारत सरकार ने Pradhanmantri Kisan FPO Scheme 2023 को शुरू किया है| केंद्र सरकार इस योजना के माध्यम से किसान उत्पादक संगठनों यानी FPO को 15 -15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
PM Kisan FPO Yojana 2023 के लाभ
PM Kisan FPO Yojana के माध्यम से देश के किसानो को प्रदान किया जाने वाला लाभ:-
- पीएम किसान FPO योजना 2023 के अंतर्गत देश के किसान उत्पादक संगठनो को केंद्र सरकार द्वारा 15 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी सरकार द्वारा यह धनराशि तीन साल के भीतर प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत अगर संगठन मैदानी क्षेत्र में काम करता है तो उसमें कम से कम 300 किसान जुड़े होने चाहिए।
- इसी तरह यह संगठन पहाड़ी क्षेत्र में काम करता है तो 100 किसानो को इससे जुड़े होने चाहिए। तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते है।
- PM Kisan FPO Yojana के तहत देश के किसान अन्य प्रकार के भी फायदे होंगे जैसे बने संगठनों से जुड़े किसानों को अपनी उपज के लिए बाजार मिलेगा।
- इस योजना के माध्यम से उनके लिए खाद, बीज, दवाई और कृषि उपकरण जैसा जरूरी सामान खरीदना बेहद आसान होगा।
- इच्छुक लाभार्थी जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा।
FPO क्या होता है(What is FPO)?
FPO एक प्रकार का किसान उत्पादक संगठन है जो किसानों के हित में काम करता है और कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत है। अब देश के किसानों को खेती के साथ-साथ व्यापार में भी लाभ मिलेगा। PM Kisan FPO Yojana का लाभ लेने के लिए कम से कम 11 किसानों को अपनी कृषि कंपनी बनाने के लिए संगठित किया जाएगा।
एफपीओ संगठनों को भी सरकार द्वारा वे सभी लाभ प्रदान किए जाते हैं जो एक कंपनी को प्रदान किए जाते हैं। इस योजना के तहत जाने वाली राशि 3 साल के लिए दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से देश के 10000 नए किसानों का एक संगठन बनाया जाएगा। पीएम किसान एफपीओ योजना के तहत ऐसे संगठनों को बढ़ावा दिया जाएगा। PM Kisan FPO Yojana के माध्यम से संगठनों को 15 लाख रुपये की वित्तीय सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।
10,000 नए एफपीओ समूह का किया जाएगा गठन
PM Kisan FPO Yojana उन किसानों के लिए शुरू की गई है, जिनके पास 1 हेक्टेयर या उससे कम कृषि भूमि पर मालिकाना हक है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की 5 वर्ष की अवधि पूरी होने की घोषणा की गई है। PM Kisan FPO Yojana के माध्यम से किसानों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1500000 रुपये तक की वित्तीय सहायता ऋण के रूप में प्रदान की जाती है|
सरकार ने वर्ष 2023-24 तक इस योजना के तहत 10,000 एफपीओ समूह बनाने की घोषणा की है। इस समूह का गठन सरकार और उसकी स्वायत्त संस्था एसएफएसी इंडिया मिलकर करेगी। केंद्र सरकार द्वारा 10000 एसपीओ के लिए 4496 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
साथ ही सरकार द्वारा वर्ष 2027-28 तक 2370 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का लक्ष्य भी रखा गया है। PM Kisan FPO Yojana के माध्यम से किसानों को 2027-28 तक कुल 6886 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से किसानों का उत्पादन भी बढ़ेगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे।
इसके अलावा इस योजना के माध्यम से कृषि उद्यमिता कौशल का भी विकास किया जाएगा। नए एफपीओ को 5 साल तक के लिए सरकार की ओर से मदद और सहायता भी प्रदान की जाएगी।
किसानों को नहीं देना होगा भारी ब्याज शुल्क
PM Kisan FPO Yojana के माध्यम से सभी छोटे और सीमांत किसान लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही किसान साहूकारों से बच सकते हैं। यदि किसान पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, तो इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक 11 किसानों का एक समूह बनाना होगा। 11 किसानों का यह समूह एफपीओ के तौर पर काम करेगा।
PM Kisan FPO Yojana के तहत प्रदान किए गए ऋण पर सरकार द्वारा कोई भारी ब्याज शुल्क नहीं लिया जाता है। इस समूह के किसानों को कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकरण कराना होगा। पंजीकृत होने के बाद एफपीओ एक कंपनी के रूप में काम कर सकता है। एफपीओ को वे सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, जो किसी कंपनी को दी जाती हैं।
किसान एफपीओ योजना की विशेषताएं
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत मोदी सरकार 10 हजार नए किसान उत्पादक संगठन बनाएगी| इस योजना पर वर्ष 2024 तक 6865 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। हर एफपीओ किसान को 5 साल तक सरकारी सहायता दी जाएगी। केंद्र सरकार संस्था का काम देखकर 15 लाख रुपये की सहायता राशि देगी।
इस सहायता की पूरी राशि तीन साल में मिल जाएगी। इसमें आपको वही सारे बेनिफिट्स मिलेंगे जो एक कंपनी को मिलते हैं। इससे कुल 30 लाख किसान लाभान्वित होंगे। इस योजना का उद्देश्य किसी भी उद्योग के बराबर खेती से लाभ प्राप्त करना है। देश में कृषि का विस्तार होगा और किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
इस योजना के तहत देश के किसानों को दी जाने वाली राशि नकद में दी जाएगी। इस योजना में लघु एवं सीमांत किसानों के समूह बनाये जायेंगे, जिससे उन्हें लाभ होगा|
पात्रता मानदंड
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक पेशे से किसान होना चाहिए।
- प्लेन क्षेत्र में एक एफपीओ में कम से कम 300 सदस्य होने चाहिए।
- पहाड़ी क्षेत्र में एक एसपीओ में कम से कम 100 सदस्य होने चाहिए।
- एफपीओ के पास स्वयं की कृषि योग्य भूमि होनी अनिवार्य है एवं उसे समूह का हिस्सा होना भी अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जमीन के कागजात
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
PM Kisan FPO Yojana Registration कैसे करें?
- सबसे पहले राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर एफपीओ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी:-
- रजिस्ट्रेशन टाइप
- रजिस्ट्रेशन लेवल
- फुल नेम
- जेंडर
- एड्रेस
- डेट ऑफ बर्थ
- पिन कोड
- डिस्ट्रिक्ट
- फोटो आईडी टाइप
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- कंपनी नेम
- स्टेट
- तहसील
- फोटो आईडी नंबर
- अल्टरनेट मोबाइल नंबर
- लाइसेंस नंबर
- कंपनी रजिस्ट्रेशन
- बैंक नेम
- अकाउंट होल्डर नेम
- बैंक अकाउंट नंबर
- आईएफएससी कोड
- इसके बाद पासबुक या फिर कैंसिल चेक एवं आईडी प्रूफ को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप एफपीओ योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
PM Kisan FPO Yojana Login कैसे करें?
- सबसे पहले राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर एफपीओ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लॉगइन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
- अंत में लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।
Helpline Number
इस लेख में हमने इस योजना से संबंधित सभी सम्पूर्ण जानकारी साझा कर दी है फिर भी अगर आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप निचे दिए गए नंबर या ईमेल पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है|
- Address:- NCUI Auditorium Building, 5th Floor, 3, Siri Institutional Area, August Kranti Marg, Hauz Khas, New Delhi – 110016.
- Helpline Number– 1800 270 0224, +91-11- 26862367
- Email Id– [email protected], [email protected]
कुछ महत्वपूर्ण अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
पीएम एफपीओ क्या है?
एफपीओ किसानों का एक संगठन होता है जिसमें 11 से अधिक किसान हो सकते हैं ये संगठन डायरेक्ट अपनी फसल का व्यापार कर सकते हैं
किसान एफपीओ की भूमिका क्या है?
एफपीओ की भूमिका सदस्य किसानों के लिए एक एग्रीगेटर के रूप में कार्य करना है जिसमें इनपुट से लेकर आउटपुट तक शामिल है जो सदस्य किसानों की पैमाने की अर्थव्यवस्था और सौदेबाजी की शक्ति को बढ़ाएगा। बिना बिके लॉट के मामले में, FPO/FPC द्वारा लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था की जानी है
क्या छोटा किसान भी FPO के लिए पंजीकरण कर सकता है?
हाँ छोटे किसान भी FPO के सदस्य बन सकते है ओर इसके लिए पंजीकरण कर सकते है
किसान fpo योजना के तहत मुझे पेमेंट केसे मिलेगी?
पूरी पेमेंट सबसे पहले FPO कहते मैं जमा की जाएगी इसके बाद प्रत्येक सदस्य के खाते मैं ट्रांसफर की जाएगी इसका विवरण eNAM पोर्टल पर भी चेक किया जा सकता है