Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2023 50% से 90% सब्सिडी

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana | mpvyjharkhand.in |

केंद्र व् राज्य सरकारों के द्वारा किसानों की आय बढ़ाने हेतु अनेक प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है इन योजनाओं के द्वारा किसान लाभ प्राप्त भी कर रहे है और खेती के साथ सरकार किसानों को पशुपालन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है| इसी में झारखंड सरकार द्वारा किसानों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है|

जिसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana की शुरुआत की है| इस योजना के तहत झारखंड सरकार के द्वारा किसानों को दुधारू पशु खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

इस लेख में हम Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे इसका उद्देश्य, लाभ, आवेदन प्रक्रिया आदि| यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े|

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने राजस्थान के किसानों की आय बढ़ाने के लिए Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana शुरू की है| इस योजना का संचालन कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड द्वारा किया जाएगा| इस योजना के माध्यम से, राज्य सरकार पशुपालन के लिए किसानों को सब्सिडी का लाभ देगी| इस योजना के तहत, किसानों को 50% से 90% तक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा|

राज्य सरकार द्वारा इसे सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लगभग 660 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है| इसका लाभ राज्य के किसानों, विधवा महिलाओं और विकलांग आदि को प्रदान किया जाएगा| राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री की पशुधन विकास योजना के तहत किसान के अनुसार सब्सिडी निर्धारित की है| झारखंड सरकार ने इस योजना में गाय पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन आदि को शामिल किया हैं|

योजना का नाम Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand
शुरू की गई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
लाभ 50% से 90% तक सब्सिडी
अधिकारिक वेबसाइट mpvyjharkhand.in

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सब्सिडी प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है। एवं पशुपालन करने के लिए राज्य के नागरिकों को प्रोत्साहित करना है| मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के तहत किसानों को गौ पालन, बकरी पालन, कुकुट पालन एवं बत्तख पालन के लिए आर्थिक लाभ दिया जाएगा।

इस योजना के माध्यम से ना केवल पशुपालको को अपने जीवनयापन का साधन प्राप्त होगा बल्कि अपनी आय दुगनी करने का भी मौका मिलेगा। क्योंकि राज्य में कई ऐसे किसान एवं पशुपालक हैं जो आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अच्छी गुणवत्ता के पशु खरीदने में असमर्थ हैं|

Jharkhand Fasal Rahat Yojana झारखण्ड फसल राहत योजना

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के लाभ

  • गांव में निवास करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के तहत सहायता प्रदान कर आर्थिक रूप से सफल बनाना है।
  • राज्य के किसान Pashudhan Vikas Yojana का लाभ प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।
  • इसके अलावा किसानों को आजीविका का साधन भी प्राप्त हो सकेगा।
  • राज्य सरकार द्वारा पशुपालन करने के लिए किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाएगी|
  • महिला किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के किसानों को इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी|
  • इस योजना के तहत जरूरतमंद किसानो को 90% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी|
  • अन्य किसानों को इस योजना के तहत 75% तक के अनुदान का लाभ दिया जाएगा|
  • पशुओं के स्वास्थ्य के लिए राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत एंबुलेंस की सुविधा एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण डायग्नोस्टिक एवं अन्य परीक्षण प्रयोगशाला और मोबाइल पशु चिकित्सा क्लीनिक शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक को पशुपालक या किसान होना चाहिए।
  • आवेदक के पास सभी जरूरी दस्तावेज एवं पशुपालन के लिए जगह, पानी आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल उन किसानों को दिया जाएगा! जो इस योजना के पात्र एवं शर्तों को पूरा करेंगे|

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र
  • विधवा प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर

आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को ऑफलाइन आवेदन करना होगा आवेदन प्रक्रिया निचे दी गई है:-

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पशुपालन विभाग कार्यालय जाना होगा।
  • कार्यालय जाकर आपको वहां से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को भरना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को संलग्न करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म पशुपालन विभाग कार्यालय में ही जमा करना होगा। जहां से आप ने प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के तहत आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे।
  • आवेदन सत्यापित होने के बाद आपको योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!