Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana | uk.gov.in | wecd.uk.gov.in | mukhyamantri mahalaxmi yojana uttarakhand | mukhyamantri mahalaxmi yojana uttarakhand form | mahalaxmi kit yojana |
उत्तराखंड सरकार ने राज्य की गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए एक योजना का शुभारंभ किया है इस योजना का नाम Uttarakhand Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana है| इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार गर्भवती महिलाओं और शिशु को भोजन और वस्त्र प्रदान करगी तथा दोनों को अलग-अलग किट प्रदान करेगी।
राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए गए इस किट में दोनों उम्मीदवारों के लिए उचित पोषण के आवश्यक खाद्य सामान होंगे| सरकारी अधिकारी/कर्मचारी, और टैक्स जमा करने वाले राज्य के नागरिक इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं |
इस लेख के माध्यम से हम Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana 2023 इस योजना से संबंधित जानकारी साझा करेंगे यदि आप राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई उत्तराखंड मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत आवेदन करना चाहते है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें|
Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana
उत्तराखंड मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की बच्चियों के उज्जवल भविष्य के लिए उत्तराखंड Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana को शुरू किया गया है। उत्तराखंड सरकार ने कहा कि इस योजना के तहत बालिकाओं और उनकी मां को सहायता प्रदान की जाएगी, उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण जच्चा-बच्चा की देखभाल अच्छे से नहीं हो पाती है|
उत्तराखंड सरकार के द्वारा इस योजना के तहत राज्य के किसी घर में बिटिया का जन्म होने पर एक किट प्रदान की जाएगी। इस किट में दोनों उम्मीदवारों के लिए उचित पोषण के पर्याप्त आवश्यक खाद्य सामान होंगे| उत्तराखंड सरकार ने मां और कन्या शिशु की देखभाल को प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना को शुरू किया है।
योजना का नाम | Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana |
शुरू की गई | उत्तराखंड मुख्यमंत्री द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं एवं कन्या शिशु |
उद्देश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना |
आधिकारिक वेबसाइट | uk.gov.in |
Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana का उद्देश्य
गर्भावस्था के समय सभी गर्भवती महिलाओं व् नवजात शिशुओं को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है, लेकिन अक्सर परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें अच्छा पौष्टिक भोजन नहीं मिल पाता है| इन्ही सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने Uttarakhand Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana को शुरू करने की घोषणा की है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। सरकार का मानना है की इस योजना के माध्यम से निश्चित रूप से उनके स्वास्थ्य और जीवन स्तर में बदलाव आएगा और साथ ही यह मातृ मृत्यु दर (MMR) के साथ-साथ शिशु मृत्यु दर (IMR) को कम करेगा।
Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana Uttarakhand के लाभ
- उत्तराखंड राज्य की सभी ग्रामीण महिलाऐं इस योजना से लाभवन्ति होंगी।
- महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग के द्वारा इस स्कीम में माँ और बच्चे के बेहतर स्वास्थय हेतु 2 किट उपलब्ध कराये जाएंगे।
- 2 में से एक किट में स्वच्छता सम्बन्धी सामग्री होगी और दूसरे किट में माँ और शिशु के सम्पूर्ण पोषण हेतु पौष्टिक आहार होगा।
- इस किट में मिलने वाले कपड़े मौसम और स्थानीय परिवेश के अनुसार ही दिए जाएंगे।
- Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana के अंतर्गत मिलने वाले लाभ से न केवल साफ़ सफाई और पोषण मिलेगा बल्कि इस से माँ और शिशु के मृत्यु दर में कमी आएगी।
Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana के तहत प्राप्त होने वाले किट में सामग्री
Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana के तहत गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के पोषण और स्वच्छता के लिए अलग-अलग किट प्रदान की जाएंगी। इस किट में प्राप्त होने वाली सामग्री सूती के बैग में प्रदान की जाएंगी। प्राप्त होने वाली सामग्री निम्नलिखित है:-
गर्भवती महिला के किट में शामिल सामग्री की सूची
- गर्भावस्था के दौरान पोषण हेतु:–
- छुआरा – 500 ग्राम
- गिरी बादाम / सूखी खुमानी / अखरोट – 250 ग्राम
- स्वच्छता के लिए (मौसम के अनुकूल कपड़े प्रदान किये जाएंगे ):-
- कॉटन साड़ी / गाउन /सलवार सूट -2
- फुल साइज गर्म शाल – 1
- कॉटन स्कार्फ़ / गर्म स्कार्फ़ स्टैण्डर्ड साइज – 1
- जुराब स्टैण्डर्ड साइज – 2 जोड़ी
- बेडशीट तकिया कवर के साथ – 2
- सफाई के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्री:-
- सैनेटरी नैपकिन 2 पैकेट (8 पीस प्रति पैकेट )
- लिक्विड हैंडवाश (200 मिलीलीटर )
- नहाने एवं कपड़े धोने के साबुन (2-2)
- नेल कटर 1
- तेल (नारियल / तिल का तेल / चुल्लू का तेल /सरसों का तेल )
नवजात शिशु के किट में शामिल सामग्री की सूची
- मौसम के अनुसार 2 जोड़ी कपड़े (सूती / गर्म ) , टोपी और जुराबें
- साफ़ सफाई के लिए , 3 बेबी साबुन , एक बेबी आयल , बेबी पाउडर
- एक कॉटन डायपर पैकेट जिसमें 10 पीस डाइपर होंगे , एक सूती मुलायम बेबी के लिए तौलिया , 2 बेबी ब्लैंकेट गर्म या सूती मौसम के अनुसार दिए जाएंगे , रबर शीट।
पात्रता मानदंड
उत्तराखंड मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना से संबंधित नीचे दिए गए पात्रता मानदंड:-
- आवेदक उत्तराखंड के स्थायी निवासी होने चाहिए।
- इस योजना का लाभ पाने के लिए केवल 18 वर्ष से ऊपर की गर्भवती महिलाएँ ही पात्र होंगी।
- इस योजना के तहत केवल गर्भवती महिलाओ और नवजात शिशुओं को ही पात्र माना जायेगा|
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- गर्भवती महिला की आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
उत्तराखंड मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना आवेदन कैसे करे?
मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत लाभार्थी को लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा। अभी आवेदन की प्रक्रिया आंगनवाड़ी के माध्यम से ही शुरू की गयी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाना होगा वहां से इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा।
Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana से सम्बंधित प्रश्न उत्तर
मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना क्या है?
यह योजना उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा चलायी गयी है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के स्वछता और पोषण के लिए 2 किट प्रदान किये जाएंगे जिसके माध्यम से उनकी गर्भावस्था के दौरान उनका ख्याल रखा जा सकेगा।
Mukhyamantri Mahalaxmi Yojana 2023 में क्या राज्य की सभी स्त्रियां भाग ले सकती है?
इस योजन के तहत मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं ही भाग ले सकती है। या वो महिलाएं जो आयकर दाता, सरकारी अधिकारी/कर्मचारी की आश्रित न हों।