Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana | uk.gov.in | Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana in Hindi |
बेरोजगारों को उद्यम से जोड़ने और महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी तरह, उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2023 नाम से एक योजना शुरू करने की घोषणा की गई है।
इस लेख के माध्यम से, हम आपके साथ इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे मुख्यमंत्री लखपति योजना क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि को साझा करेंगे। यदि आप इससे संबंधित सभी जानकारी जानना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।
Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का शुभारंभ 4 नवंबर 2022 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग ने 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। इस योजना के द्वारा राज्य में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का इरादा है |
इस योजना के माध्यम से वर्ष 2025 तक यानि राज्य गठन के 25वें वर्ष तक राज्य के स्वयं सहायता समूहों की कुल 3 लाख 67 हजार महिलाओं में से 1.25 लाख महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाया जायेगा | जिससे उनकी सालाना आय एक लाख से ऊपर हो जाएगी। जिससे महिलाओं की आय में सुधार होगा और महिलाओं का जीवन स्तर भी ऊंचा होगा।
योजना का नाम | Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2023 |
शुरू की गयी | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा |
लाभार्थी | स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं |
लाभ | आर्थिक स्थिति में सुधार |
आधिकारिक वेबसाइट | uk.gov.in |
Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana का उद्देश्य
यह योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। जिससे महिलाएं स्वावलम्बी बनकर समाज में अपना जीवन व्यतीत कर सकें और अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। इस वित्तीय वर्ष में लखपति दीदी योजना के तहत 20 हजार नये स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जायेगा| ताकि महिलाओं को अधिक से अधिक योजना का लाभ मिल सके।
Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के लाभ
कुछ महत्वपूर्ण लाभ इस प्रकार हैं-
- उत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग ने 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।
- जिसके लिए महिलाओं को तकनीकी, मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के वितरण की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
- जिससे महिलाओं की आय में सुधार आएगा और इस योजना से महिलाओं का जीवन स्तर भी उच्च हो सकेगा।
Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के लिए पात्रता मानदंड क्या है?
- आवेदक उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी।
- महिलाओं का स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना अनिवार्य है|
Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के मुख्य बिंदु
- Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana के दिशा-निर्देशों के लिए विकास विभाग के मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और इससे जुड़ी विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए|
- वर्तमान में उत्तराखंड के 95 प्रखंडों में 39116 स्वयं सहायता समूहों में 3 लाख 5000 महिलाओं को संगठित कर 4 हजार 310 ग्राम संगठन एवं 259 संकुल स्तरीय संगठन का गठन किया गया है.
- इस वित्तीय वर्ष में लखपति दीदी योजना के तहत 20 हजार नये स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जायेगा | ताकि महिलाओं को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ मिल सके।
- राज्य की उन महिलाओं का चयन मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत किया जाएगा। जो स्वयं सहायता समूह से जुडी हो। जिनकी सालाना आय बहुत कम हो।
- इस योजना के माध्यम से महिला समूह को बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद बनाने के उद्देश्य से तकनीकी ज्ञान एवं प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
- इसके अलावा प्रोडक्ट्स की डिटेल्स पर भी फोकस रहेगा। इन समूहों के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले मेलों में विभागीय दुकानों के अलावा प्राथमिकता के आधार पर उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित की जायेगी|
- एप के माध्यम से मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के अंतर्गत प्रखंड एवं जिला स्तर पर प्रशिक्षण समन्वयकों का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है.
- कार्य के सर्वेक्षण के बाद एसजीएच के विभिन्न समूहों को अलग-अलग कार्य सौंपे जाएंगे।
आवेदन कैसे करें?
जो भी इच्छुक महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं। अभी उन्हें कुछ देर और इंतजार करना होगा। क्योंकि आवेदन करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। तो हम आपको इस लेख के माध्यम से जानकारी दे देंगे।