Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana (MGPY) 2023 मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana | transport.bih.nic.in | Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Ambulance | mukhyamantri parivahan yojana online apply |

हमारे देश में कई ऐसे नागरिक हैं जो अपना खुद का वाहन खरीदना चाहते है परन्तु अपनी आर्थिक तंगी के कारण नहीं खरीद पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए एक योजना शुरू की है इस योजना का नाम Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana है।

इस लेख के माध्यम से हम मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना क्या है?, इसका लाभ, उद्देश्य, पात्रता, विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। यदि आप Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana

बिहार सरकार Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Bihar 2023 के माध्यम से राज्य के नागरिकों को अपना खुद का वाहन खरीदने के लिए 50% की सब्सिडी प्रदान करेगी। इस योजना का कार्यान्वयन बिहार सरकार परिवहन निगम द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी नागरिक 3 से 10 पहियों तक का वाहन खरीद सकता है। इस योजना के माध्यम से बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी। काफी सारे लोग बस, ट्रक, कार आदि खरीद पाएंगे, जिसे वह अपने रोजगार का साधन बना सकेंगे।

योजना का नाम Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana
संबंधित विभाग राज्य का मानव कल्याण विभाग एवं परिवहन निगम
शुरु की गई बिहार के तत्कालिक मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी द्वारा
लाभार्थी बिहार के ग्रामीण निम्न जाति के नागरिक
अधिकारिक वेबसाइट transport.bih.nic.in

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2023 का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य इस योजना के ज़रिये ग्रामीण लोगो को 3 या 4 पहिया वाहन खरीदने के लिए सरकार द्वारा 50 % की सब्सिडी आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करना| ताकि राज्य के नागरिक आत्मनिर्भर व् सशक्त बन सके|

बिहार राशन कार्ड आवेदन फॉर्म

Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के 10वें चरण की प्रक्रिया शुरू

बिहार सरकार द्वारा Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana को आरंभ कर दिया गया है। बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का संचालन परिवहन निगम बिहार सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को तीन या चार पहिया वाहन खरीदने पर सरकार द्वारा नागरिक को 50% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि आवेदक के पास अन्य कोई वाहन न हो। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत उम्मीदवार 8 या 10 सीटर वाहन खरीद सकता है। जिससे राज्य के नागरिकों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। बिहार सरकार द्वारा आरंभ की गई इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 1 ग्राम पंचायत में केवल 4 व्यक्तियों को ही लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना एंबुलेंस सुविधा का शुभारंभ

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के माध्यम से वाहन खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत हिलसा ब्लॉक में एंबुलेंस प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। सभी गरीब मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसकी जानकारी BDO प्रिया कुमारी ने दी है। BDO द्वारा आसा‌‌ढी गांव के निवासी को चाबी सौंप कर इस योजना का आरंभ किया गया है।

लाभार्थी इस योजना के माध्यम से एंबुलेंस खरीद सकेंगे। एंबुलेंस खरीदने में ₹450000 का खर्च आता है। इस योजना के माध्यम से ₹200000 का अनुदान प्रदान किया जाएगा। जिसके माध्यम से सस्ती दर पर एंबुलेंस खरीदी जा सकेगी। Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र में दो एंबुलेंस मुहैया कराई जाएंगी। अब इस योजना के माध्यम से प्रखंड के मरीजों को अस्पताल तक पैदल चलकर या फिर निजी वाहन से जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2023 के लाभ

  • राज्य के जो लोग वित्तीय समस्या होने के कारण बेरोजगार हैं, उन्हें भी इस योजना के माध्यम से मदद प्रदान की जाएगी|
  • इस योजना के तहत लाभार्थियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 4 पहिया या 3 पहिया नया वाहन खरीदने पर सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इससे राज्य के बेरोजगार व्यक्ति रोजगार प्राप्त कर सकते है ।
  • इस योजना के तहत बिहार राज्य के लगभग 8,405 ग्राम पंचायतों को शामिल कर उन्हें सहायता प्रदान किये जाने का लक्ष्य है।
  • प्रत्येक पंचायत के 5 योग्य आवेदकों का चयन किया जायेगा |
  • इस योजना के तहत प्रत्येक पंचायत के लिए वाहनों की खरीद हेतु तीन अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दो अत्यत पिछड़े वर्ग(EBC) के लाभार्थियों को अनुदान दिया जायेगा|

पात्रता मानदंड

  • आवेदक बिहार राज्य का ग्रामीण निवासी होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यत पिछड़े वर्ग के लाभार्थियों को प्रदान किया जायेगा |
  • आवेदक को 21 वर्ष या इससे अधिक होना अनिवार्य है |
  • लाभार्थी को सरकारी सेवा नियोजित नहीं होना चाहिए तथा पहले से ही कोई व्यावसायिक वाहन नहीं होना चाहिए |
  • लाभार्थी के पास अपनी शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए |

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2023 में आवेदन कैसे करे?

इच्छुक लाभार्थी को Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करें:-

  • सबसे पहले आवेदक को बिहार सरकार परिवहन निगम की Official Website पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • होम पेज पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट(Transport Department) के लिंक पर क्लिक करने के बाद मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना(Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज में फॉर अप्लाई ऑनलाइन सेवंथ फेस क्लिक हेयर(for Apply Online Seventh Face Click here) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज में आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी जैसे कि:-
    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • ईमेल एड्रेस
    • फोन नंबर
    • पासवर्ड
  • अंत में Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
  • लॉग इन करने के बाद फिल एप्लीकेशन फॉर्म लिंक(Fill Application Form link) पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा|
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
  • जानकारी भरने के बाद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • अंत में Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप की आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाएगी।

आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट(Transport Department) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना(Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज में से आप पहले से लेकर छठे फेस तक तथा 7 फेस की आवेदन स्थिति चेक कर सकते हैं।
    • पहले से लेकर छटा फेस
    • सातवा फेस
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज में यूजर नेम, पासवर्ड, कैप्चा कोड भरना होगा।
  • अब लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसी आप लॉगिन करेंगे आपके आवेदन स्थिति आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी|

Contact Details

इस लेख के माध्यम से हमने आपको मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या फिर ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है:-

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana से जुड़े प्रश्न/उत्तर

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना क्या है?

इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य के जो नागरिक स्वयं का वाहन खरीदना चाहते है उन्हें सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। योजना के तहत बिहार सरकार नागरिकों को परिवहन खरीदने के लिए 50% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

योजना का लाभ कौन से नागरिक प्राप्त कर सकते है?

योजना का लाभ SC/ST/OBC वर्ग के नागरिक जो बिहार राज्य के ग्रामीण इलाके में रहते है।

आवेदक को सरकार की तरफ से कितने रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी?

आवेदक को सरकार की तरफ से 50% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यह राशि लाभार्थी के खाते में CFMS के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

Mukhymantri Gram Pariwahan Yojana का आवेदन करने की Official Website क्या है?

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट http://transport.bih.nic.in है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top