MP Ration Card | nfsa.samagra.gov.in | MP Ration Card Application Form |
हम सभी जानते है की हमारे देश में राशन कार्ड का क्या महत्व है, और साथ ही इसे बनाने ने कितनी जद्दोजेहद करनी पड़ती है केंद्र सरकार व् राज्य सरकार देश व् राज्य वासियों के लिए हर सरकारी काम को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करवा रही है| इस राह पर चलते हुए मध्य प्रदेश की सरकार ने MP Ration Card की आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है|
मध्य प्रदेश राज्य के जो स्थाई नागरिक नया राशन कार्ड बनवाना चाहते है या अपने पुराने राशन कार्ड का नवीनीकरण करवाना चाहते है(Want to get a new ration card or renew ration card) तो वो नागरिक खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग मध्य प्रदेश(Food Civil Supplies and Consumer Protection Department Madhya Pradesh) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है|
इस लेख के माध्यम से हम Madhya Pradesh Ration Card आवेदन करने से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे यदि आप इस बारे में जानकारी एकत्र करने की इच्छा रखते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े|
MP Ration Card
भारत सरकार ने राशन कार्ड को तीन भागो में विभाजित किया है। एपीएल राशन कार्ड/बीपीएल राशन कार्ड और अंत्योदय राशन कार्ड राशन कार्ड के भाग है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राशन कार्ड राज्य के नागरिकों व् उनके परिवारों की आय के आधार पर प्रदान किए जाते है।
इस राशन कार्ड के माध्यम से राशन कार्ड धारक कई सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ प्राप्त कर (Consumer availed many government schemes and services ) सकते हैं। मध्यप्रदेश एपीएल/बीपीएल राशन कार्ड 2023 के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते है जिसके लिए आपके पास समग्र आईडी होना आवश्यक है जिसके बिना आप आवेदन नहीं कर सकते है।
के बारे में लेख | एमपी राशन कार्ड |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के नागरिक |
लाभ | राशन कार्ड से संबंधित सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध होना। |
आधिकारिक वेबसाइट | nfsa.samagra.gov.in |
MP Ration Card का उद्देश्य
जैसे की आप लोग जानते है कि राज्य के लोगो को MP Ration Card बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों में जाकर चक्कर लगाने पड़ते थे और बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था जैसे लोगो के समय कि भी बर्बादी होती थी। हम सभी जानते है की सरकारी काम में हम नागरिकों को कितनी परेशानी उठानी पड़ती है|
राशन कार्ड बनवाने के लिए भी नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में जाकर चक्कर लगाने पड़ते हैं, और बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं| जिससे नागरिकों के पैसों के साथ साथ समय की बर्बादी भी होती है| इन्ही सब समस्याओ को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने Ration Card बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है।
इससे राज्य के नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही किसी अन्य परशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस प्रक्रिया से राज्य के लोगों का समय भी बचेगा|
MP Ration Card के लाभ
Ration Card एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ के रूप में कार्य करता है। जो की इस प्रकार है:-
- राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के लोग राशन की दुकान से रियायती दरों पर खाद्य पदार्थ जैसे चावल, चीनी, गेहू, केरोसिन, दाल आदि प्राप्त कर सकते है ।
- इसके माध्यम से निवास प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए
- Ration Card के ज़रिये जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए
- पेंशन योजना के आवेदन के लिए भी उपयोग में आता है।
MP Ration Card के प्रकार(Categories of MP Ration Card)
MP Ration Card को तीन भागो में बाटा गया है इन भागों के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए निचे दिए गए विवरण को पढ़ें:-
- APL Ration Card
- BPL Ration Card
- AAY Ration Card
APL Ration Card MP:– ये राशन कार्ड मध्य प्रदेश के उन परिवारों को प्रदान किये जाते है जो परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आते है और जिनकी वार्षिक आय 10000 रूपये से अधिक है। गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले परिवार APL Ration Card के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है ।
BPL Ration Card MP:– ये राशन कार्ड मध्य प्रदेश के उन परिवारों को प्रदान किए जाते है जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे आते है। और जिनकी वार्षिक आय 10000 रूपये से कम होती है।
AAY Ration Card – Antyodaya Ration Card MP सरकार उन परिवारों को प्रदान करती है जो परिवार बहुत ही ज़्यादा गरीब होते है और जिनकी आय का कोई साधन नहीं होता है।
पात्रता मानदंड
- आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज़
- आवेदक का आधार कार्ड
- परिवार के सभी सदस्य का आधार कार्ड
- पत्र व्यवहार का पता
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- समग्र आईडी
- मोबाइल नंबर
आवेदन कैसे करे?
मध्य प्रदेश राज्य के जो इच्छुक नागरिक मध्य प्रदेश में नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन(apply new ration card in mp) करना चाहते हैं, अब वे घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और राज्य सरकार द्वारा हर महीने भेजा जाने वाला राशन, जैसे कि गेहूं, चावल, चीनी आदि बहुत सस्ती दरों पर प्राप्त कर सकते हैं और अच्छी तरह से अपना जीवन जी सकते हैं।
इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ मध्य प्रदेश के सभी नागरिक उठा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया निचे दी गई है:-
- सबसे पहले आवेदक को समग्र पोर्टल की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको Samgra ID बनानी होगी।
- फिर अपने परिवार के सभी सदस्यों को ऐड करना होगा।
- इसके बाद आपको नए समग्र BPL कार्ड बनवाने के लिए आप बीपीएल परिवार पंजीकरण एवम प्रबंधन प्रणाली की वेबसाइट पर जाना होगा ।
- इसके बाद आपको “समग्र बीपीएल परिवार हेतु ऑनलाइन आवेदन करें” का लिंक पर क्लिक करना होगा
- आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा ।
- इस पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे समग्र आईडी ,और कैप्चा कोड आदि भरना होगा।
- इसके बाद Go के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ।
- फिर इसके नीचे आपको जिला का नाम , निकाय क्षेत्र ,गांव /मोहल्ला आदि जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आपको नीचे क्या आप बीपीएल के लिए आवेदन करना चाहते है के बॉक्स में सही का निशान लगाना होगा ।
- अब आपके समाने एक फॉर्म खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- अंत में आवेदन करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आप आवेदन कर सकते है ।
लॉगइन कैसे करें?
- सबसे मध्य प्रदेश स्टेट फूड सिक्योरिटी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
- इस पेज में अपना यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
- अंत में login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
MP Ration Card अपने परिवार सदस्यों की सूची कैसे देखें?
- सबसे पहले मध्य प्रदेश स्टेट फूड सिक्योरिटी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद अपने परिवार सदस्यों की सूची देखें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में अपनी समग्र आईडी एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब परिवार के सदस्यों की सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- परिवार सदस्यों की सूची आपके सामने आ जाएगी।