Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 MSSC महिला सम्मान बचत पत्र योजना

Mahila Samman Bachat Patra Yojana | india.gov.in | Mahila Samman Bachat Patra Yojana kya hai | Mahila Samman Bachat Patra Yojana about in hindi | Mahila Samman Bachat Patra Yojana how to apply | Mahila Samman Bachat Patra Yojana online apply | Mahila Samman Bachat Patra Yojana information |

हाल ही में हुए 2023-24 के बजट संस्करण(Budget 2023-24) में वित् मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की महिलाओं के लिए नई बचत स्‍कीम की घोषणा की है| इस योजना का नाम Mahila Samman Bachat Patra Yojana (महिला सम्‍मान बचत प्रमाणपत्र (Mahila Samman Saving Certificate)) है| यह वन-टाइम सेविंग स्‍कीम(Mahila Samman Bachat Patra Saving Scheme) है। इस योजना के अंतर्गत दो साल के लिए 7.5 फीसदी तय ब्‍याज दिया जाएगा। इस योजना के तहत केवल महिला या लड़की के नाम से ही यह डिपॉजिट किया जा सकता है।

इसके लिए अधिकतम जमा राशि 2 लाख रुपये तय की गई है। स्‍कीम में बीच में जरूरत पड़ने पर कुछ पैसा निकालने की भी सुविधा है। आज इस लेख के माध्यम से हम इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण साझा करेंगे जैसे इसका लाभ, उदेश्य, पात्रता आदि| यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Mahila Samman Bachat Patra Yojana

Mahila Samman Bachat Patra Yojana

देश की वित् मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा घोषणा की गई Mahila Samman Bachat Patra Yojana के अंतर्गत महिलाएं दो साल के लिए निवेश कर सकेंगी। महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत 2 साल यानि मार्च 2025 तक के लिए की जाएगी। इस योजना के तहत महिला या बालिका आंशिक आर्यन विकल्प के नाम पर 2 साल के लिए 2 लाख रुपये जमा कर सकेंगी। इसके तहत 7.5 प्रतिशत का ब्याज प्रदान किया जाएगा।

नेशनल सेविंग्‍स सर्टिफिकेट (NSC) पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), किसान विकास पत्र और अन्‍य पोस्‍ट ऑफिस सेविंग्‍स डिपॉजिट से तुलना करें तो महिला सम्‍मान बचत पत्र पर मिलने वाला ब्‍याज बेहद आकर्षक है। इस योजना में पॉर्शियल विदड्रॉल का भी ऑप्‍शन रखा गया है। महिलाओं के लिए शुरू की गई यह छोटी बचत स्‍कीम एक बार के लिए है।

इस योजना के तहत निवेश करने पर महिलाएं टैक्स में छूट ले सकती हैं| इसमें 2 साल के लिए 2025 तक निवेश किया जा सकेगा। आजादी के अमृत महोत्‍सव के उपलक्ष में इस स्‍कीम का ऐलान किया गया है।

योजना का नाम Mahila Samman Bachat Patra Yojana
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश की महिलाऐं व् लड़कियां
लाभ अच्छा इंटरेस्ट रेट प्राप्त होना
ऑफिसियल वेबसाइट india.gov.in

Mahila Samman Bachat Patra Yojana का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का उदेश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर व् सशक्त बनाने है| इस योजना के अंतर्गत जमा करने पर टैक्स में छूट मिलेगी और 7.5 फीसदी का रिटर्न मिलेगा| महिलाओं के लिए इस तरह की ये पहली स्कीम है| सरकार ने कहा है कि कोई भी महिला इस स्कीम में निवेश कर टैक्स में छूट हासिल कर सकती हैं|

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई तरह की स्कीम चला रही है ताकि कि देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से किसी पर भी निर्भर नहीं रहना पड़े| इसी क्रम में वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम का ऐलान किया है|

Kisan Vikas Patra Yojana: किसान विकास पत्र, ब्याज दर

Mahila Samman Bachat Patra Yojana के लाभ (Benefits of Mahila Samman Bachat Patra)

महिला सम्मान बचत पत्र में जमा पैसों पर सरकार फिलहाल 7.5% सालाना के हिसाब से ब्याज मिलेगा। यह किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस की की FD (फिक्स डिपॉजिट अकाउंट) या RD से अधिक है। यहां तक कि सरकार की कई अन्य बचत योजनाओं जैसे कि PPF, NSC, मंथली इनकम स्कीम वगैरह से भी अधिक ब्याज, महिला सम्मान बचत पत्र पर मिल रहा है| निचे हमने इसका उल्लेख किया है:-

महिला सम्मान बचत पत्र योजना 7.5% सालाना
1 वर्षीय पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) स्कीम 6.6% सालाना
2 वर्षीय पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) स्कीम 6.8% सालाना
3 वर्षीय पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) स्कीम 6.9% सालाना
5 वर्षीय पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) स्कीम 7.0% सालाना
5 वर्षीय पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम 5.8% सालाना
PPF: पीपीएफ खाता योजना 7.1% सालाना
NSC: राष्ट्रीय बचत पत्र योजना 7.0% सालाना
KVP: किसान विकास पत्र योजना 7.2% सालाना
POMIS: पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना 7.1% सालाना

नोट:- बैंको में FD या RD अकाउंट पर, पोस्ट ऑफिस के FD या RD अकाउंट से भी कम ब्याज मिलता है। वर्तमान में सिर्फ सुकन्या समृद्धि अकाउंट (7.6%) और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (8.0%) पर महिला सम्मान बचत पत्र से ज्यादा ब्याज दर मिल रहा है, लेकिन इन योजनाओं के अंतर्गत सबको अकाउंट खुलवाने की अनुमति नहीं है। सुकन्या समृद्धि योजना का खाता सिर्फ 10 साल से कम उम्र की बच्ची के लिए खुलवाया जा सकता है, जबकि सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम का अकाउंट सिर्फ 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग व्यक्ति या रिटायर कर्मचारियों के लिए खुलवाया जा सकता है।

उम्र का कोई प्रतिबंध नहीं

महिला सम्मान बचत पत्र(Mahila Samman Bachat Patra Yojana) के तहत देश की किसी भी उम्र की महिला या लड़की का खाता खोला जा सकता है। उल्लेखनीय है कि सरकार के पास छोटी बच्चियों के लिए एक और अच्छी बचत योजना है, जिसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इससे ज्यादा ब्याज और टैक्स में छूट मिलती है, लेकिन सुकन्या समृद्धि खाता सिर्फ 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए ही खोला जा सकता है। जबकि महिला सम्मान बचत पत्र का लाभ किसी भी उम्र की महिलाएं प्राप्त कर सकती हैं।

जरूरत पड़ने पर बीच में पैसे निकालने की अनुमति

महिला सम्मान बचत पत्र(Mahila Samman Bachat Patra Yojana) के अकाउंट के तहत पैसे जमा करने के बाद, अगर आपको बीच में कोई आवाश्यकता पड़ती है तो आप इस अकाउंट से कुछ पैसे निकाल भी सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ अकाउंट वगैरह में आप 5 साल के पहले पैसा निकलाने की अनुमति नहीं है। इसी तरह किसान विकास पत्र का पैसा 2.5 साल के पहले नहीं निकाल सकते और NSC का पैसा 5 साल के पहले नहीं निकाल सकते है।

जल्दी पैसा वापस मिलना

महिला सम्मान बचत पत्र के अंतर्गत जमा पैसा सिर्फ 2 साल में ही अच्छी ब्याज के साथ वापस मिल जाएगा। जबकि सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट 21 साल तक चलता है। हालांकि 18 साल की उम्र में लड़की की शादी के समय भी अकाउंट का पूरा पैसा निकाल सकते हैं। इसी तरह PPF अकाउंट में भी जमा पैसों को पाने के लिए भी 15 साल तक इंतजार करना पड़ता है। इसके आलावा किसान विकास पत्र का पैसा पाने के लिए 10 साल, राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) का पैसा पाने के लिए 5 साल इंतजार करना पड़ता है।

ब्याज दर और जमा सीमा

महिला सम्मान बचत पत्र के तहत जमा की न्यूनतम सीमा के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जानकारों का अनुमान है कि यह खाता कम से कम 1000 रुपये से खोला जा सकता है| अधिकतम 2 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। सारा पैसा आपको एक बार में इकट्ठा जमा करना है। आपकी जमा राशि पर आपको 7.5% का निश्चित ब्याज प्राप्त होगा।

मेच्योरिटी अवधि और कब तक ले सकते हैं योजना का लाभ

फिलहाल बचत प्रमाणपत्र(Mahila Samman Saving Certificate(MSSC)) खरीदने के लिए 2 साल तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। कोई भी महिला या लड़की 31 मार्च 2025 तक अपना खाता खोल सकती है और अधिक ब्याज दर का लाभ उठा सकती है। प्रमाण पत्र की परिपक्वता अवधि पूरी होने पर, आपकी कुल जमा राशि और ब्याज सहित पूरे पैसे एकमुश्त वापस कर दिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर आपको इस खाते से कुछ पैसे निकालने की भी इजाजत होगी।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana Eligibility Criteria(पात्रता मानदंड)

  • आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक केवल महिलाएं और लड़कियां ही होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला या लड़की की उम्र कोई उम्र सिमा नहीं है|

Mahila Samman Bachat Patra Required Documents(आवश्यक दस्तावेज)

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

महिला सम्मान बचत पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?

हाल ही में यानि 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री द्वारा 2023-24 का बजट पेश करते समय महिलाओं एवं लड़कियों के लिए महिला सम्मान बचत पत्र शुरू करने की घोषणा की गई। यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है और इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो फिलहाल आपको इस योजना के लागू होने का इंतजार करना होगा। जैसे ही केंद्र सरकार द्वारा इस योजना से संबंधित आवेदन के लिए कोई भी जानकारी उपलब्ध की जाती है। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से योजना से संबंधित सूचना प्रदान कर देंगे।

निष्कर्ष(Conclusion)

इस लेख के माध्यम से हमने Mahila Samman Bachat Patra Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी (अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार) साझा कर दी है| अगर आप सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारी वेबसाइट https://applicationformonline.in/ पर जाकर प्राप्त कर सकते है| धन्यवाद!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top