Maha E Seva Kendra | aaplesarkar.mahaonline.gov.in | maha e seva kendra login | maha e seva kendra opening process | maha e seva kendra services list |
देश में डिजिटिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकारें अपने अपने स्तर पर बहुत से कार्य कर रही है| अब की बार महाराष्ट्र की सरकार ने अपने राज्य में डिजिटिकरण को बढ़ावा देने के लिए Maha E Seva Kendra की शुरुआत की है। यह ई-सेवा केंद्र राज्य के सभी नागरिकों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई हर प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करेगा।
इन केंद्रों की सर्विस कॉमन सर्विस सेंटर की तरह ही होगी, इन सेंटरों से राज्य के सभी नागरिक आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन कर सकेंगे, जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, लाइसेंस, पासपोर्ट आदि। सरकार द्वारा शुरू की गई सभी सरकारी योजनाओं से संबंधित सुविधाएं Maha E Seva Kendra पर उपलब्ध होंगी, जो आधिकारिक तौर पर निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित की जाएंगी।
राज्य की नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग सरकारी दफ्तरों में जाना पड़ता है। जिसकी अब जरूरत नहीं पड़ेगी क्यूंकि इन केंद्रों से सभी सार्वजानिक एवं निजी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा| इस लेख में हम इस महा e-सेवा केंद्र से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे, राज्य के जो नागरिक इन केंद्रों के बारे में जानना चाहते है व् इस सुविधा का लाभ लेना चाहते है वह इस article को अंत तक पूरा पढ़ें।
Maha E Seva Kendra
महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई महा ई-सेवा केंद्र सेवा न केवल राज्य के नागरिकों को सुविधा प्रदान करेगा बल्कि रोजगार भी देगा| जो नागरिक अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते है वो इस केंद्र को खोल सकते है| यह केंद्र के माध्यम से आम नागरिकों को बहुत सी सरकारी व् व्यक्तिगत सेवाओं का लाभ एक ही जगह पर मिल जाएगा, जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन, पासपोर्ट एवं लाइसेंस के लिए अप्लाई करना आदि।
Maha E Seva Kendra के द्वारा बहुत से नागरिकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे जिससे राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी में भी कमी आएगी। महराष्ट्र के नागरिक जो अपना खुद का रोजगार शुरू करने की सोच रहे है वो महा e-सेवा केंद्र का सहारा ले सकते है, उन्हें बस महा e-सेवा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार को किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करना है, क्योंकि यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बिलकुल फ्री है।
योजना का नाम | महा ई सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन |
आरंभ की गई | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | महाराष्ट्र के नागरिक |
लाभ | सरकारी सेवाओ व् योजनाओं के अंतर्गत आवेदन की सुविधा |
आधिकारिक वेबसाइट | aaplesarkar.mahaonline.gov.in |
Maha E Seva Kendra का उद्देश्य
महाराष्ट्र सरकार द्वारा Maha E Seva Kendra Registration का मुख्य उद्देश्य सभी तरह की सरकारी सेवाओं व् योजनाओं को एक ही जगह पर उपलब्ध करना है और राज्य के पात्र नागरिकों को रोजगार भी प्रदान करना है| इस केंद्र के माध्यम से महराष्ट्र राज्य के सभी स्वरोजगार इच्छुक नागरिको को रोजगार मिलेगा और साथ ही इस केंद्र के द्वारा अन्य नागरिकों के लिए सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना आसान हो जाएगा।
राज्य के नागरिकों को अपने सभी आवश्यक सरकारी कार्यो के लिए अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते है जिससे उनका समय एवं पैसा दोनों बर्बाद होते है। इन केन्द्रो की मदद से नागरिकों को कही और आने-जाने की आवश्यकता नहीं होगी, वह एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ ले पांएगे। और महराष्ट्र के जो नौजवान इन केंद्रों के माध्यम से अपना रोजगार शुरू करेंगे उनके लिए भी यह बहुत ही लाभकारी होगा, क्योंकि इसके माध्यम से वह आत्मनिभर बनेगें।
Maha E Seva Kendra के लाभ
- राज्य के नागरिक एक ही स्थान से विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाने में सक्षम होंगे।
- आप महा ई सेवा केंद्र में जाकर विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
- राज्य के नागरिक को सरकारी सेवाएं प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में नहीं जाना होगा।
- इससे समय और धन दोनों की बचत होगी और सिस्टम में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के नागरिक अपना महा ई सेवा केंद्र खोल सकते हैं।
- यह योजना प्रदेश के विभिन्न नागरिकों के लिए आय का साधन बनेगी।
- जिससे कि उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा एवं वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।
महा ई सेवा केंद्र के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सेवाएं
- G2C:- सब तरह के गवर्नमेंट सर्टिफिकेट जिसमें एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज, लैंड रिकॉर्ड, पैन कार्ड, सोशल पेंशन, यूआईडी इंवॉल्वमेंट आदि शामिल है।
- एग्रीकल्चर:– फार्मर रजिस्ट्रेशन, सॉइल टेस्टिंग, वेदर फोरकास्ट, कैपेसिटी बिल्डिंग इत्यादि।
- यूटिलिटी:– इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट, वॉटर बिल पेमेंट आदि।
- फाइनेंशियल इंक्लूजन:– बैंक अकाउंट ओपनिंग, डिपॉजिट, विड्रॉल, इंश्योरेंस इत्यादि।
- टेलीकॉम:– मोबाइल एंड लैंडलाइन बिल कलेक्शन, डीटीएच रिचार्ज, मोबाइल रिचार्ज आदि।
- B2C:- बस टिकटिंग, रेलवे रिजर्वेशन, स्टेशनरी, मनी ट्रांसफर आदि ।
- एजुकेशन:– डिजिटल लिटरेसी, अवेयरनेस प्रोग्राम, फैसिलिटेशन सेंटर आदि।
पात्रता मानदंड
महा e-सेवा केंद्र खोलना के लिए पात्रता मानदंड निचे दिए गए है:-
- आवेदक को महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- आवेदक 18 वर्ष या इससे अधिक आयु का हो।
- आवेदक को स्थानीय बोली को पड़ना एवं लिखना आना चाहिए, और इसके साथ ही उसे अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
- जिन नागरिकों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा है, वह सरकार की मदद से Maha E Seva Kendra Registration कर सकते है।
- आवेदक को Maha E Seva Kendra खोलने के लिए कंप्यूटर कौशल का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आयु का प्रमाण
- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Maha E Seva Kendra खोलने के लिए महत्वपूर्ण आवश्यकताएं
- विंडो एक्सपी – एसपी 2 या इससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम
- इंटरनेट कनेक्टिविटी न्यूनतम 128 KBPS के साथ
- 4 घंटे का बैटरी बैकअप
- स्कैनर
- प्रिंटर
- वेबकैम
- यूपीएस पीसी विद लाइसेंस
- सीडी/डीवीडी ड्राइव
- 512mb RAM
- 120 जीबी हार्ड डिस्क डिवाइस
महा e-सेवा केंद्र खोलने के लिए आवेदन कैसे करें?
महाराष्ट्र के नागरिक जो Maha E Seva Kendra Registration करके ई सेवा केंद्र खोलना चाहते है, वह नीचे दी गई सरल प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले आपले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
- होमपेज पर “न्यू यूजर रजिस्टर हियर” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर नया पेज प्रदर्शित होगा।
- इस नए पेज पर निम्नलिखित किसी एक विकल्प का चुनाव करना है।
- ऑप्शन 1
- ऑप्शन 2
- अगर आप “ऑप्शन वन” का चुनाव करते है तो आपको जिला, अपना मोबाइल नंबर एवं ओटीपी दर्ज करना होगा, और साथ ही “यूजर आईडी एवं पासवर्ड” दर्ज करना होगा।
- अगर आप “ऑप्शन 2” का चुनाव करते है तो इस स्थिति में आपको अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे एप्लीकेशन डिटेल, एड्रेस, मोबाइल नंबर, फोटोग्राफ्स आदि।
- उपरोक्त किसी एक प्रक्रिया को करने के बाद अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे|
- अंत में “रजिस्टर” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
(Vle Login) लॉगिन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको आपले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर vle Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- यूज़र आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि भरना होगा।
- उपरोक्त प्रक्रिया पूरी करने के बाद लॉगिन(Login) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
एप्लीकेशन ट्रैक कैसे करें? (How to Track Application)
- सबसे पहले आपले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको Track Your Application के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज करना होगा।
- अब एप्लीकेशन आईडी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको ”Go” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
महा ई सेवा केंद्र कौन से राज्य में चालू हुआ है?
महाराष्ट्र
महा ई सेवा केंद्र का हेल्पलाइन नंबर(Helpline Number) क्या है?
1800 120 8040