Kisan Vikas Patra Yojana 2023 : किसान विकास पत्र, ब्याज दर

Kisan Vikas Patra Yojana | indiapost.gov.in | kisan vikas patra yojana 2023 in hindi |

Kisan Vikas Patra Yojana 2023 भारत सरकार द्वारा लागू की गई है। इस योजना के माध्यम से किसानों को दीर्घकालीन निवेश करना होगा। निवेश करने के बाद इसका लाभ देश के सभी लाभार्थियों को मिलेगा। हितग्राहियों द्वारा योजना में अधिकतम निवेश किया जायेगा तथा उन्हें इसके अन्तर्गत दुगुनी वित्तीय राशि लेने की सुविधा प्राप्त होगी। जिसके माध्यम से नागरिकों को बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस लेख के माध्यम से हम इस Kisan Vikas Patra Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे जैसे किसान विकास पत्र योजना क्या है?, इसका उद्देश्य, विशेषताएं, लाभ, आवेदन प्रक्रिया आदि। यदि आप इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़े।

Kisan Vikas Patra Yojana

Kisan Vikas Patra Yojana 2023

यह योजना एक प्रकार की बचत योजना है। जो निवेश की अवधि के बाद निवेश राशि को दोगुना कर देता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम में 10 साल 4 महीने (124 महीने) के लिए निवेश करना होता है और 124 महीने बाद आपको दोगुना पैसा मिलेगा।

जरूरी नहीं कि इस योजना के तहत केवल किसान ही आवेदन करें। इस योजना के तहत भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है। किसान विकास पत्र योजना 2022 के लिए केवीपी सर्टिफिकेट खरीदना होगा। जिसका न्यूनतम निवेश ₹1000 है। इस निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। आप जितना चाहें उतना निवेश कर सकते हैं।

बस इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप 50,000 से अधिक का निवेश करते हैं तो आपको अपना पैन कार्ड विवरण देना होगा।

योजना का नाम Kisan Vikas Patra Yojana
लांच की गई भारत सरकार द्वारा
लाभार्थी भारत के नागरिक
उद्देश्य देशवासियों के प्रति बचत की भावना को प्रोत्साहित करना।
आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in

Kisan Vikas Patra Yojana का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों में बचत की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से नागरिकों द्वारा निवेश राशि को दोगुना किया जाएगा। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना के तहत निवेश और बचत के लिए प्रेरित होंगे। किसान विकास पत्र योजना 2022 के तहत 124 महीने तक आवेदन करना होगा और निवेश पर 6.9% ब्याज मिलेगा।

Kisan Vikas Patra Yojana का अकाउंट कौन-कौन खुलवा सकता है?

  • नाबालिक की ओर से अभिभावक (10 साल से ज्यादा उम्र का नाबालिक)
  • एक बालक व्यक्ति
  • संयुक्त खाता धारक (3 व्यक्तियों तक)

PM Kisan Registration: pmkisan.gov.in Registration

Kisan Vikas Patra Yojana सर्टिफिकेट

सरकार द्वारा किसान विकास पत्र पोस्ट ऑफिस द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है। यह सर्टिफिकेट कैश, चेक, पे ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से खरीदा जा सकता है। किसान विकास पत्र तीन प्रकार के होते हैं जो कि:-

  • सिंगल होल्डर टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट:- यह प्रमाण पत्र सरकार द्वारा किसी नाबालिग या नाबालिका की ओर से किसी व्यक्ति को प्रदान किया जाता है।
  • जॉइंट ए टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट:- यह प्रमाण पत्र दो वयस्क व्यक्तियों को संयुक्त रूप से जारी किया जाता है। यह प्रमाणपत्र दोनों धारकों के लिए संयुक्त रूप से उत्तरदायी है।
  • जॉइंट बी टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट:- यह सर्टिफिकेट दो बालिग व्यक्तियों को संयुक्त रूप से जारी किया जाता है। यह संयुक्त खाता धारकों में से किसी एक व्यक्ति को देय होता है।

Kisan Vikas Patra Yojana ट्रांसफर

Kisan Vikas Patra को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को निम्नलिखित स्थिति में ही ट्रांसफर किया जा सकता है:-

  • खाता धारक की मृत्यु की स्थिति में
  • संयुक्त धारक की मृत्यु की स्थिति में
  • निर्देशित अधिकारी को खाते की प्लेज पर
  • न्यायालय द्वारा आदेश देने पर

Kisan Vikas Patra वापस लेने के नियम

किसान विकास पत्र को समय से पहले कभी भी बंद किया जा सकता है। यह फैसला कुछ खास परिस्थितियों में ही लिया जाएगा। किसान विकास पत्र वापस लेने की स्थिति इस प्रकार है:-

  • किसी एक या फिर सारे खाताधारकों की मृत्यु हो जाने की स्थिति में
  • जमा करने की तारीख के 2 साल 6 महीने बाद
  • राजपत्र अधिकारी द्वारा
  • न्यायालय के आदेश पर

पात्रता मानदंड

  • आवेदक को भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
  • यदि आवेदक माइनर है तो उसके माता-पिता इस योजना में निवेश कर सकते हैं।
  • हिंदू एकीकृत परिवार या फिर अनिवासी भारतीय इस योजना के अंतर्गत आवेदन नहीं कर सकते।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Kisan Vikas Patra Yojana Online Apply)

  • सबसे पहले उस बैंक की जहां से आपको इस योजना को खरीदना है या फिर पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।
  • अब होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर इन्वेस्टमेंट प्लान के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब किसान विकास पत्र योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी।
  • अब सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप Kisan Vikas Patra Yojana 2022 के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?(Kisan Vikas Patra Yojana Registration)

  • सबसे पहले नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में जाना होगा।
  • अब वहां से किसान विकास पत्र योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  • आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • अब यह आवेदन फॉर्म उसी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप किसान विकास पत्र योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

ट्रांसफर कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको उस बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में जाना होगा जहां से आप ने किसान विकास पत्र योजना ली है।
  • अब वह से ट्रांसफर फॉर्म बी लेना होगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
  • अब सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को इस फॉर्म से अटैच करना होगा। जो कि पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ओरिजिनल केवीपी सर्टिफिकेट है।
  • इसके बाद यह फॉर्म उसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप Kisan Vikas Patra Yojana 2022 को ट्रांसफर कर पाएंगे।

कुछ महत्वपूर्ण अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

किसान विकास पत्र योजना को किसके द्वारा जारी किया गया है?

किसान विकास पत्र योजना को भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया है।

किसान विकास पत्र योजना के अंतर्गत निवेश की अवधि कितनी है?

योजना के माध्यम से लाभार्थी को 10 वर्ष 4 माह तक योजना में निवेश करना होगा। उसके बाद ही उसे दोगुनी धनराशि का लाभ प्रदान किया जायेगा।

किसान विकास योजना के माध्यम से लाभार्थियों को कौन सी सुविधाएं प्राप्त होगी?

योजना के माध्यम से लाभार्थियों को निवेश की गयी राशि की दोगुनी धनराशि की सुविधा प्राप्त होगी।

निवेश करने की न्यूनतम राशि क्या है?

लाभार्थी योजना के अंतर्गत 1000 रुपए तक का निवेश कर सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top