Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2023 झारखण्ड फसल राहत योजना

Jharkhand Fasal Rahat Yojana | jrfry.jharkhand.gov.in |

केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आय में वृद्धि करने का निरंतर प्रयास कर रही है। कई बार किसानों को प्रकृतिक आपदाओं के कारण भी हानि उठानी पड़ती है।इसी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार द्वारा Jharkhand Fasal Rahat Yojana शुरू की गई है। झारखंड सरकार ने Jharkhand Fasal Rahat Yojana को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर शुरु किया है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करेंगे जैसे कि Jharkhand Fasal Rahat Yojana क्या है?, लाभ, उद्देश्य, सुविधाएँ, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया आदि। यदि आप झारखंड फसल राहत योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana

Jharkhand Fasal Rahat Yojana

इस योजना के तहत यदि किसी प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की फसल का नुकसान होता है, तो इस स्थिति में बीमा कंपनी द्वारा पंजीकृत किसान को नुकसान की राशि दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा। फसल राहत योजना में सूखा, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं को शामिल किया गया है।

इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए झारखंड सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। माना जा रहा है कि इस योजना को दिसंबर के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा।

योजना का नाम Jharkhand Fasal Rahat Yojana
लांच की गई झारखंड सरकार द्वारा
लाभार्थी झारखंड के नागरिक
लाभ आर्थिक सहायता
आधिकारिक वेबसाइट jrfry.jharkhand.gov.in

Jharkhand Fasal Rahat Yojana का उद्देश्य

झारखण्ड फसल राहत योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान में किसानों की आर्थिक सहायता करना है। इस योजना के माध्यम से किसान किसी प्राकृतिक आपदा की चिंता किए खेती में ध्यान देंगे| साथ ही इस योजना की मदद से किसानो की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा वह सशक्त बनेंगे। Fasal Rahat Yojana के माध्यम से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana के लाभ

  • किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल पर नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • Jharkhand Fasal Rahat Yojana के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा वे आत्मनिर्भर बनेंगे।

झारखंड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आवेदन फॉर्म

किसानों का ऋण माफ किया जाएगा

राज्य सरकार ने झारखंड फसल राहत योजना के साथ-साथ किसानों का कर्ज भी माफ करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत किसानों को दिया गया कर्ज माफ किया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। यह योजना भी दिसंबर अंत तक शुरू कर दी जाएगी।

कर्ज माफ करने के लिए सरकार की ओर से एक पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा। जिसमें सभी किसानों का डाटा कलेक्ट किया जाएगा। प्रशासन की ओर से सभी बैंकों से कहा जा रहा है कि कर्ज लेने वाले सभी किसानों का आधार ऋण खातों से जोड़ा जाये| अब तक कुल 12 लाख ऋण खातों में से 6 लाख ऋण खातों को आधार से जोड़ा जा चुका है।

पात्रता मानदंड क्या है?

  • किसान को झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • वह सभी किसान इस योजना के पात्र होंगे जो पहले से किसी बीमा योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं।

महत्वपूर्ण दस्तावेज क्या है?

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • किसान का आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आय प्रमाण पत्र
  • खेत का खाता नंबर/खसरा नंबर के पेपर
  • फोन नंबर
  • बैंक खाता विवरण

किसानों के पंजीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

योजना में सुधार के लिए सूचना के समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने तथा विभिन्न स्तरों पर इसकी निगरानी के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। झारखंड जिले के सभी गांवों में सामाजिक योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर किसानों को योजना के तहत पंजीकृत कराने का निर्णय लिया गया|

झारखण्ड जिला कृषि पदाधिकारियों को किसानों के पंजीयन के संबंध में दिशा-निर्देश दिये तथा बीटीएम, एटीएम, कृषक मित्र एवं जनसेवा के माध्यम से इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिये कृषक संपर्क अभियान चलाने को भी कहा है| इसके साथ ही अपर कलेक्टर ने राजस्व वसूली की समीक्षा की, साथ ही कलेक्टर ने प्राप्त लक्ष्य की विभागवार समीक्षा की|

उन्होंने योजना बनाकर तय लक्ष्य के अनुरूप काम करने को कहा और अपर कलेक्टर ने राजस्व वसूली में तेजी लाने की भी बात कही है। बैठक में सेंट्रल कोल्ड लिमिटेड, राष्ट्रीय राज्य सड़क प्राधिकरण से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई और भूमि अधिग्रहण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए|

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको झारखंड फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा|
  • होम पेज पर किसान पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज पर एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा|
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी|
  • इसके बाद रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • इस तरीके से आप सफल आवेदन कर सकते हैं|

लोगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा|
  • होम पेज पर किसान लॉगिन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके सामने एक लॉगइन पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा|
  • इसके बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top