Jharkhand E-Kalyan Scholarship | E Kalyan Jharkhand 2022-23 | ekalyan.cgg.gov.in |
शिक्षा हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और सरकारें भी शिक्षा को प्राथमिकता देती हैं, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई भी छात्र शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने एक स्कॉलरशिप की शुरुआत की है, इस स्कॉलरशिप का नाम Jharkhand E-Kalyan Scholarship 2022 है।
इस लेख के माध्यम से, हम इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे जैसे झारखंड ई कल्याण छात्रवृत्ति क्या है?, उद्देश्य, लाभ, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। यदि आप झारखंड ई कल्याण स्कालरशिप से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।
Jharkhand E-Kalyan Scholarship
झारखंड सरकार द्वारा ई कल्याण स्कॉलरशिप के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। यह स्कॉलरशिप राज्य के उन छात्रों को प्रदान की जाएगी जिन्होंने उच्च माध्यमिक कक्षा पास कर ली है और अपनी आर्थिक स्थिति के कारण अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते हैं। इस योजना के माध्यम से उन सभी छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
यह स्कॉलरशिप केवल पोस्ट मैट्रिक में पढ़ रहे और दसवीं पास करने वाले विद्यार्थियों को ही प्रदान की जाएगी। जो लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें झारखंड ई कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
छात्रवृत्ति का नाम | Jharkhand e Kalyan scholarship |
शुरू की गयी | झारखण्ड सरकार द्वारा |
विभाग | ई कल्याण विभाग झारखण्ड |
लाभार्थी | पोस्ट मैट्रिक में पढ़ रहे और 10 वी पास करने वाले विधार्थी |
ऑफिसियल वेबसाइट | ekalyan.cgg.gov.in |
Jharkhand E-Kalyan Scholarship का उद्देश्य
ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के उन छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं ताकि उनकी आर्थिक स्थिति उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर न करे। साथ ही इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
Jharkhand E-Kalyan Scholarship के लाभ
- झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को वित्तीय सहयता प्रदान की जाएगी|
- इस स्कालरशिप की मदद से राज्य के छात्र बिना वित्तीय चिंता के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।
- सरकार राज्य के विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी।
PG Scholarship for Professional Courses for SC/ST: Apply Online
पात्रता मानदंड क्या हैं?
- आवेदक झारखण्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए |
- इस योजना के अंतर्गत झारखण्ड के अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जन जाति और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राये ही पात्र होंगे |
- इस छात्रवृति योजना का लाभ के लिए 10 वीं से उपर किसी भी वर्ग में पढने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
- झारखण्ड ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना 2022 के तहत अनुसूचित जाति,अनुसूचित जाति के आवेदकों के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |
- पिछड़े वर्ग के विधार्थियो के परिवार की वार्षिक आय 1 .5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |
- ई नियमावली के तहत राज्य के बाहर के विश्वविद्यालय एवं संस्थानों से सामान्य सनातक कोर्स जैसे बी० ए०, बीएससी, बि० काम, सहित डिग्री डिप्लोमा और अन्य कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को छात्रवृति नहीं मिलेगी।
- सिर्फ वही छात्र इस e kalyan scholarship 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जो इससे पहले किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति (Scholarship) का लाभ नहीं ले रहे हो।
- आवेदक का बैंक अकाउंट होना तथा बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है |
महत्वपूर्ण दस्तावेज क्या हैं?
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मैट्रिक की मार्कशीट (10 )
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
ई कल्याण स्कॉलरशिप की सूची
झारखंड ई-कल्याण छात्रवृत्ति के अंतर्गत झारखंड सरकार द्वारा तीन छात्रवृत्ति योजनाएँ चलाई जाती हैं जो इस प्रकार हैं-
- प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप (PDF)
- पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (within state)
- पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (outside state)
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले, आवेदक को E Kalyan की Official Website पर जाना होगा |
- आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जायेगा |
- होम पेज पर Scholarship Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा |
- इस पेज पर आपको नीचे Registration /sign up के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा |
- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पिता का नाम ,जन्मतिथि ,मोबाइल नंबर पासवर्ड आदि दर्ज करनी होगी |
- अब सबमिट केऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
लॉगिन कैसे करें?
- सबसे पहले, आवेदक को E Kalyan की Official Website पर जाना होगा |
- आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जायेगा |
- होम पेज पर Student login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- निचे दी गई किसी एक लॉगिन कैटेगरी का चयन करना होगा।
- स्टूडेंट नेम,
- ईमेल
- मोबाइल नंबर
- नंबर को सेलेक्टेड कैटेगरी के हिसाब से भरना होगा।
- अब आपको पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा।
- इसके बाद आपको साइन इन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
शिकायत दर्ज कैसे करें?
- सबसे पहले, आवेदक को E Kalyan की Official Website पर जाना होगा |
- आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जायेगा |
- होम पेज पर Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस नए पेज पर ग्रीवांस फॉर्म खुल जायेगा |
- अब इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे डिस्ट्रिक्ट, स्टेट, शिकायत का प्रकार, नाम, मोबाइल नंबर और फिर शिकायत आदि भरनी होगी।
- उपरोक्त प्रक्रिया पूरी करने बाद कॅप्टचा कोड भरना होगा|
- इसके बाद आपको रजिस्टर ग्रीवांस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
कुछ महत्वपूर्ण FAQs
कब तक मैं वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड कर सकता हूं?
सभी छात्रों को छात्रों की सेवाओं और कार्यक्रम में अनुसूची के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे|
कॉलेज (राज्य के भीतर) अपना लॉगिन विवरण कहां से प्राप्त कर सकते हैं?
सभी कॉलेजों को उनके संबंधित जिला कल्याण अधिकारी से उनके लॉगिन विवरण- उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड प्राप्त होंगे। कॉलेज को अपने लॉगिन विवरण के लिए DWO से संपर्क करना चाहिए।