Jal Jeevan Hariyali Yojana | dbtagriculture.bihar.gov.in | jal jeevan hariyali yojana online apply | jal jeevan hariyali abhiyan bihar | bihar jal jeevan hariyali yojana status check online |
बिहार में पेड़ो का रोपण ,पोखरों और कुओ का निर्माण करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी ने एक योजना के शुरुवात की है इस योजना का नाम Jal Jeevan Hariyali Yojana है| इस योजना के अंतर्गत राज्य में कई पोधो का रोपण किया जायेगा और पानी के परम्परागत स्रोतों तलाब,पोखरों कुओ का निर्माण किया जायेगा|
तालाब ,कुओ की मरम्मत में आने वाला खर्चा राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा। इस योजना के तहत बिहार सरकार राज्य के किसानो को तालाब, पोखरे बनाने और खेतो की सिचाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी| और साथ ही इस योजना के तहत चापा कल, कुआं, सरकारी भवनों में वर्षा के पानी को स्टोर करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग की जाएगी।
इस लेख के माध्यम से हम इस योजना से संबंधित सभी जानकारी साझा करेंगे जैसे लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि| यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो लेख को अंत तक पढ़ें|
Jal Jeevan Hariyali Yojana
जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चम्पारण के चंपापुर गांव से की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली योजना को शुरू करने के दौरान कहा था कि राज्य के 280 प्रखंड सूखे से प्रभावित हुए और भूमि का जलस्तर अधिकांश ज़िलों में काफ़ी निचले स्तर पर चला गया है अगर अभी पर्यावरण के संतुलन के बारे में तत्काल कोई क़दम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में पूरे राज्य में भयंकर जल संकट आने की संभावना है।
मुख्यमंत्री नीतीश ने तीन वर्षों के अंदर Jal Jeevan Hariyali Yojana पर क़रीब 24 हज़ार करोड़ रु ख़र्च करने का लक्ष्य रखा है। इन तीन वर्षों के दौरान कई करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। पानी के परंपरागत स्रोत जैसे- तालाब, पोखर, कुओं के निर्माण साथ साथ, पुराने तालाब, पोखर, कुओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा| जिससे जमीन के अंदर पानी का स्तर बढ़ने में मदद मिलेगी।
योजना का नाम | Jal Jeevan Hariyali Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
लाभ | स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण |
ऑफिसियल वेबसाइट | dbtagriculture.bihar.gov.in |
Jal Jeevan Hariyali Yojana का उद्देश्य
बिहार सरकार का जल जीवन हरियाली योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य तालाब, पोखर, कुओं के निर्माण साथ साथ, पुराने तालाब, पोखर, कुओं का जीर्णोद्धार करना है और साथ ही प्राकृतिक को फिर से बेहतर बनाना है| भारत एक कृषि प्रदान देश है जहा पर सबसे ज्यादा खेती की जाती है।
लेकिन हम सब अपनी तरक्की के लिए इन प्राकृतिक स्रोतों को नुकसान पंहुचा रहे है जिसकी वजह से खेतो को काफी नुकसान हो रहा है| इस योजना के तहत सरकार किसानो को तालाब ,पोखरे बनाने और खेतो की सिचाई के लिए सरकार 75,500 रूपये की आर्थिक सहायता सब्सिडी के रूप में प्रदान करेगी।
इस योजना के ज़रिये न केवल राज्य पेड़ लगाने की मुहीम पर काम होगा, बल्कि बारिश के पानी से सिंचाई की व्यवस्था भी जाएगी, जिससे पेड़ों या खेतों को सही समय पर पानी मिलने पर उनकी अच्छे से भी देखभाल की जा सकेगी।
Jal Jeevan Hariyali Yojana के अंतर्गत होने वाले कार्य
- जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान।
- पौधशाला एवं सघन वृक्षारोपण।
- सार्वजनिक कुंओं को चिन्हित करना उनका जीर्णोद्धार करना।
- सिंचाई के साधनों जैसे पुराने तालाब, पोखर, आहरों का जीर्णोद्धार करना।
- सार्वजनिक चापाकलों , तालाब, पोखर, आहरों,नलकूपों के किनारे सोख्ता या जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करना।
- नदी ,नालों पर जल संचयन चैक डैम और अन्य जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करना।
- नए जल स्रोतों का निर्माण तथा जिन नदियों में पानी अधिक है उनका पानी कम जल वाले क्षेत्रों तक पहुंचाना।
- भवनों में वर्षा जल संचयन संरचना बनवाना।
- वैकल्पिक फसलों ,टिपकन सिंचाई ,जैविक खेती एवं अन्य तकनीकों का उपयोग।
- सौर ऊर्जा उपयोग को बढ़ावा देना।
Jal Jeevan Hariyali Yojana Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)
- आवेदक को बिहार का स्थायी होना चाहिए।
- किसानो को केवल एक एकड़ की भूमि की सिंचाई के लिए सब्सिडी दी जाएगी।
- किसानो को इस जल जीवन हरियाली योजना के अनुसार 2 श्रेणियों में बांटा गया है, पहली व्यक्तिगत और दूसरी सामूहिक।
- व्यक्तिगत श्रेणी के तहत वे लोग आते है जिनके पास 1 एकड़ तक कृषि योग्य भूमि है और वह एक एकड़ की भूमि में सिचाई करना चाहते है।
- दूसरी सामूहिक श्रेणी इस श्रेणी के अंतर्गत वह लोग आते है जो 5 हेक्टेयर से अधिक रकबे में एक साथ लेना चाहते हैं, उन्हे लागत की पूरी सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
महत्वपूर्ण दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- भूमि के कागज़ात
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
जल जीवन हरियाली योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
राज्य के इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-
- सबसे पहले कृषि विभाग बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर जल जीवन हरियाली के नीचे आवेदन करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर किसान का समूह या स्वयं किसान पर सही का निशान लगाना होगा|
- इसके बाद आपकी किसान पंजीकरण संख्या भरकर सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
आपके सामने जल जीवन हरियाली का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। - इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे किसान का नाम , पिता का नाम , पंचायत का नाम आदि भरनी होगी।
- अब गेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को OTP बॉक्स में भरना होगा|
- अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
लॉगिन कैसे करें?
- सबसे पहले जनजीवन हरियाली योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन के सेक्शन के अंतर्गत यूजर आईडी पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
- अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
जल जीवन हरियाली योजना आवेदन की स्थिति/प्रिंट कैसे देखें?
इच्छुक लाभार्थी अपने आवेदन की स्थिति देखने व् प्रिंट करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-
- सबसे पहले कृषि विभाग, बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आवेदन की स्थिति/प्रिंट के सेक्शन में जल जीवन हरियाली प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर अपनी पंजीकरण संख्या भरनी होगी।
- किसान का समूह/स्वयं किसान आदि का चयन करना होगा|
- अंत में search के बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने आवेदन की स्थिति खुल जाएगी, इसे आप प्रिंट भी कर सकते है।
Helpline Number
इस लेख के माध्यम से हमने Jal Jeevan Hariyali Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है|
- Helpline Number:– 0612-2233555
Jal Jeevan Hariyali Yojana 2023 से सम्बंधित प्रश्न उत्तर (al Jeevan Hariyali Yojana FAQs)
जल जीवन हरियाली योजना (अभियान) क्या है?
जल जीवन हरियाली योजना बिहार राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई एक योजना है। जिसके अंतर्गत जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जाएगा। और साथ ही स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण के लिए कार्य किये जायेंगे।
Jal Jeevan Hariyali Abhiyan किसके द्वारा शुरू किया गया?
जल जीवन हरियाली योजना की शुरुआत पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा की गई है ।
जल जीवन हरियाली योजना में क्या लाभ है?
हरियाली अभियान के तहत आवेदन करने पर 75,500/- रूपये तक की सब्सिडी का लाभ किसानों को दिया जाता हैं।
jal jeewan hariyali yojana के लिये आवेदन कैसे कर सकते हैं?
जल जीवन हरियाली योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है आवेदन करने की पूरी जानकारी हमने अपने उपरोक्त लेख में दे दी है आप ऊपर लेख से इसकी पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है|