Haryana Uttam Beej Portal 2023 हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Haryana Uttam Beej Portal | uttambeej.haryana.gov.in | uttam beej portal haryana registration | haryana uttam beej portal online apply

केंद्र सरकार व् राज्य सरकार देश के किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती रहती है इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता एवं बेहतर बीज प्रदान किए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना के संबंध में हम आज आपको बताएंगे जिसे हरियाणा सरकार ने शुरू किया है|

हरियाणा सरकार ने खेती की गुणवत्ता में सुधार करने के लक्ष्य से Haryana Uttam Beej Portal 2023 का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीच उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस लेख के माध्यम से हम Haryana Me Uttam Beej Portal से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे यदि आप इस पोर्टल से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Haryana Uttam Beej Portal

Haryana Uttam Beej Portal

हरियाणा में उत्तम बीज पोर्टल को हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया है| इस पोर्टल के माध्यम से एक बीज उत्पादन कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। इस पोर्टल के अंतर्गत राज्य के किसानों को पंजीकरण करना होगा| पंजीकृत किसानों को उत्तम गुणवत्ता के बीच खेती के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।

हरियाणा के केवल वही किसान इस उत्तम बीज पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकेंगे जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया हुवा होगा। यह योजना गुणवत्तापूर्ण खेती सुनिश्चित करने में कारगर साबित होगी। Haryana Me Uttam Beej Portal किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद करेग, जिससे राज्य के किसानों के जीवन में सुधार आएगा और किसान इस पोर्टल के संचालन से सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।

पोर्टल का नाम Haryana Uttam Beej Portal
आरंभ किया गया हरियाणा सरकार द्वारा
लाभार्थी हरियाणा के किसान नागरिक
लाभ उत्तम गुणवत्ता का बीज उपलब्ध होना
आधिकारिक वेबसाइट uttambeej.haryana.gov.in

Capture 55

Haryana Uttam Beej Portal का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू उत्तम बीज पोर्टल 2022 का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को उत्तम गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाना है, ताकि खेती की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। इससे राज्य के किसानों की आय में वृद्धि होगी और किसानों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। इसके साथ साथ राज्य सरकार द्वारा बीज उत्पादन कार्यक्रम का भी संचालन किया जाएगा। जिससे कि बीज की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। Haryana Uttam Beej Portal पर पंजीकृत किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam हरियाणा कौशल रोजगार निगम

Haryana Uttam Beej Portal के लाभ

  • Haryana Uttam Beej Porta किसानों को उत्तम गुणवत्ता के बीच खेती के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • यह योजना गुणवत्तापूर्ण खेती करने में कारगर साबित होगी।
  • उत्तम बीज पोर्टल राज्य की किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद करेगा।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों के जीवन में सुधार आएगा।
  • किसान इस पोर्टल के संचालन से सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।
  • इस पोर्टल के माध्यम से एक बीज उत्पादन कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।

पात्रता मानदंड

  • हरियाणा राज्य के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते है।
  • उम्मीदवार का किसान होना अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जमीन के कागजात
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?(haryana uttam beej portal online registration)

  • सबसे पहले हरियाणा उत्तम बीज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर “बीज उत्पादन कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए यहाँ क्लिक करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज में बीज उत्पादन का वर्ग चुनना होगा
  • इसके बाद मोबाइल नंबर या फैमिली आईडी भरनी होगी।
  • अब खोजे के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
  • अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपके उत्तम बीज के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?(uttam beej portal haryana login)

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर ही लॉगिन का सेक्शन होगा।
  • यहाँ अपना यूजर नेम और पासवर्ड भरना होगा।
  • अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आपकी लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल से सम्बंधित प्रश्न(Haryana Uttam Beej Portal FAQs)

हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल क्या है?

किसानो को उत्तम बीज की सुविधा प्रदान करने के लिए हरियाणा राज्य कृषि विभाग द्वारा हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल पर आवेदन करने वाले किसानो को फसल के लिए उत्तम प्रकार का बीज प्राप्त होगा।

हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल के क्या फायदे है?

हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल के विभिन्न फायदे है ,इस पोर्टल की मदद से अब किसानों को उच्च गुणवक्ता वाले बीज मिलेंगे जिससे कृषि में उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट में जाना है और फिर होमपेज पर आकर बीज उत्पादन कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए यहाँ करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल की वेबसाइट क्या है?

हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल की वेबसाइट uttambeej.haryana.gov.in है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top