e-Services Uttarakhand | eservices.uk.gov.in |
उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा e-District डिजिटल अभियान के तहत अपने नागरिकों को आवश्यक सेवाओं की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए उत्तराखंड सरकार का “e-Services Uttarakhand 2023 अपणी सरकार” eservices.uk.gov.in वेब पोर्टल लॉन्च किया है। राज्य के नागरिक अपणी सरकार पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड अपणी सरकार पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक वास्तविक समय में आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं और इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में हम इस पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे| अगर आप इस पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जानना चाहते है और इसका लाभ लेना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े|
e-Services Uttarakhand
e-Services Uttarakhand अपणि सरकार वेब पोर्टल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत शुरू की गई एक ई-डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन सेवा थी। इसे पहले ई-डिस्ट्रिक् उत्तराखंड ऑनलाइन पोर्टल के नाम से जाना जाता था। जिसका नाम अब बदलकर e-Services Uttarakhand अपणि सरकार वेब पोर्टल कर दिया गया है। इसके तहत उत्तराखंड राज्य के नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस वेब पोर्टल (e-Services Uttarakhand Apni sarkar portal online) पर आपको उत्तराखंड राज्य सरकार के 10 विभागों की 243 ऑनलाइन ई-सेवाओं का लाभ मिलता है। राज्य सरकार ने सरकार और नागरिकों के बीच पारदर्शिता और डिजिटल ई-सेवाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए eservices.uk.gov.in यूके शुरू किया है। यदि आप पोर्टल की किसी भी सेवा से संतुष्ट नहीं हैं तो आप पोर्टल पर सीएम के तहत भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद आपकी शिकायत का समाधान किया जाएगा।
पोर्टल का नाम | e-Services Uttarakhand 2023 Apni Sarkar |
शुरू किया गया | उत्तराखंड सरकार के द्वारा |
लाभार्थी | उत्तराखंड राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | राज्य के नागरिकों को सरकारी सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | eservices.uk.gov.in |
e-Services Uttarakhand के लाभ
- किसी भी दस्तावेज को बनवाने के लिए राज्य के लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। eservices.uk.gov.in UK इस समस्या से नागरिकों को छुटकारा दिलवाएगा।
- दस्तावेज बनने में अभी जहां महीनों का समय लगता था। अपणि सरकार पोर्टल से यह आसान और जल्दी हो गया है।
- अपणि सरकार पोर्टल नागरिकों को एक कैशलैस, पेपरलैस और फेसलैस सिस्टम प्रदान करता है।
- अपणि पोर्टल उन लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक हैं जो पहाड़ों के दूरदराज इलाकों में रहते हैं।
- आप eservices.uk.gov.in UK के जरिये सरकार की बहुत से सेवाओं के लिए निः शुल्क आवेदन कर सकते हैं।
- eservices.uk.gov.in UK सरकार और नागरिक के बीच पारदर्शी समन्वय सिस्टम स्थापित करेगा।
- राज्य की धामी सरकार का कहना है की अपणि पोर्टल नागरिकों के समय और धन को बचाने में बहुत मददगार साबित होगा।
- Apni Sarkar Portal पर समस्याओं के समुचित समाधान हेतु शासन द्वारा जारी सी एम हेल्पलाइन के माध्यम से आप शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।
Uttarakhand EWS Certificate Application Form PDF | EWS प्रमाण पत्र फॉर्म उत्तराखंड आवेदन, पंजीकरण
e-Services Uttarakhand पर उपलब्ध विभाग और सेवाएँ
क्रम संख्या | विभाग | सेवा का प्रकार | सेवाएँ |
1 | राजस्व विभाग | राजस्व प्रमाण पत्र | स्थायी निवास प्रमाण पत्र चरित्र प्रमाण पत्र (ठेकेदारी) चरित्र प्रमाण पत्र (सामान्य) हैसियत प्रमाण पत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र पर्वतीय प्रमाण पत्र उत्तरजीवी प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र |
2 | सेवायोजन रोजगार विभाग | सवायोजन कार्यालय | रोजगार पंजीकरण पंजीकरण योग्यता संसोधन रोजगार पंजीकरण नवीनीकरण |
3 | शहरी विकास विभाग | जन्म /मृत्यु प्रमाण पत्र (शहरी) | जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 1 वर्ष के बाद जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 1 वर्ष के भीतर जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 21 दिनों के भीतर जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 30 दिनों के भीतर मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 1 वर्ष के बाद मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 1 वर्ष के भीतर मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 21 दिनों के भीतर मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 30 दिनों के भीतर |
4 | समाज कल्याण विभाग | पेंशन (ग्रामीण /शहरी) | वृद्धावस्था पेंशन (शहरी) वृद्धावस्था पेंशन (ग्रामीण) विकलांगता पेंशन (शहरी) विकलांगता पेंशन (ग्रामीण) विधवा पेंशन (शहरी) विधवा पेंशन (ग्रामीण) किसान पेंशन (शहरी) परीत्यक्ता पेंशन (शहरी) तिलु रोंतेली पेंशन (शहरी) बौना पेंशन (शहरी) |
समाज कल्याण विभाग | अनुदान | विकलांगता भरण पोषण अनुदान (शहरी) शादी अनुदान |
|
5 | पंचायती राज विभाग | पंचायत संबंधित सेवाएँ | नया परिवार जोड़ें परिवार रजिस्टर प्रतिलिपि परिवार पृथक्करण परिवार संसोधन शौचालय प्रमाण पत्र निजी भवन निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र |
पंचायती राज विभाग | जन्म /मृत्यु प्रमाण पत्र (ग्रामीण) | जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 माह के भीतर जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 माह के बाद जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 वर्ष के भीतर मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 माह के भीतर मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 माह के बाद मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 वर्ष के भीतर |
|
6 | मत्स्य विभाग | मत्स्य पालन सेवाएँ | मत्स्य पालन कार्ड तालाब निर्माण / नवीनीकरण तालाब निर्माण के पश्चात इनपुट की उपलब्धता मत्स्य पालन के लिए तालाब पट्टा आवंटन के बाद इनपुट / भुगतान की सहायता मत्स्य बीज वितरण मत्स्य आहार वितरण मछली पकड़ना |
7 | ऊर्जा विभाग | वोल्टेज में उतार/चढ़ाव की समस्या | वीएफ स्थानीय समस्या वीएफ एचटी / एल टी प्रणाली की स्थापना और उनयन जिला लाइन / ट्रांसफॉर्मर / कैपेसिटर की वीएफ मरम्मत ट्रांसफॉर्मर का वीएफ टैप |
ऊर्जा विभाग | पावर सप्लाइ फेलियर | सर्विस लाइन टूट/फट गई हो ग्रिड में समस्या (33 KV / 66 KV ) सब स्टेशन पावर ट्रांसफॉर्मर विफल हो जाने पर वितरण ट्रांसफॉर्मर विफल हो जाने पर |
|
ऊर्जा विभाग | W.S.S से संबंधित शिकायतें | बिल पूर्वावलोकन से संबंधित उपभोक्ता लॉगिन से संबंधित एनएससी पंजीकरण से संबंधित ऑनलाइन पेमेंट से संबंधित अन्य W.S.S से संबंधित शिकायतें |
|
ऊर्जा विभाग | डिसकनेक्शन/ रीकनेक्शन की सप्लाइ | स्थायी वियोग पुनः कनेक्शन ऑन डिमांड |
|
ऊर्जा विभाग | ऑनलाइन पेमेंट शिकायत | ऑनलाइन उपभोक्ता शिकायत | |
8 | जल विभाग | ड्रिंकिंग वाटर सर्विस | 15 mm Diameter(व्यास) वाटर कनेक्शन 20 mm Diameter(व्यास) वाटर कनेक्शन 25 mm Diameter(व्यास) वाटर कनेक्शन 32 mm Diameter(व्यास) वाटर कनेक्शन 40 mm Diameter(व्यास) वाटर कनेक्शन 50 mm Diameter(व्यास) वाटर कनेक्शन 50 mm Diameter(व्यास) से अधिक का वाटर कनेक्शन |
जल विभाग | सीवर सर्विसेज़ | घर/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सीवर कनेक्शन की स्वीकृति कॉलोनी या प्रतिष्ठानों के समूह को सीवर कनेक्शन की स्वीकृति |
|
9 | श्रम विभाग | लेबर सर्विसेज़ | उत्तराखंड दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 के तहत पंजीकरण मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स एक्ट, 1961 के तहत पंजीकरण कान्ट्रेक्ट लेबर ऐक्ट के तहत पंजीकरण (विनियमन और उन्मूलन), 1970 ठेका श्रम अधिनियम के तहत लाइसेंस (विनियमन और उन्मूलन), 1970) ठेका श्रम अधिनियम के तहत नवीनीकरण (विनियमन और उन्मूलन), 1970) भवन और अन्य निर्माण श्रमिक अधिनियम (रोजगार और सेवा की शर्तें) अधिनियम, 1996 के तहत पंजीकरण कारखाना अधिनियम, 1948 के तहत एक कारखाने के रूप में भवन की योजना और निर्माण/विस्तार/उपयोग की अनुमति कारखाना अधिनियम, 1948 के तहत पंजीकरण कारखाना अधिनियम, 1948 के तहत नवीनीकरण बॉयलर अधिनियम, 1923 के तहत पंजीकरण बॉयलर अधिनियम, 1923 के तहत नवीनीकरण इंटर-स्टेट प्रवासी कामगार अधिनियम (विनियमन रोजगार और सेवा की शर्तें), 1979 के तहत पंजीकरण |
10 | उत्तरखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग | कोरोना कोविड-19 | कोरोना कोविड-19 की वैश्विक बीमारी से होने वाली मृत्यु के लिए मुआवजा |
Uttarakhand e-Services Registration कैसे करें?
अपणि सरकार पोर्टल (eservices.uk.gov.in UK) पर मौजूद सरकारी सवाओं के लिए आवेदन करने के लिए आपको पोर्टल पर स्वयं को रजिस्टर करना होगा। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें–
- सबसे पहले अपणि सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- होमपेज पर लॉगिन के चार विकल्प दिखाई देंगे।
- CITIZEN
- CSC
- E.D.C.
- OFFICER
- इन चार विकल्पों में से आपको “CITIZEN” का चयन करना है
- इस सेक्शन पर “यहाँ साइन अप करें” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी
- उपरोक्त सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आप अपणि पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएंगे।
Uttarakhand e-Services Login कैसे करें?
अपणि सरकार पोर्टल पर यूजर की लॉगिन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है –
- सबसे पहले अपणि सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- होमपेज पर लॉगिन के चार विकल्प दिखाई देंगे।
- CITIZEN
- CSC
- E.D.C.
- OFFICER
- इन चार विकल्पों में से आपको “CITIZEN” का चयन करना है|
- अब आपके सामने एक लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में अपना ई मेल/मोबाईल नंबर और पासवर्ड भरें|
- इसके बाद कैपचा कोड डालकर “साइन इन करें” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस तरह से आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
e-Services Uttarakhand दस्तावेज के लिए आवेदन कैसे करें?
दस्तावेज के लिए आवेदन करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें –
- सबसे पहले अपणि पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाईए।
- पोर्टल पर व्यक्तिगत लॉगिन के तहत अपने ईमेल/मोबाईल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करीये।
- अब नए पेज पर आपको “नए आवेदन के लिए अनुरोध करें” के लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने विभाग, सेवा का प्रकार, सेवा का नाम ये तीनों विकल्प दिखाई देंगे।
- आपको अपनी आवश्यकता अनुसार इन तीनो का चयन करना है|
- अब आपके सामने उस आवश्यकता से संबंधित फॉर्म खुल जायेगा|
- उस फॉर्म में मांगे गए फोटो और दस्तावेज अपलोड करें।
- डॉक्युमेंट्स अपलोड करने के बाद “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह से आप अपणि वेब पोर्टल पर दस्तावेजों के लिए आवेदन कर पाएंगे।
e-Services Uttarakhand आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
आवेदन की स्थिति को जानने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें –
- सबसे पहले अपणि पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज के टॉप राइट साइड में “आवेदन की स्थिति जानें” के लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- इस नए पेज पर अपने आवेदन का क्रमांक/रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर “Search” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपके द्वारा किए हुए आवेदन की डिटेल्स और स्टैटस आ जाएगा।
- इस तरह से आप अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
e-Services Uttarakhand प्रमाण पत्र सत्यापित कैसे करें?
अपने डॉक्युमेंट्स को सत्यापित करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें –
- सबसे पहले अपणि पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज के टॉप राइट साइड में “प्रमाण पत्र सत्यापित करें” के लिंक पर क्लिक करें।
- एक View Certificate का नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर मौजूद बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
- एप्लिकेशन नंबर डालने के बाद “Search” के बटन पर क्लिक करें।
- आपके एप्लिकेशन की डिटेल्स आ जाएगी।
- इस तरह से आप अपने प्रमाण पत्रों को सत्यापित कर पाएंगे।
कुछ महत्वपूर्ण अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तराखंड राज्य के अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eservices.uk.gov.in है।
उत्तराखंड सी एम हेल्पलाइन की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
सी एम हेल्पलाइन की आधिकारिक वेबसाइट cmhelpline.uk.gov.in है ।
उत्तराखंड का सी एम हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
सी एम हेल्पलाइन नंबर 1905 है।
क्या अपणि पोर्टल पर पंजीकरण के लिए उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना आवश्यक है?
नहीं उत्तराखंड सरकार के अपणि पोर्टल पर बिना स्थायी निवास प्रमाण पत्र के रजिस्टर कर सकते हैं ।