DBT Agriculture Bihar Kisan Registration | dbtagriculture.bihar.gov.in | dbt agriculture bihar gov in pmkisan | dbt bihar agriculture | agriculture dbt portal | dbt agriculture bihar gov new registration | dbt agriculture bihar contact number | dbt agriculture.bihar.gov.in registration |
केंद्र सरकार व् राज्य सरकार देश के किसानों के लिए समय समय पर योजनाएं संचालित करती रहती है| ताकि किसानों आय में सुधार लाया जा सके| इसी राह में आगे बढ़ते हुए बिहार राज्य सरकार ने बिहार किसानों की सुविधा के लिए DBT Agriculture पोर्टल को शुरू किया है। इस पोर्टल को बिहार कृषि विभाग के द्वारा ऑपरेट किया जाएगा। बिहार और केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बिहार के किसानों को DBT Agriculture Bihar Kisan Registration की अधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इस लेख के माध्यम से हम DBT Agriculture Bihar Kisan Registration 2023 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे- बिहार किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें, किसानों को प्रदान की जाने वाली योजनाएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, योजना उद्देश्य, योग्यता इत्यादि। यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत पढ़ें|
DBT Agriculture Bihar Kisan Registration
बिहार राज्य की सरकार ने बिहार के किसानों को केंद्र और राज्य की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए DBT Agriculture Bihar पोर्टल की शुरुआत की है| इस पोर्टल के तहत बिहार राज्य के किसानों को कई सारी जनकल्याण योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। DBT Agriculture एक प्रणाली है, जो 1 जनवरी 2013 को भारत सरकार द्वारा शुरू की गई थी|
इस प्रणाली के माध्यम से, भारत सरकार द्वारा किसानो के आर्थिक कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाएं के तहत मिलने वाली राशि को किसानो के खाते में सीधे स्थानांतरित करना है| DBT Agriculture की मदद से सभी किसान कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं|
इस प्लेटफॉर्म पर राज्य के किसानों की सभी जानकारी जैसे- बैंक डिटेल्स, पता अदि को एकत्रित किया जाएगा, ताकि उन्हें केंद्र और बिहार राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके अलावा बिहार में इस पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद ही किसी योजना का लाभ उठा सकते हैं|
पोर्टल का नाम | DBT Agriculture Bihar Kisan Registration 2023 |
शुरू किया गया | बिहार सरकार द्वारा |
लाभार्थी | बिहार राज्य के सभी किसान |
उद्देश्य | राज्य के किसानों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुँचाना |
आधिकारिक वेबसाइट | dbtagriculture.bihar.gov.in |
DBT Agriculture Bihar Kisan Registration का उद्देश्य
Bihar Kisan Registration 2023 का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। कई किसान भाइयों को सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं मिलती है जिसके कारण वह इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते है।
इन सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने DBT पोर्टल का शुभारंभ किया है इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा को आरंभ किया गया है जिससे राज्य के सभी किसान इस पोर्टल पर घर बैठे अपना पंजीकरण करा सकते हैं। और साथ ही राज्य के किसान DBT Agriculture पोर्टल पर किसान संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।
DBT Agriculture Bihar Kisan Registration पर उपलब्ध योजनाएं
Registered Kisan DBT Agriculture Portal पर सरकार द्वारा शुरू की गई उपलब्ध सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। DBT Agriculture Porta पर उपलब्ध योजनाएं निम्नलिखित है:-
- जल जीवन हरियाली
- बीज अनुदान योजना
- कृषि यंत्रीकरण योजना
- डीजल अनुदान योजना
- कृषि इनपुट रबी योजना
- कृषि इनपुट अनुदान योजना
- जैविक खेती अनुदान योजना
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
- सूखाग्रस्त हेतु कृषि इनपुट सब्सिडी योजना
पात्रता मानदंड
- आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसान होना चाहिए|
- शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के किसान इसके लिए पात्र माने जाएगें।
- किसान भाइयों के पास खेती करने के लिए 2 हेक्टेयर तक जमीन होनी चाहिए।
- आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
पंजीकरण करने के लिए किसान के पास कुछ आवश्यक दस्तावेजों का होना बहुत जरूरी है जो इस प्रकार है।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जमीन के कागज़
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- बैंक खाता नंबर एवं IFSC कोड
DBT Agriculture Bihar Kisan Registration कैसे करें?
DBT पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-
- सबसे पहले आपको डीबीटी एग्रीकल्चर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
- होमपेज पर उपलब्ध पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद पंजीकरण करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे:-
- Demography + OTP
- Demography + BIO-AUTH
- IRIS (Working)
- इन तीन विकल्पों में से Demography + OTP विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आधार नंबर और आधार कार्ड में आपका नाम के बॉक्स को भरना होगा।
- इसके बाद Authentication के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा
- प्राप्त ओटीपी को OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर किसान पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी|
- अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा
- आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा जिसे आपको संभाल कर रख लेना होगा।
- इस प्रकार आपके बिहार किसान पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
लाभान्वित किसान सूची(Beneficiary Kisan/Farmer List) कैसे देखें?
- सबसे पहले कृषि विभाग, बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको लाभान्वित किसान सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके स्क्रीन दो विकल्प दिखाई देंगे:-
- लाभान्वित किसान सूची (PM-KISAN)
- लाभान्वित किसान सूची
- अब इन दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर कुछ जानकारी जैसे जिला, प्रखंड, पंचायत, योजना आदि को सिलेक्ट करना होगा।
- अब View Record के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर लाभान्वित किसान सूची आ जाएगी।
किसान रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड(farmer registration record) कैसे खोजें?
पंजीकृत किसान जो Bihar Kisan Registration रिकॉर्ड खोजना चाहते हैं निचे दिए गए चरणों का पालन करें:-
- सबसे पहले बिहार एग्रीकल्चर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर “पंजीकरण“ के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपको तीन विकल्प दिखाई देगा।
- अब आपको पंजीकरण जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर रिकॉर्ड खोजने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर में से किसी एक का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक बॉक्स खुल जाएगा |
- इस बॉक्स में उस नंबर को दर्ज करके Search के बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी खुल जाएगी।
डीबीटी संपर्क नंबर (Helpline Number)
इस लेख में हमने Bihar Kisan Registration डीपीटी एग्रीकल्चर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है। फिर भी आप किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है या आप इससे संबंधित कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है या शिकायत दर्ज करना चाहते है तो नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करके आप अपने समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है|
- Helpline Number 0612-2233555 पर (सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक शनिवार और रविवार अवकाश)
DBT Agriculture Bihar Kisan Registration 2023 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मैं बिहार में अपना किसान पंजीकरण नंबर कैसे जान सकता हूं?
सबसे पहले DBT एग्रीकल्चर के वेबसाइट पर जाएँ
अब पंजीकरण पर क्लिक करके , पंजीकरण जाने पर क्लिक करें अब अगले पेज पर पंजीकरण नम्बर जानने के लिये मोबाईल नम्बर या आधार नंबर डाले और खोजे आपका पंजीकरण नम्बर आपके सामने आ जायेगा।
क्या डीबीटी एग्रीकल्चर के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?
जी नहीं! इसके लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण ही करना होगा।
डीबीटी एग्रीकल्चर के अंतर्गत कौन-कौन सी योजनाएं आती हैं?
डीबीटी एग्रीकल्चर के तहत डीजल अनुदान खरीब, सूखाग्रस्त प्रखंड के लिए कृषि इनपुट सब्सिडी योजना, सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि, डीजल अनुदान रबी, कृषि इनपुट अनुदान योजना, बीज अनुज्ञापित राज्य सरकार हेतु आवेदन, कृषि यंत्रीकरण योजना आदि योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar किसान पंजीकरण के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
बिहार किसान पंजीकरण के लिए DBT की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in है।