Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana | मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना | Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana | बिहार कन्या सुरक्षा योजना आवेदन फार्म | Bihar Kanya Suraksha Yojana Form
राज्य में लड़की की सामाजिक स्थिति के उत्थान और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर बिहार सरकार ने विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं।राज्य की गरीब परिवारों की लड़कियों के लिए बिहार सरकार ने Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana शुरू की है।
आज हम अपने इस लेख के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण विवरण प्रदान कर रहे है, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजनाके पात्रता मानदंड पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे।
![[PDF] बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना आवेदन फार्म 1 मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना](https://applicationformonline.in/wp-content/uploads/2021/03/Capture.jpg)
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2022
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत सरकार लड़की या लड़की के परिवार को उसके जन्म से लेकर स्नातक होने तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। आर्थिक पिछड़े परिवारों की लड़कियां ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।एक परिवार की केवल 2 लड़कियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।बिहार सरकार गरीब परिवारों को लड़कियों को उनकी उच्च शिक्षा के लिए 51, 000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana Highlights | |
आर्टिकल | बिहार कन्या सुरक्षा योजना |
सबंधित विभाग | महिला बाल विकास विभाग |
लाभार्थी | राज्य की लड़कियां |
लाभ | आर्थिक सहायता |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
बिहार कन्या सुरक्षा योजना का उद्देश्य
अधिकांशतः गरीब परिवार आर्थिक समस्या के कारण अपनी बालिकाओं को विद्यालयों में नहीं भेजते हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें, और कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है।
धनराशि का विवरण
- जन्म के समय बालिका के परिवार को Rs 2000 रुपये दिए जाते हैं।
- Rs1000 रुपये तब दिया जाता है जब बालिका एक वर्ष की होती है।
- Rs2000 जब बालिका को उसका पहला टीकाकरण मिलता है।
- बालिका के 12 वीं पास करने पर 10000 रुपये दिए जाएंगे।
- जब लड़की अपना स्नातक पूरा कर लेगी तो रु .25000 दिए जाएंगे।
पात्रता मानदंड
Kanya Suraksha Scheme Bihar के आवेदन करते समय आवेदक को निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरा किया जाना अनिवार्य है:
- लाभार्थी बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- गरीब वर्ग के तबके कि लड़कियों इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।
- यदि लाभार्थी परिवार के किसी व्यक्ति के पास सरकारी नौकरी है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है।
- सरकार को कर देने वाले परिवार ,इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है।
- इस योजना का लाभ एक परिवार की दो बेटियों को ही उठा सकती है।
बिहार कन्या सुरक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
Kanya Suraksha Scheme Bihar के आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- अस्पताल द्वारा जारी प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- इंटर की मार्कशीट।
- स्नातक की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर।
- बैंक पासबुक।
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
बिहार कन्या सुरक्षा योजना आवेदन प्रक्रिया
Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana हेतु आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको Kanya Suraksha Scheme Bihar के आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा, आवेदन पत्र का लिंक नीचे दिया गया है।
- फिर आवेदन फॉर्म की प्रिंट निकाले।
- अब आवेदन पत्र में पूछी गई सभी प्रकार की जानकरी को ध्यानपूर्वक भरें।
- आवेदन पत्र भरकर तथा सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होंगे।
- अब आवेदन पत्र और दस्तावेजों को संलग्न कर अपने नजदीकी आंगवाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करना होगा।
- सत्यापन के बाद और भरी गई सभी जानकारी सही पाए जाने के बाद, आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
योजना से सम्बंधित महत्वपूर्ण FAQ
कन्या आवेदन पत्र कहां जमा करना है?
अब आवेदन पत्र और दस्तावेजों को संलग्न कर अपने नजदीकी आंगवाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करना होगा।
Kanya Suraksha Scheme के माध्यम से लाभार्थियों को कितनी धनराशि दी जाएगी?
इस योजना के तहत सरकार लड़की एवं उसके परिजनों को कुल 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
Kanya Suraksha Yojana का लाभ किसे मिलेगा?
Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana का लाभ केवल गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवार ही लाभ उठा सकता है।