Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana | बेटी है अनमोल योजना हिमाचल प्रदेश | edistrict.hp.gov.in |
हिमाचल की बेटियों की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana शुरू की गई है। बेटी है अनमोल योजना बेटी के जन्म से लेकर उसके ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद देने के लिए हिमाचल सरकार द्वारा पहल की गई है। इसके तहत बालिका को जन्म से ही स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी।
इस लेख के माध्यम से हम आपको इस योजना से संबंधित सभी जानकारी जैसे ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?, क्या उद्देश्य है?, क्या लाभ मिलेगा आदि प्रदान करेंगे। यदि आप इस योजना से संबंधित सभी जानकारी एकत्र करना चाहते है, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।
Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana
बेटी है अनमोल योजना बेटी के जन्म से लेकर उसके ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद देने के लिए यह पहल हिमाचल सरकार द्वारा की गई है। योजना का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासी ही उठा सकते हैं। इसके तहत बालिका के जन्म पर 10 हजार रुपये और कक्षा एक से बारहवीं तक की किताबों व यूनिफॉर्म की खरीद पर 300 से 1200 रुपये दिए जाएंगे।
यदि बेटी 12वीं कक्षा के बाद आगे पढ़ने की इच्छुक है तो योजना के माध्यम से 5000 रुपये दिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2022 के तहत हिमाचल प्रदेश के एक परिवार की दो बेटियां लाभ ले सकती हैं।
योजना का नाम | हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2022 |
आरम्भ की गई | हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के लड़कियां |
लाभ | बेटियों की शिक्षा हेतु आर्थिक मदद |
आधिकारिक वेबसाइट | edistrict.hp.gov.in |
Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana का उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य बीपीएल परिवारों के लिए बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना है, और यह योजना बीपीएल परिवार की 2 बालिकाओं को सहायता प्रदान करेगी। इस योजना का उद्देश्य लड़की को आवश्यक वित्तीय सहायता और शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाना है। बालिका के जन्म के समय सहायता दी जाएगी और फिर बालिका को वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
National Youth Parliament Scheme: Online Registration
Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana के लाभ
- हिमाचल प्रदेश के एक परिवार से दो बेटियां लाभ ले सकती है।
- वे बेटी जिसका जन्म 5 जुलाई 2010 के बाद हुआ है केवल उसको ही योजना का लाभ दिया जायगा।
- इस योजना हेतु 981933 बेटियों को लाभ दिया जायगा
- इस योजना संचालन हेतु हिमाचल सरकार ने 32. 81 करोड़ का बजट नियुक्त किया है।
- इसके अंतर्गत बेटी के जन्म होने पर 10000 रुपए तथा कक्षा 1 से लेकर बारवी तक के लिए 300 रुपए से लेकर 1200 रुपए किताबे खरीदने हेतु तथा यूनिफार्म खरीदने हेतु दिए जायगे।
- यदि 12 वी कक्षा के बाद बेटी आगे पढ़ने की इच्छुक है ,तब योजना के माध्यम से 5000 रुपए दिए जायगे।
Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana के लिए पात्रता मानदंड क्या है?
- आवेदक हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला परिवार हो।
Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या है?
- आवेदक का आधार कार्ड
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- हेडमास्टर द्वारा लिखा हुआ लेटर
- आय प्रमाण पत्र
- आधार से जुड़ा हुआ बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक आवेदक बेटी है अनमोल योजना के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं-
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदक को हिमाचल इ -डिस्ट्रिक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज खुलेगा।
- होमपेज पर आपको Beti Hai Anmol का ऑप्शन दिखेगा।
- इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको Sign Up के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म पेज खुलेगा।
- आपको इस पेज पर पूछी गयी जानकारी जैसे – Application Details, Address Detail ,Registration Details आदि दर्ज करनी होगी।
- रजिस्टर करने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म पर पूछी गयी जानकारी जैसे –User ID, User type ,Password, Captcha code आदि दर्ज करनी होगी।
- मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भर दे और पुनः चेक करे। ताकि कही गलती न हो जाये।
- उसके पश्चात आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने अनमोल योजना का आवेदन फॉर्म खुलेगा।
- पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और पुनः चेक करे। ताकि कही गलती न हो जाये।
- इसके साथ ही मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन कर अटैच कर दे।
- उसके पश्चात आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन के लिए सबसे पहले आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
- उसके बाद डाउनलोड हुए फॉर्म का प्रिंट निकलना होगा |
- जिसमे आपको सभी पूछी गयी जानकारी भरनी होगी।
- उसके बाद आपको उस फॉर्म में मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ अटैच करने होंगे।
- जानकारी को पुनः चेक कर नज़दीक में स्थित जनसेवा केंद्र ,आंगनवाड़ी केंद्र या फिर सीडीपीओ ऑफिस में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आपका ऑफलाइन आवेदन हो जायेगा।
संपर्क जानकारी
हमने अपने इस लेख में इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारि साझा कर दी है अगर आप अभी भी समस्याओं का सामना कर रहे है तो आप नीचे बताए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अथवा ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
- Helpline Number- 18001808076
- Email Id- [email protected]