Baal Aadhaar Card Registration 2023 बाल आधार कार्ड ऑनलाइन आवेदन

Baal Aadhaar Card | uidai.gov.in | new aadhar card documents for child | apply aadhar card online for child | new aadhar card application form online | How to Download Baal Aadhaar Card |

आज के समय में हम सभी जानते है की हमारे जीवन में आधार कार्ड क्या अहमियत रखता है| आधार कार्ड के बिना लगभग सभी सरकारी, गैरसरकारी काम करना मुश्किल है| आधार कार्ड UIDAI के द्वारा जारी किया जाता है। अब सरकार ने 5 साल या उससे कम के बच्चे के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। इसी को मद्देनज़र रखते हुए UIDAI के द्वारा “Baal Aadhaar Card” जारी किया जाएगा।

Baal Aadhaar Card colour नीला होगा| यह नीला आधार कार्ड 5 वर्ष तक के बच्चो का बनाया जायेगा। Child Aadhaar Card के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है अब देश के सभी नागरिक जिनके बच्चों की उम्र पांच साल व् इससे कम है वो अपने बच्चों का Baal Aadhaar Card के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

इस लेख के माध्यम से हम इस blue Aadhaar Card से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे जैसे Baal Aadhaar Card क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया, एप्लीकेशन फॉर्म आदि। यदि आप इस नीले आधार कार्ड से संबंधित सभी जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Baal Aadhaar Card

Baal Aadhaar Card

आधार कार्ड को आज के समय में एक पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है| आधार कार्ड को बनाने की प्रक्रिया में फिंगर प्रिंट्स एक अहम भूमिका निभाता है| अब सरकार के तरफ से पांच साल तक के बच्चों के लिए भी आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है| UIDAI ने 5 साल या इससे कम के बच्चों के लिए बाल आधार कार्ड बनवाने की घोषणा कर दी है।

12 फरवरी 2020 को आधार कार्ड की मॉनिटरिंग करने वाली संस्था UIDAI ने Baal Aadhaar Card Registration की शुरुआत की है। यह नीले रंग के बाल आधार कार्ड बच्चे की उम्र 5 साल से ऊपर होने के बाद इनवैलिड हो जाएंगे। आधार कार्ड इनवैलिड होने के बाद बच्चे का नया आधार कार्ड बनाया जाएगा| जिसके लिए बायोमेट्रिक अपडेशन करवाना होगा।

जिन नागरिक के बच्चों की उम्र 5 साल या इससे कम है उन्हें यह बाल आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य हैं इस आधार कार्ड के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। Baal Aadhaar Card के माध्यम से कई सारी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। जिस बच्चे के पास बाल आधार कार्ड होगा उससे स्कूल में एडमिशन मिलने में भी आसानी होगी।

के बारे में आर्टिकल Baal Aadhaar Card
UIDAI Full Form Unique Identification Authority of India
लाभार्थी देश के 5 वर्ष तक के सभी बच्चे
लाभ देश के सभी पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड
आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in

Baal Aadhaar Card का उद्देश्य

Baal Aadhaar Card बनाने का सरकार का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को भी आधार कार्ड लिस्ट में शामिल करना है जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना है| आधार कार्ड भारत के सभी नागरिकों की एक यूनिक आईडेंटिफिकेशन आईडी है, इसके अंतर्गत सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

बैंक से संबंधित कोई भी कार्य अब बिना आधार कार्ड के संभव नहीं है| सरकार भी बच्चों के लिए कई योजनाएं शुरू करती रहती है| इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए बच्चों का आधार कार्ड होना अनिवार्य है| और साथ ही आधार कार्ड बच्चों के स्कूल एड्मिशन से संबंधित कार्य में भी काम आता है|

PM Cares For Children.in Registration Application Form

Baal Aadhaar Card के लाभ

  • आधार कार्ड एक यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी के रूप में कार्य करता है।
  • यह भारत सरकार के द्वारा प्रत्येक नागरिक की पहचान को सत्यापित करने के लिए एक वैध दस्तावेज के रूप जारी किया गया है|
  • आधार कार्ड व्यक्ति की भारतीय होने की पहचान को प्रमाणित करता है|
  • स्कूल और कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए आधार कार्ड का उपयोग किया जाता है।
  • बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े सभी प्रकार के कार्यो को करने के लिए आईडेंटी के रूप में आधार कार्ड को इस्तेमाल किया जाता है।
  • आधार कार्ड के माध्यम से ही आप सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है|

नोट:- भारत सरकार के द्वारा आधार कार्ड से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसकी मदद से नागरिक सभी सेवाओं का लाभ अब घर बैठे प्राप्त कर सकता है। आधार कार्ड अप्लाई हेतु बच्चे के माता पिता वेब पोर्टल के तहत अपॉइनमेंट बुक करवा सकते है| बाल आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन रूप में नागरिकों के लिए एक विशेष प्रकार की सुविधा प्रदान की गयी है की अब वह अपनी सुविधा के अनुसार अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है।

पात्रता मानदंड(Eligibility Criteria)

  • बच्चे के माता पिता भारतीय निवासी होने चाहिए।
  • बच्चे की उम्र 5 साल या उससे कम होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज(Required Documents)

  • माता पिता का आधार कार्ड
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो
  • पते का प्रमाण
  • मोबाइल नंबर

Baal Aadhaar Card Online Registration Link

बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-

  • सबसे पहले बच्चे के माता-पिता को UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा।
  • आपकी स्क्रीन में होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर get Aadhar के सेक्शन में Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन में नया पेज खुल जायेगा|
  • इस नए पेज पर अपने जिले को सेलेक्ट करना होगा।
  • अब proceed to book appointment के ऑप्शन में क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन में पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज में अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा|
  • इसके बाद Send OTP के ऑप्शन में क्लिक करना होगा।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में OTP नंबर प्राप्त होगा|
  • प्राप्त OTP नंबर को ओटीपी बॉक्स में भरना होगा।
  • अब सबमिट ओटीपी प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपनी सुविधा अनुसार अपॉइंटमेंट की तिथि को बुक करना होगा।
  • अपॉइंटमेंट की तिथि के दिन आधार केंद्र जाकर बच्चे का Baal Aadhaar Card बनवाना होगा।

How to make Baal Aadhaar Card Offline?

ऑफलाइन Baal Aadhaar Card बनाने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-

  • सबसे पहले अपने क्षेत्र के नजदीकी आधार सेंटर में अपने और अपने बच्चे के आवश्यक दस्तावेजों को साथ लेकर जाना होगा|
  • अब आधार केंद्र से बाल आधार कार्ड बनाने के लिए वहां से पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन फॉर्म को लेना होगा।
  • फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि एड्रेस से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी और माता पिता के आधार कार्ड का नंबर इत्यादि को भरना होगा|
  • अब अपना मोबाइल नंबर भी बच्चे के आधार कार्ड के लिए भरना होगा।
  • इसके बाद आपको फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों जैसे बच्चे की फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड आदि की स्कैन कॉपी को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस फॉर्म को आधार केंद्र में जमा कर देना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाने के बाद आधार केंद्र से आपको अब एक रसीद प्राप्त होगी
    दर्ज किये गए मोबाइल नंबर में आपको sms की प्राप्ति होगी|
  • इसके 1 से डेढ़ माह बाद आपको आधार नंबर की प्राप्ति हो जाएगी।
  • इस तरह से आपका Baal Aadhaar Card Apply ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

आधार कार्ड की स्थिति की जाँच कैसे करें(Check Aadhaar Card Status)?

  • सबसे पहले बच्चे के माता-पिता को UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा।
  • आपकी स्क्रीन में होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर get aadhar के सेक्शन में Check Aadhaar Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपकी स्क्रीन में नया पेज खुल जायेगा|
  • इस नए पेज में नामांकन का समय और कैप्चा कोड भरना होगा|
  • अंत में check status के ऑप्शन में क्लिक करना होगा|
  • आधार की स्थिति आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

आधार डाउनलोड कैसे करे?(Baal Aadhaar Card Online Download link)

  • सबसे पहले बच्चे के माता-पिता को UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा।
  • आपकी स्क्रीन में होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर get aadhar के सेक्शन में Download Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपकी स्क्रीन में नया पेज खुल जायेगा|
  • इस नए पेज में अपना आधार नंबर भरना होगा|
  • उसके बाद कैप्चा कोड भरके सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में ओटीपी नंबर प्राप्त होगा।
  • OTP बॉक्स के ऑप्शन में OTP को भरना होगा।
  • आधार संबंधित सभी डिटेल्स अब आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी|
  • इस तरह आप आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते है।

बाल आधार कार्ड से संबंधित प्रश्न और उत्तर (Baal Aadhaar Card FAQs)

Baal Aadhar card को किसके द्वारा जारी किया गया है?

केंद्र सरकार के द्वारा बाल आधार कार्ड को जारी किया गया है।

बच्चे का आधार कार्ड बनाने की baal aadhaar card minimum age कितनी है?

1 वर्ष की आयु से बच्चे के माता पिता बाल आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

क्या बच्चे के माता पिता अपनी सुविधा के अनुसार आधार पंजीकरण के लिए अपॉइनमेंट ले सकता है?

हाँ आधार सेवाओं को और आसान बनाने के लिए भारत सरकार के द्वारा नागरिकों के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं को वेब पोर्टल में उपलब्ध किया गया है।

Baal Aadhaar Card को कितने वर्ष की उम्र में अपडेट करवाना आवश्यक है?

माता पिता को अपने बच्चे के आधार कार्ड बनाने के बाद सभी नियमों के आधार पर 5 वर्ष की उम्र में और पंद्रह वर्ष की आयु में आधार कार्ड को अपडेट करना अनिवार्य है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!